लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में आज 06 स्थानों पर लगाई जाएगी बूस्टर डोज

SAPNA THAKUR | 9 मार्च 2022 at 10:07 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा

खण्ड चिकित्सा अधिकारी राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड ड़ॉ. अजय देओल ने जानकारी देते हुए बताया कि राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों के लिए आज 06 स्थानों पर इस महामारी से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि 15 से 18 आयु वर्ग के लिए भी आज 01 स्थान पर कॉविड -19 टीकाकरण आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, वरिष्ठ नागरिकों व गंभीर बीमारी ग्रस्त व्यक्तियों जिनकी दूसरी डोज को नौ माह हो चुके हो, वह व्यक्ति बूस्टर डोज लगवाने के पात्र होंगे। उन्होंने बताया कि आज राजपुरा स्वास्थ्य खण्ड में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोलर, उप स्वास्थ्य केंद्र बरथल मढ़, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कमरउ, उप स्वास्थ्य केंद्र टारू भैला में कॉविड -19 से बचाव हेतु बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए लाभार्थियों को कॉविड -19 टीकाकरण की दूसरी डोज के समय उपयोग किए गए मोबाइल नंबर व फोटो युक्त पहचान पत्र टीकाकरण स्थल पर लाना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया आज 15 से 18 आयु वर्ग के लिए मोबाइल टीम पांवटा साहिब द्वारा कॉविड -19 से बचाव हेतु वैक्सीन लगाई जाएगी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष की आयु के सभी क्षेत्रवासी तथा बाहर से आए प्रवासी यहाँ टीका लगवा सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]