लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

शटरिंग कर रहे व्यक्ति के साथ पेश आया दर्दनाक हादसा, छत से गिरकर मौत

SAPNA THAKUR | 8 अक्तूबर 2021 at 10:06 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ पांवटा

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक व्यक्ति की छत से गिरकर मृत्यु हो गई है। मृतक की शिनाख्त 35 वर्षीय संतराम पुत्र भज्जी राम, गांव व पंचायत कंडेला के रूप में हुई है। वहीं पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

मामला पांवटा साहिब के अंतर्गत आते मात्रलियो का है। यहां संतराम छत पर शटरिंग का काम कर रहा था कि अचानक ही उसका संतुलन बिगड़ा और वह अनियंत्रित होकर नीचे जा गिरा। नीचे गिरने से व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे उपचार के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया परंतु उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वही व्यक्ति की मौत के बाद से घर में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित तीन बच्चों को छोड़ दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]