HNN / पांवटा साहिब
पांवटा साहिब की यमुना नदी को खनन माफिया छलनी करने में लगे हुए हैं। बार-बार विभाग द्वारा कार्यवाही करने के बावजूद भी यहां खनन माफिया खनन करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बता दें कि शनिवार को वन खंड अधिकारी की टीम ने गश्त के दौरान दो ट्रैक्टरों को खनन करते पकड़ा। इस दौरान उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए संचालकों से 38,750 रुपए जुर्माना वसूला और उनके ट्रैक्टर सीज कर लिए।
उधर, वन खंड अधिकारी हर्षवर्धन ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि देर शाम गश्त के दौरान यहां दो ट्रैक्टर को अवैध खनन करते पकड़ा गया है। उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है कि उन्हें अवैध खनन को लेकर जो भी सूचना मिलती है वह तुरंत अधिकारियों को सूचित करें ताकि इन पर शिकंजा कसा जा सके।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





