सीएम सुक्खू के शिमला पहुंचने पर स्वागत के लिए उमड़ी भीड़
HNN/शिमला
प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दोपहर 12:30 बजे शिमला पहुंच गए हैं। सीएम सुक्खू का हेलिकॉप्टर अनाडेल मैदान में उतरा। आज ही उन्हें एम्स से छुट्टी हुई। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें दो माह तक आराम करने की सलाह दी है। साथ ही खाने-पीने का पूरा ध्यान रखने को भी कहा है।
उन्होंने बताया कि सीएम का लोगों से मिलना जुलना जारी रहेगा पर पहले की तरह अधिक दौड़ भाग करने से मना किया है। वहीं डीजीपी के मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून के नियमों के तहत कार्यवाही होगी। हर शिकायत को पहले जांचना जरूरी होता है।
कई बार गलत शिकायतें भी होती हैं। सीएम ने चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए अभी नहीं जा पाऊंगा।