लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नदी किनारे खेल रहे थे स्कूली छात्र, अचानक हुए लापता

PRIYANKA THAKUR | 11 मार्च 2022 at 11:37 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

एनडीआरएफ चला रहा सर्च अभियान, अभी तक नहीं लगा कोई सुराग

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश में अचानक खेलते-खेलते दो किशोर लापता हो गए, जिनका अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। लापता किशोरों की पहचान 14 वर्षीय वीरेंद्र निवासी ग्राम थेडा बाल्टीधर पीओ तकलेच तहसील रामपुर और 14 वर्षीय मानव शर्मा पुत्र स्वर्गीय हरीश कुमार निवासी हरि कुफरी उपतहसील पांगणा जिला मंडी के रूप में हुई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार दोनों किशोर मानव और वीरेंद्र खनेरी के पास सतलुज नदी के किनारे खेल रहे थे। खेलते-खेलते अचानक दोनों लापता हो गए। वही नदी के किनारे से दोनों के कपड़े और जूते मिले हैं, जिसको देखकर अंदेशा लगाया जा रहा है कि दोनों युवक नहाने के लिए नदी में उतरे और डूब गए। बता दें कि यह दोनों नौवीं कक्षा में एक निजी स्कूल में पढ़ते है।

उधर एनडीआरएफ द्वारा दोनों किशोरों को ढूंढने के लिए लगातार सर्च अभियान चलाया गया है। लेकिन अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]