लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कांग्रेस पार्टी में अनुशासनहीनता के लिए कोई स्थान नहीं-विप्लव ठाकुर

PRIYANKA THAKUR | 15 जून 2022 at 2:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश अनुशासन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद व प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति की अध्यक्ष विप्लव ठाकुर ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता के लिए कोई स्थान नहीं है। अनुशासन सभी के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों, अग्रणी संगठनों और पार्टी के सभी विभागों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अनुशासन में रह कर पार्टी की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि जब भी किसी जिला अथवा ब्लाक में किसी भी संगठन के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, उसके लिए उस जिला व ब्लाक कांग्रेस कमेटी तथा वहां के स्थानीय नेताओं को विश्वास में लेकर ही कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए और सभी को एकजुट होकर कार्यक्रमों में भाग लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अग्रणी संगठनों तथा विभागों को जिला व ब्लाक स्तर पर जिला व ब्लाक कांग्रेस कमेटी के साथ समन्वय स्थापित कर संगठनों की मजबूती के लिए कार्य करना चाहिए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

विप्लव ठाकुर ने कहा कि कोई भी नेता, पदाधिकारी तथा अग्रणी संगठनों के पदाधिकारी पार्टी के किसी नेता के विरुद्ध मीडिया या सोशल मीडिया में जाता है तो यह भी अनुशासनहीनता के दायरे में माना जाएगा और उस व्यक्ति के विरुद्ध पार्टी नियमों के तहत कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी में किसी भी स्तर पर अनुशासनहीनता को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

बैठक में अनुशासन समिति अध्यक्ष ने समिति के सभी सदस्यों को जिलावार जिम्मेदारी सौपते हुए कहा कि वे स्वयं जिला कांगड़ा का कार्यभार देखेगी। अनुशासन समिति के उपाध्यक्ष कुलदीप कुमार को जिला हमीरपुर, शिमला व किन्नौर की जिम्मेदारी दी गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]