लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ पांवटा इकाई की बैठक संपन्न, इन्हे स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया…

SAPNA THAKUR | 12 जून 2022 at 8:17 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा

गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ पांवटा इकाई की बैठक राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष
अकाश विश्नोई की अध्यक्षता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या पांवटा साहिब के प्रांगण में संपन्न हुई। हिमाचल प्रदेश गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ प्रदेशाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी ठाकुर एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सहयोग से प्रदेश के 66 महाविद्यालयों में अधीक्षक ग्रेड वन के पद सृजित करने पर प्रदेश कार्यकारिणी के सहयोग का समर्थन करते हुए
सम्मान प्रेषित किया गया एवं धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया गया।

अध्यक्षीय भाषण में जिला अध्यक्ष आकाश विश्नोई ने संघ के उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी ठाकुर एवं प्रदेश कार्यकारिणी की इस उपलब्धि को हमें एक उत्सव की तरह मनाना चाहिए। जो परंपरा जिला सिरमौर ने शुरू की है इसी परंपरा को जारी रखते हुए उन्होंने अन्य जिला इकाइयों का भी आह्वान किया कि वह अपने-अपने जिलों में धन्यवाद रैलियों के माध्यम से उत्सव का माहौल सृजित करते हुए इस उपलब्धि को जोर शोर से मनाए एवं प्रदेश कार्यकारिणी के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाए।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ जिला सिरमौर इकाई द्वारा जो भी मांग पत्र जिला कार्यकारिणी को प्रेषित किए गए हैं उनको क्रम से उनकी नियोजित मांगों को पूरा करने का प्रयास ईमानदारी से किया जा रहा है। बहुत सी उनकी मांगे बनवाई जा चुकी है और शीघ्र ही जो बाकी शेष मांगे हैं उनको पूरा करने का आश्वासन उन्होंने संघ के सभी पदाधिकारियों को दिया। इसके साथ साथ अधीक्षक ग्रेड वन के जो पद हिमाचल प्रदेश के महाविद्यालयों में सृजित हुए हैं उनसे अधीक्षक ग्रेड 2, वरिष्ठ सहायक एवं क्लर्क/कनिष्ठ सहायक इन पदों पर भी इसी क्रम से पदोन्नति जारी रहेगी।

कहा कि हमारे गैर शिक्षक कर्मचारियों को पदोन्नति के लाभ बढ़ते हुए नजर आएंगे जिससे पूरे कार्यकारिणी के सदस्यों और गैर शिक्षक कर्मचारियों के प्रत्येक सदस्य को भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। इसी के साथ साथ वरिष्ठ सहायकों को पदोन्नति के लिए 10 वर्ष की कंडीशन को घटाकर 7 वर्ष करवाए जाने का भी आभार प्रदेश कार्यकारिणी के सम्मान में प्रस्तुत किया गया एवं सर्वसम्मति से पारित किया गया। इसी तरह गैर शिक्षक कर्मचारी से संबंधित विभिन्न मांगे जो जिला स्तर पर जिनका समाधान अपेक्षित है उन्हें शीघ्र अति शीघ्र पूरा करवाने का आश्वासन संघ के पदाधिकारियों को दिया गया एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची शीघ्र ही जारी करवाने के संदर्भ में भी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित करवाया गया।

उन्हें आश्वस्त किया गया कि शीघ्र ही उनकी वरिष्ठता सूची जिला स्तर पर जारी करवाने में अपना पूरा योगदान प्रदान करेगा। बैठक में लैब अटेंडेंट की पदोन्नति की प्रक्रिया में जो विलम्ब है उसको देखते हुए शीघ्र ही उनके जो नियमितीकरण या 5 वर्ष की जो समय अवधि का मामला है उसको पूर्ण होने पर तुरंत ही उनकी पदोन्नति सूची जारी करवाने का भी आश्वासन जिला कार्यकारिणी द्वारा आज की इस बैठक में आम सदस्यों को अवगत कराया गया। इसी माह 26 जून को धर्मशाला में होने जा रहे गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश का प्रदेश अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी की ओर से बढ़-चढ़कर भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस बैठक में जिला के पूर्व अध्यक्ष नरेश, पूर्व राज्य उपाध्यक्ष हरीश शर्मा, ब्लॉक इकाई के प्रधान कामराज चौहान, महासचिव चिंतामणि, संजीव नौटियाल एवं अजय शर्मा को जिला कार्यकारिणी की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]