Loading...

रोहड़ू में भयानक हादसा : बोलेरो खाई में गिरी, सोलन के युवक की मौत, 5 घायल

By PARUL Published: 30 Oct 2024, 6:56 PM | Updated: 30 Oct 2024, 6:56 PM 1 min read

HNN/शिमला

दिवाली से पहले रोहड़ू उपमंडल के चिडग़ांव थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ। बोलेरो जीप के खाई में लुढ़कने से सोलन निवासी पुनीत शांडिल की मौत हो गई, जबकि चालक सहित पांच अन्य घायल हुए हैं। हादसा बीती देर रात जंगलिख नामक स्थान पर हुआ।

चौपाल निवासी मुकेश ने पुलिस में शिकायत दी कि वह पुनीत शांडिल के साथ अपने वाहन में शिमला से जंगलिख की ओर जा रहे थे। जंगलिख पुल के पास उन्होंने अपनी गाड़ी साइड में लगा कर बोलेरो कैम्पर में लिफ्ट ली। बोलेरो को जंगलिख निवासी हेमराज चला रहा था। बोलेरो में छह लोग सवार थे। रात करीब 11 बजे मोड़ पर चालक की लापरवाही से बोलेरो दुर्घटना ग्रस्त होकर 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

पुलिस के मुताबिक हादसे में घायल पांच लोगों का संदासू अस्पताल में उपचार चल रहा है और सभी की हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस हादसे को लेकर मामला दर्ज किया गया है।

Tags: