HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश में अभी तेंदुए का आतंक थमा नहीं है। आए दिन तेंदुआ कभी पशुओं को गौशाला से उठा कर ले जा रहा है, तो कभी घर से कुत्ते को। एक बार फिर तेंदुए ने दबे पांव उपनगर टूटू में घर के बाहर बरामदे में बैठे कुत्ते पर हमला कर दिया और उसे उठा ले गया।
जब सुबह के समय मालिक ने कुत्ते को आवाज लगाई तो वह नहीं आया। इसके बाद उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी फुटेज को देखा तो वह दंग रह गए। उन्होंने देखा कि तेंदुआ उनके घर के बाहर आया और उनके पालतू कुत्ते को उठा ले गया। उधर, गौशाला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि तेंदुआ के इस तरह घूमने से आसपास के क्षेत्र में दशहत है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
उन्होंने वन विभाग से आसपास के क्षेत्रों में पिंजरा लगाए जाने की मांग की है, ताकि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़ा जा सके।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





