HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश में अब एचआरटीसी बसों में चालको की कमी नहीं रहेगी। जी हां बुधवार देर शाम हिमाचल पथ परिवहन निगम प्रबंधन ने चालकों की भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया। इससे पहले प्रदेश सरकार ने अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के माध्यम से कंडक्टर की भर्ती की थी।
चालकों के 332 पदों को पिछले साल 4 दिसंबर को विज्ञापित किया गया था। इनमें से 275 पदों पर अभ्यर्थी चयनित हो गए हैं। जानकारी के अनुसार प्रबंधन ने अंतिम ड्राइविंग टेस्ट चार अप्रैल से छह मई तक करवाया था। इसके अलावा पूर्व सैनिकों के 22 पदों को भी भरा गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





