लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली में सम्मानित हुई पांवटा की हेल्थ सुपरवाइजर शीला देवी

SAPNA THAKUR | 8 मार्च 2022 at 6:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के स्वास्थ्य खंड राजपुरा की हेल्थ सुपरवाइजर शीला देवी पिछले 38 वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रही हैं। बीते छह वर्षों से वह हेल्थ सुपरवाइजर के पद पर तैनात हैं। वर्तमान में शीला देवी पांवटा साहिब सिविल अस्पताल में हेल्थ सुपरवाइजर कार्यरत हैं, जो एमसीएच पांवटा साहिब में लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाती हैं।

शीला देवी ने 1 दिन में 12 घंटे बिना रुके 1000 लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई। प्रदेश में 1 दिन में सर्वाधिक वैक्सीन लगाने का रिकॉर्ड भी जिला सिरमौर की शीला देवी के नाम है। ऐसे में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नेशनल हेल्थ मिशन के राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. मनसुख मांडवा तथा केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री डा भारती प्रवीण पवर ने शीला देवी को सम्मानित किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

शीला देवी को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से केंद्रीय राज्य मंत्री डा भारती प्रवीण पंवर ने शाल देकर सम्मानित किया। जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा मनसुख मांडवा ने स्मृति चिन्ह प्रदान किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]