लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सोलन बना पुष्प खेती का हब, 10 करोड़ रुपये का सालाना फूलों का व्यापार

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

पुष्प खेती को बढ़ावा देना सरकार की प्राथमिकता: जगत सिंह नेगी

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में पुष्प खेती के विस्तार और बागवानों की आय बढ़ाने पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। इस दिशा में सोलन जिला के कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत झाजा में स्थित महोग बाग के आदर्श पुष्प केंद्र और गौड़ा में फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान का निरीक्षण किया गया।

पुष्प उत्पादकों को मिलेगी नई तकनीक और पौधों की बेहतर किस्में
निरीक्षण के दौरान मंत्री जगत सिंह नेगी ने पुष्प केंद्र के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे स्थानीय पुष्प उत्पादकों की मांग के अनुसार फूलों की पौध तैयार करें। उन्होंने अधिकारियों से टिशू कल्चर तकनीक का उपयोग कर विभिन्न प्रजातियों के पौधे विकसित करने की योजना पर काम करने को कहा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सोलन पुष्प उत्पादन में अग्रणी, 10 करोड़ का सालाना व्यवसाय
उन्होंने बताया कि सोलन जिले में लगभग 250 किसान पुष्प उत्पादन से जुड़े हुए हैं, और जिले में लगभग 55 हेक्टेयर भूमि पर पुष्प खेती की जा रही है। यहां सालाना करीब 10 करोड़ रुपये का पुष्प व्यवसाय होता है, जिससे यह क्षेत्र फूलों की खेती में अग्रणी बन गया है।

गौड़ा में ब्लूबेरी, कीवी और ड्रैगनफ्रूट की खेती होगी विकसित
गौड़ा स्थित फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान में निरीक्षण के दौरान मंत्री ने बताया कि यहां वर्तमान में ब्लूबेरी के पौधे तैयार किए जा रहे हैं, और जल्द ही कीवी तथा पर्सिमन (जापानी फल) के पौधों का उत्पादन भी शुरू किया जाएगा। इसके अलावा, अधिकारियों को ड्रैगनफ्रूट के पौधे लगाने और उसकी खेती को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए गए।

चायल में ब्लूबेरी के पौधे होंगे इंटरड्यूस
मंत्री ने बताया कि शीघ्र ही ब्लूबेरी (हाई चिल्ड वैरायटी) के पौधों को सोलन जिले के चायल स्थित आदर्श पुष्प केंद्र महोग बाग में विकसित किया जाएगा, जिससे किसानों को नई तकनीकों के साथ आधुनिक फलों की खेती के लिए प्रेरित किया जा सके।

गौड़ा में लगाया एवोकाडो का पौधा
निरीक्षण के दौरान मंत्री जगत सिंह नेगी ने गौड़ा स्थित फल संतति एवं प्रदर्शन उद्यान के प्रांगण में एवोकाडो का पौधा भी रोपा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]