HNN / शिमला
कांग्रेस ने हिमाचल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले पर दिए बयान पर पलटवार किया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता देवेंद्र बुशहरी ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष गलत आंकड़े पेश करके जनता को गुमराह कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष के पास यदि मनी लॉन्ड्रिंग की पुख्ता जानकारी है तो शपथ पत्र लेकर ईडी के समक्ष प्रस्तुत करें।
देवेंद्र बुशहरी ने कहा कि सुरेश कश्यप को यह मालूम होना चाहिए कि नेशनल हेराल्ड वह समाचार पत्र है, जिस की स्थापना 1937 में हुई, जिसको सुनते ही अंग्रेजी हुकूमत में खलबली मच जाती थी, क्योंकि यह अख़बार गुलामी के उस दौर में आजादी के दीवानों का ऐसा साथी था, जो क्रांतिकारियों में जोश भरता था और दुनियाभर में क्रांतिकारी विचारों को पहुंचाता था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
2018 में 3 राज्यों में कांग्रेस के आने पर खोली थी जांच
बुशहरी ने कहा कि 2015 में मोदी सरकार के कार्यकाल में एक शिकायत दर्ज करके ईडी ने मामले की पूरी जांच की, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा, जिसके बाद फाइल को बंद कर दिया गया। 2018-19 में ईडी ने इस मामले को फिर खोला। भाजपा अध्यक्ष को यह मालूम होना चाहिए कि 2018 वह साल था, जब मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ मे कांग्रेस ने भाजपा को हराकर सत्ता हासिल की थी।
अब भारत जोड़ो अभियान से घबराकर उछाला जा रहा मामला
देवेंद्र बुशहरी ने कहा कि अब एक बार फिर से इस मामले में सोनिया गांधी और राहुल गांधी को समन भेजा गया। इसलिए यह जानना जरूरी है कि यह सब उदयपुर चिंतन शिविर के बाद हुआ हैं, जहां भारत जोड़ो का नारा देकर कांग्रेस ने खुद को जिंदा करने का संकेत दिए हैं।
पेपर लीक मामले में भाजपा अध्यक्ष पर तंज
देवेंद्र बुशहरी ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष को चाहिए कि वे मुख्यमंत्री से पूछें कि प्रदेश में बढ़ते भ्रष्टाचार को रोकने के लिए उनकी सरकार ने क्या कदम उठाए हैं? पुलिस पेपर लीक मामले में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले का क्या हुआ? अब तक पेपर लीक का मुखिया क्यों नहीं पकड़ा गया? मुख्यमंत्री ने 21 मई से कह दिया था कि मामला सीबीआई को सौंप दिया है। महीना होने जा रहा है, अभी तक सीबीआई क्यों नहीं पहुंची।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





