लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

पांवटा में बढ़ते साइबर क्राइम से अलर्ट रहने का डीएसपी ने किया आग्रह, कहा…

PRIYANKA THAKUR | 14 जून 2022 at 4:19 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / पांवटा साहिब

पांवटा साहिब में बढ़ते साइबर क्राइम व अनजान महिलाओं से भी इंटरनेट मीडिया पर बातचीत करने के बाद ब्लैकमेल होने को लेकर डीएसपी पांवटा वीर बहादुर ने युवाओं व अन्य लोगों को इससे बचने को लेकर सावधानी बरतने की अपील की है। इस दौरान उन्होंने युवाओं व अन्य लोगों को सोशल साइट के द्वारा हो रहे क्राइम के बारे में जागरूक करते हुए ऐसे क्राइम से कैसे बचना है, बताया।

डीएसपी ने छात्रों को बताया कि आजकल साइबर अपराध लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी करने के लिए नए-नए हथकंडे अपना रहा है। साइबर अपराध में ज्यादातर महिलाएं शामिल पाई जाती है जो लोगों को ब्लैकमेल कर रही है। इतना ही नहीं आजकल फेसबुक और व्हाट्सएप के जरिए न्यूड कॉल लोगों के लिए आफत बन रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इनमें साइबर फ्रॉड में शामिल युवतियां इसे हथियार बनाकर ब्लैकमेल कर फ्रॉड का खेल खेल रही है। उन्होंने लोगों को ठगी को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास किसी बैंक या अनजान व्यक्ति का पैसों को लेकर कोई फोन आता है तो वह तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]