लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सरकारी सीमेंट के इस्तेमाल पर विजिलेंस की कार्यवाही

SAPNA THAKUR | 11 मार्च 2022 at 12:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने वाटर स्टोरेज टैंक के निर्माण में सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल करने पर एक व्यक्ति के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई है। विजिलेंस ने मामले में धगेड़ा पंचायत के गुल्लरवाला गांव निवासी सुरेंद्र सिंह के विरुद्ध आईपीसी की धारा 406 व 411 के अलावा HPPSCP एक्ट की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है।

बता दें कि स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान सुरेंद्र सिंह द्वारा वाटर स्टोरेज टैंक के निर्माण में सरकारी सीमेंट का इस्तेमाल किया जा रहा था। लिहाजा टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और सुरेंद्र सिंह को मौके से हिरासत में लिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके साथ ही मौके से सीमेंट के 38 कट्टे भी बरामद किए हैं। इसके अलावा इस्तेमाल किए जा चुके सीमेंट के 6 खाली बैग भी बरामद हुए हैं। स्टेट विजिलेंस एंड एंटी करप्शन ब्यूरो की पुलिस अधीक्षक अंजुम आरा ने पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]