HNN/ ऊना वीरेंद्र बन्याल
केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण तथा जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने क्रीमिका फूड पार्क हरोली का निरीक्षण किया। इस अवसर पर पटेल ने जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों के लिए हिमाचल प्रदेश को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को 2024 तक हर घर तक नल से जल पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है, जबकि राज्य सरकार ने अब तक 93 प्रतिशत घरों तक स्वच्छ जल पहुंचा दिया है।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हिमाचल प्रदेश में बेहतर कार्य हुआ है, जिससे लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा पूरी सरकार को बधाई है। उन्होंने कहा कि गिरते भू-जल स्तर को रोकने के लिए भी केंद्र सरकार प्रयास कर रही है। वर्षा जल संग्रहण तथा गंदे पानी को ट्रीट करने को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि मेगा फूड स्कीम केंद्र सरकार की एक महत्वकांक्षी योजना है, जो काफी समय पहले शुरू की गई थी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने कहा कि हरोली मेगा फूड पार्क भी शुरू हो चुका है, ऐसे में नए उद्योगपतियों के लिए यहां एक अवसर है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने निर्णय लिया है कि अगर कोई भारतीय कंपनी विदेश में अपना कारोबार स्थापित करना चाहती है, तो उसकी मार्केटिंग तथा ब्रांडिंग का 50 प्रतिशत खर्च सरकार प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के सामने मार्केटिंग, ब्रांडिंग तथा क्वालिटी एक चुनौती है, जिसके लिए उन्हें कार्य करना होगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





