HNN/ शिमला
राजधानी में पुलिस ने एक कर्मचारी से नशे की खेप बरामद करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यू शिमला पुलिस खलीनी बाईफिरकेशन के पास गश्त पर मौजूद थी। इस दौरान हरकेश कुमार (42) लालपानी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से चरस बरामद हुई जोकि तोलने पर 29.92 ग्राम पाई गई।
पुलिस के मुताबिक आरोपी नगर निगम में कार्यरत है। उधर, डीएसपी मुख्यालय कमल किशोर वर्मा ने बताया कि चरस की खेप सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि उसे बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले तस्करों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





