भावानगर में सड़क हादसा, दो लोगों की मौत और एक घायल
HNN/किन्नौर
जिला किन्नौर के भावानगर के समीप हुए एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक घायल हुआ है।हादसा भावानगर के पलिंगी-निचार संपर्क सड़क पर पेश आया। जहां हादसे का शिकार हुई जीप ने एनएच पर खड़े एक पर्यटक को भी अपनी चपेट में ले लिया।हादसे में कार सवार समेत पर्यटक की मौत हो गई।मृतकों की पहचान राहुल पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम काफनू तहसील निचार, जिला किन्नौर (25) व गदाधर चटर्जी पुत्र विभूति चटर्जी निवासी पश्चिम बंगाल (54) की मौत हो गई।
जबकि लखबीर सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी ग्राम काशपो, तहसील निचार जिला किन्नौर घायल है।जानकारी के अनुसार भावानगर उपमंडल मुख्यालय के समीप पलिंगी निचार संपर्क मार्ग पर पलिंगी से डेढ़ किलोमीटर दूर (एचपी 26-1977) नंबर की जीप अनियंत्रित होकर संपर्क मार्ग से लुढक़ कर नेशनल हाई-वे 05 पर जा पहुंची। हादसे के वक्त गाड़ी में दो लोग सवार थे।
इस दुर्घटना में सोल्डिंग पुल के समीप सेल्फी ले रहा पश्चिम बंगाल का पर्यटक भी गाड़ी की चपेट में आ गया, जिसकी नीचे दबने से मौत हो गई।हादसे के बाद घायल को सीएच भावानगर में प्राथमिक उपचार देने के बाद आगामी उपचार के लिए रामपुर रैफर किया गया।डीएसपी भावानगर राजकुमार वर्मा ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।