HNN / शिमला
सरकारी स्कूलों में सेवारत एसएमसी शिक्षकों के मानदेय को लेकर आज एक अधिसूचना जारी हुई है। इस अधिसूचना से 2555 शिक्षकों को राहत मिलेगी। बता दें कि हिमाचल में एसएमसी शिक्षकों के मानदेय में 1000 की बढ़ोतरी कर दी गई है। इनमें जेबीटी को 10,000, टीजीटी और पीजीटी को 14,978 और सी एंड वी को 11609 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।
1 अप्रैल 2022 से यह बढ़ा हुआ मानदेय मिलेगा। इस बारे में शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। गौरतलब है कि एसएमसी के माध्यम से कार्यरत शिक्षक लंबे समय से नीति बनाकर शिक्षा विभाग में उन्हें शामिल करने की मांग कर रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





