भारी बारिश और भूस्खलन से सिरमौर जिले में 45 स्कूलों को नुकसान पहुंचा है। इनमें से चार प्राथमिक स्कूल पूरी तरह असुरक्षित घोषित किए गए हैं।
नाहन
शिक्षा पर आसमानी कहर
सिरमौर जिले में हाल की बारिश और भूस्खलन ने शिक्षा व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित किया है। प्राथमिक रिपोर्ट के अनुसार 45 स्कूलों को 2 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। इनमें 17 प्राथमिक और 28 उच्च शिक्षा के स्कूल शामिल हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
चार स्कूल पूरी तरह असुरक्षित
एलिमेंट्री एजुकेशन डिप्टी डायरेक्टर राजीव ठाकुर ने बताया कि 17 प्राथमिक स्कूलों को नुकसान हुआ है, जिनमें से चार पूरी तरह से असुरक्षित घोषित किए गए हैं। इन बच्चों की पढ़ाई पंचायत घरों और आंगनबाड़ी केंद्रों में करवाई जा रही है।
हायर एजुकेशन के 28 स्कूल प्रभावित
हायर एजुकेशन डिप्टी डायरेक्टर हेमेंद्र बाली के अनुसार विभाग के तहत 28 स्कूलों के भवनों में दरारें आई हैं। इनकी प्रारंभिक रिपोर्ट तैयार कर ली गई है और शिक्षा विभाग मंगलवार को डिज़ास्टर रिव्यू मीटिंग में विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करेगा।
शिक्षा विभाग की चुनौती
जिले में 1003 प्राथमिक स्कूलों में करीब 52 हजार बच्चे पढ़ते हैं। इसके अलावा 175 सीनियर सेकेंडरी और 91 हाई स्कूल भी हैं। सोमवार से स्कूल खुल चुके हैं और बारिश के बावजूद छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर पढ़ाई के प्रति अपना उत्साह दिखाया।
इन स्कूलों को हुआ है नुकसान…
📢 लेटेस्ट न्यूज़
- सराहां ब्लॉक: जीएमएस जनोट
- कफोटा ब्लॉक: जीपीएस जुइनल, जीपीसीएस कफोटा
- शिलाई ब्लॉक: जीएमएस उतरी, बीईईओ ऑफिस नोहराधार, जीपीसीएस गंडूरी, जीपीएस तलंगना, जीपीएस बड़ा खनारा, जीपीसीएस भवाई, जीपीएस थनगा, वासनी, धीडोना, देवल टीकरी, धरोच
- पांवटा साहिब ब्लॉक: जीपीएस मुगल वाला करतारपुर, बहराल-2
- ददाहू ब्लॉक: जीपीएस कथमली, क्यारिक
- संगड़ाह ब्लॉक: जीपीसीएस हरिपुरधार, जीपीएस दाना, अंधेरी, सैंज, बलौना, जीएमएस कशलोग, रणफुआ
- माजरा ब्लॉक: जीपीसीएस बाङ्थल मधाना, जीपीसीएस सुरला, जीपीएस सुरला
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





