लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत छात्रों को करवाया गया औद्योगिक भ्रमण

SAPNA THAKUR | 11 मार्च 2022 at 4:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ राजगढ़

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजगढ़ में स्किल इंडिया मिशन के अंतर्गत आजकल बच्चों को औद्योगिक भ्रमण करवाया जा रहा है। ये जानकारी देते हुए विद्यालय के वोकेशनल ट्रेनर मनीष भारद्वाज ने बताया कि संस्थान द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों को स्कूल से बाहर औद्योगिक भ्रमण के लिए ले जाया जा सकता है ताकि उनकी स्किल में निखार आ सके।

विद्यार्थियों को आईटीआई सोलन ले जाया गया जहां उन्होंने कौशल विकास से जुड़ी बारीकियां समझी। विद्यार्थियों को हिमाचल पथ परिवहन निगम की वर्कशॉप भी ले जाया गया, जहां उन्होंने ऑटोमोबाइल सेक्टर के तकनीकी पहलुओं का अध्यन किया। स्कूल के विद्यार्थियों को बद्दी की माइक्रो टर्नर कंपनी का दौरा भी करवाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मनीष ने बताया कि विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई के साथ औद्योगिक प्रशिक्षण देना भी बेहद जरूरी है। जिससे उनके रोजगार मिलने की संभावनाएं बेहद बढ़ जाएंगी। यही राष्ट्रीय कौशल विकास योजना का उद्देश्य है। इस अवसर पर वोकेशनल ट्रेनर मनीष गुप्ता भी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद ठाकुर ने बताया कि आज के संदर्भ में औद्योगिक प्रशिक्षण का महत्व कई गुना बढ़ जाता है। हमारा प्रयास है कि बच्चों की पढ़ाई के साथ साथ उनके कौशल को भी निखारा जाए। इसके लिए इस तरह के कार्यक्रम विद्यालय समय समय पर आयोजित करवाता रहेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]