लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पूर्व डीजीपी और 10 पुलिस अफसरों के खिलाफ जातीय आधार पर प्रताड़ना का मामला दर्ज

PARUL | 24 सितंबर 2024 at 10:15 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पूर्व डीजीपी संजय कुंडू और 10 अन्य पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जातीय आधार पर प्रताड़ना का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में शिकायतकर्ता मीना नेगी ने आरोप लगाया है कि उनके पति धर्मसुख नेगी को जातीय आधार पर नौकरी से निकाल दिया गया और उनके सेवानिवृत्ति लाभों को रोक दिया गया।

मीना नेगी ने अपनी शिकायत में कहा है कि उनके पति को मनगढ़ंत और जाली दस्तावेजों के आधार पर नौकरी से निकाल दिया गया और उनके सेवानिवृत्ति लाभों को रोक दिया गया। इसके अलावा उन्हें सरकारी आवास खाली करने के लिए नोटिस भेजे गए। मीना ने आरोप लगाया है कि उनके पति के साथ जातीय आधार पर अत्याचार किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस मामले में पूर्व डीजीपी संजय कुंडू, पूर्व आईपीएस अधिकारी हिमांशु मिश्रा, अरविंद शारदा, आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री, अंजुम आरा खान, भगत सिंह ठाकुर, दिवाकर दत्त शर्मा, पंकज शर्मा और मीनाक्षी समेत डीएसपी बलदेव शर्मा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]