लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सड़क सुरक्षा नियमों की उलंघना से होते हैं अधिकांश हादसे- डाॅ. कमलेश

SAPNA THAKUR | 12 मार्च 2022 at 1:06 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

राजकीय डिग्री काॅलेज कोटी में रोड़ सेफ्टी क्लब द्वारा सड़क सुरक्षा पर समापन कार्यक्रम शुक्रवार को आयोजन किया गया। इस मौके पर नारा लेखन, निबंध लेखन और विज्ञापन लेखन प्रतियोगिताऐं भी आयोजित की गई। नारा लेखन में राखी ने प्रथम, दीक्षा और शीलत ने क्रमशः द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इसी प्रकार निबंध लेखन में मुस्कान, नम्रता और तनवी और विज्ञापन लेखन में नितिका, रिशिका और तनवी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डाॅ कमलेश ठाकुर ने की और प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का हर व्यक्ति को पालन करना जरूरी है क्योंकि अधिकांश दुर्घटनाएं लापरवाही और नियमों की अवहेलना करने के कारण घटित होती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होने बच्चों से अपने जीवन में सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाने का आहवान किया। पुलिस सहायक उप निरीक्षक जुन्गा चौंकी मोहिन्द्र सिंह ने कहा कि हमारे देश में आमलोग बिमारियों के कारण इतने लोग हताहत नहीं होते हैं जितने सड़क हादसों में अपनी जान गंवाते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]