लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

प्रदेश में बढ़ रहे ऑनलाइन फ्रॉड के मामले, शातिर खाली कर रहे लोगों के खाते

SAPNA THAKUR | 15 जून 2022 at 1:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में ऑनलाइन फ्रॉड के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। शातिर लोगों को अपने झांसे में लेकर उनके खाते खाली कर रहे हैं। इस साल अभी तक कई लोगों ने साइबर ठगों के झांसे में आकर अपनी साल भर की जमा पूंजी गवाई है। हालाँकि पुलिस प्रशासन और साइबर सेल द्वारा लोगों को बार-बार आगाह किया जा रहा है बावजूद इसके लोग शातिरों के झांसे में आ रहे हैं।

बता दें कि यूपीआई पिन के गलत इस्तेमाल से आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। यूपीआई पिन का इस्तेमाल अपने अकाउंट से किसी और के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने या फिर किसी भुगतान के लिए किया जाता है। यूपीआई पिन एक तरह से आपके मोबाइल फोन में दर्ज आपके बैंक खातों की चाबी होती है। अगर यह चाबी किसी और के हाथ लग जाए, तो वह आपका अकाउंट खाली कर सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस मुख्यालय द्वारा यूपीआई पिन के इस्तेमाल को लेकर एडवाइजरी जारी की गई है। साइबर सैल के एएसपी नरवीर राठौर का कहना है कि अपना यूपीआई पिन किसी के साथ भी शेयर न करें। कहा कि ना तो अपना ओटीपी और पिन किसी से शेयर करें और ना ही अनजान लिंक पर क्लिक करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]