लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

डोईयांवाला में कारगिल अमर शहीद कुलविंदर सिंह की पुण्यतिथि का आयोजन..

SAPNA THAKUR | 14 जून 2022 at 2:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ तपेंद्र ठाकुर पांवटा

अमर शहीद व कारगिल योद्धा कुलविंदर सिंह के पैतृक गांव डोईयांवाला स्थित शहीदी स्थल पर भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र व परिवार तथा गांव एवं शहीद कुलविंदर सिंह राजकीय उच्च विद्यालय गिरी नगर के छात्रों ने मिलकर अमर शहीद कुलविंदर सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष विरेन्द्र चौहान ने शहीद कुलविंदर सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।

शहीद सिपाही कुलविंदर सिंह 1990 से 18वीं गढ़वाल राइफल मे तैनात थे। ऑपरेशन कारगिल विजय दिवस के अंतर्गत जम्मू कश्मीर के कारगिल में तैनात थे। 14 जून 1999 को सिपाही कुलविंदर सिंह और उनके साथियों को तोलोलिंग पहाड़ियों में दुश्मन के छुपे होने का अंदेशा हुआ इसलिए उन्होंने दुश्मन पर धावा बोल दिया। सिपाही कुलविंदर सिंह को सिने में कई गोलियां लगी थी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

लेकिन अपनी परवाह न करते हुए मातृभूमि की रक्षा में लीन होकर पाकिस्तानी घुसपैठियों से लोहा लेते हुए वीरगति को प्राप्त हुए। इस मौके पर माता-पिता शकुंतला देवी व ज्ञानचंद, धर्मपत्नी मेलो देवी व पुत्र अंकित सिंह तथा भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के सदस्यों तथा शहीद कुलविंदर सिंह राजकीय उच्च विधालय गीरिनगर के छात्रों ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उसके उपरांत राष्ट्रगान व तदोपरांत उपस्थित सभी लोगों ने शहीद कुलविंदर सिंह के स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]