लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

कायल और देवदार के पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी

SAPNA THAKUR | 15 जून 2022 at 1:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

शिमला के टिक्कर रेंज के जंगलों में वन काटुओं ने कायल और देवदार के पेड़ काट डाले। वन विभाग की तरफ से इस संबंध में पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं वन विभाग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने भी 379 आईपीसी और 32, 33, 41, 42 आईएफ एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए आगामी जांच आरंभ कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वन विभाग की टीम जब गश्त करते हुए टिक्कर के जंगलों में पहुँची तो वहां कायल और देवदार के कटे हुए पेड़ देखकर उनके होश फाख्ता हो गए। इस दौरान मोके से कायल और देवदार के पेड़ों के 18 स्टांप मिले। जिसके बाद वन विभाग के रेंज अधिकारी राजेश चौहान ने पुलिस थाना रोहडू में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। एसपी शिमला मोनिका भुटूंगरू ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]