लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

जल प्रबंधन निगम व नगर निगम शिमला शहर में पानी की आपूर्ति सुचारू रखने में पूरी तरह विफल- प्रतिभा सिंह

SAPNA THAKUR | 15 जून 2022 at 12:48 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

प्रदेश में बढ़ती पेयजल किल्लत को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सासंद प्रतिभा सिंह ने सरकार के हर घर के जल के नारे पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा सरकार की घोषणाएं धरातल पर कम ही नजर आती है। उन्होंने कहा है कि सरकार शिमला शहर को स्मार्ट सिटी पर अपनी पीठ थपथपाने में लगी है पर लोगो को कोई भी सुविधा नही मिल रही है। शिमला जल प्रबंधन निगम व नगर निगम शिमला शहर में पानी की आपूर्ति सुचारू रखने में पूरी तरह विफल रहा है।

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में बढ़ते पेयजल संकट पर सरकार की ढुलमुल व्यवस्था की आलोचना करते हुए कहा है कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। प्रतिभा सिंह ने ग्रामीण क्षेत्रों में भी बढ़ते पेयजल संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का इस समस्या की ओर कोई ध्यान नही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जल जीवन मिशन की बड़ी बड़ी बातें करती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत करोड़ो रूपये के पाईप खरीदे गए है पर वह सड़को के किनारे पड़े है। सरकार ने ऐसी कोई भी योजना किसी भी शहर या गांव को नही बनाई जिससे लोगों को पेयजल संकट से कोई राहत मिलती। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का पैसा भाजपा ने अन्य कार्यो पर खर्च किया और यही वजह है कि आज लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि गांव में भी पेयजल आपूर्ति 4 व 5 दिनों बाद की जा रही है इससे उनके मवेशियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय जब पेयजल संकट होता था तो सरकार टैंकरों की व्यवस्था कर शहर व गावों में पेयजल आपूर्ति करती थी पर भाजपा सरकार की ऐसी कोई व्यवस्था नजर नही आ रही है। इससे साफ है कि भाजपा सरकार लोगों के प्रति संवेदनहीन है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]