Loading...

हिमाचल-पंजाब सीमा पर सुरक्षा कड़ी, HRTC बसों पर हमले के बाद पैरामिलिट्री तैनात

हिमाचलनाउ डेस्क • 20 Mar 2025 • 1 Min Read

पंजाब में हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों पर जनरैल सिंह भिंडरावाले के पोस्टर चिपकाने और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद हिमाचल सरकार ने राज्य की सीमाओं पर सुरक्षा कड़ी कर दी है। कांगड़ा, ऊना और अन्य सीमावर्ती जिलों में पैरामिलिट्री फोर्स और हिमाचल पुलिस तैनात कर दी गई है

बुधवार को HRTC ने एहतियातन होशियारपुर के 10 बस रूटों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। इसके अलावा, पंजाब से हिमाचल आने वाली बसों की संख्या भी कम हो गई। स्थिति सामान्य होने पर ही सभी रूटों को दोबारा चालू किया जाएगा।

सीएम सुक्खू और भगवंत मान के बीच वार्ता

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात की। मान ने सुरक्षित वातावरण देने और शरारती तत्वों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया

सुक्खू ने सदन में कहा –
“हम पहले महापंजाब का हिस्सा रहे हैं। पंजाब हमारा बड़ा भाई है। पंजाब के लोग हमारे सम्मानीय हैं। यह मामला दोनों राज्यों के डीजीपी स्तर पर भी उठाया जाएगा।”

HRTC बसों पर हमला और सरकार की प्रतिक्रिया

17 मार्च को जालंधर से मनाली जा रही बस पर शरारती तत्वों ने जबरन पोस्टर चिपकाएपालमपुर-जालंधर बस पर भी ऐसे ही पोस्टर लगाए गए। वहीं, एक अन्य बस पर पत्थर फेंके गए

  • सरहिंद में मंगलवार रात चंबा-दिल्ली बस की खिड़की तोड़ दी गई
  • बस में बैठी महिला पर शीशे के टुकड़े गिरे, लेकिन ड्राइवर ने सूझबूझ से बस को वहां से निकाल लिया।
  • HRTC के क्षेत्रीय प्रबंधकों को पंजाब के विभिन्न शहरों में स्थिति पर नजर रखने के लिए तैनात किया गया है।

पंजाब सीमा पर कड़ी सुरक्षा

  • कंडवाल और भदरोआ में पैरामिलिट्री फोर्स की डेढ़ यूनिट तैनात।
  • शेखपुरा और मिलवां में हिमाचल पुलिस का कड़ा पहरा।
  • संसारपुर टैरेस, गगरेट और आशादेवी बॉर्डर पर भी वाहनों की कड़ी जांच।

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की प्रतिक्रिया

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस घटना पर चिंता जताई और तत्काल समाधान की मांग की। उन्होंने कहा कि –
“हमारी सरकार के समय धर्मशाला में आपत्तिजनक नारे लिखे गए थे, तब हमने दो दिन में कार्रवाई की थी।”

आगे की रणनीति

सरकार ने HRTC के चालक-परिचालकों को तनावपूर्ण स्थिति में तुरंत प्रबंधन को सूचित करने और नजदीकी थाने में बस ले जाने के निर्देश दिए हैं। HRTC प्रबंध निदेशक डॉ. निपुण जिंदल ने सभी जिला SSP से सुरक्षा का आश्वासन मांगा है

स्थिति पर कड़ी नजर रखी जा रही है और हिमाचल सरकार किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क है।