HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कैबिनेट बैठक बुलाई है। यह बैठक सीएम जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में सुबह 10:00 बजे होगी। बता दे कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की सोमवार की कार्यवाही शुरू होने से पहले यह बैठक रखी गई है। इसके बाद बजट सत्र दोपहर 2:00 बजे से शुरू होगा।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद सोमवार को प्रस्तावित बैठक में कई अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। बैठक में नाराज चल रहे सरकारी कर्मचारियों को खुश करने के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली हो सकती है। आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नीति निर्धारण पर मंत्रिमंडल की मुहर लगना संभावित है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
सरकार कर्मचारियों की जायज मांगों को मानने पर मंथन कर रही है। बैठक में सरकारी नौकरियों पर भी बड़ा फैसला हो सकता है। विभिन्न विभागों में रिक्त चल रहे पदों को भरने के संबंध में मंत्रिमंडल फैसला ले सकता है, जिससे युवाओं के पास रोजगार का मौका होगा।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





