HNN / शिमला
राजधानी शिमला में एसआईयू टीम ने तीन युवकों के कब्जे से नशे की बड़ी खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान संदीप शाह, सेक्टर-82 फरीदाबाद, हरियाणा, मनोज कुमार और पवन ठाकुर शिमला ग्रामीण निवासी के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक हरियाणा का युवक ड्रग पैडलरों को चिट्टे की सप्लाई देने आया था।
जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम राष्ट्रीय राजमार्ग ढली संजौली हाईवे पर थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि युवक नशे की सप्लाई करने वाले हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर युवकों को रंगे हाथों पकड़ा। बता दें कि आरोपी संदीप काफी समय से शिमला में रह रहा था और यहां उसकी ड्रग पैडलरों से जान पहचान हुई।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
संदीप अपने दोस्त मनोज और पवन के कहने पर चिट्टे की सप्लाई देने आया था कि अचानक पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी से पूछताछ के बाद उसने अपने साथियो का खुलासा किया। पुलिस ने तीनों युवकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





