लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

संदिग्ध हालत में मिला जूनियर महिला डॉक्टर का शव

SAPNA THAKUR | 15 जून 2022 at 3:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

आईजीएमसी शिमला में कार्यरत एक जूनियर महिला डॉक्टर की अचानक मौत से हड़कंप मच गया है। हालाँकि, मृत्यु के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों से पर्दा उठ पायेगा।

जानकारी अनुसार लक्कड़ बाजार में किराये के कमरे में रहने वाली सर्जरी डिपार्टमेंट में कार्यरत जूनियर डाॅक्टर कमरे में मृत पड़ी हुई थी। स्थानीय लोगों ने जब महिला डॉक्टर को मृत अवस्था में पड़ा हुआ देखा तो इस बाबत जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए गए। इस दौरान पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]