Loading...

पेंशनरों का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर दी चेतावनी

PARUL • 10 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

कांगड़ा जिले के धर्मशाला में पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ रोष रैली निकालकर प्रदर्शन किया। पेंशनरों ने अगस्त महीने की पेंशन न दिए जाने और लंबित मांगों को लेकर सरकार को चेतावनी दी है कि यदि 10 सितंबर तक पेंशन जारी नहीं की गई और हर माह पहली तारीख को पेंशन दिए जाने की घोषणा नहीं की गई तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

पेंशनरों ने जिला प्रशासन के माध्यम से मांग पत्र भेजा और सरकार से अपनी मांगों को मानने की अपील की। पेंशनरों के नेताओं ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों को नहीं माना तो वे प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेंगे और इसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।

इस दौरान पेंशनरों ने सचिवालय कर्मचारी एसोसिएशन के आंदोलन का समर्थन किया और मुख्यमंत्री से अपील की कि वे कर्मचारी नेताओं से बात करें और उनकी मांगों को मानें। पेंशनरों को 20 सितंबर को आंदोलन के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।