HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में लंबे अंतराल के बाद बीते रोज मौसम ने एकाएक करवट बदली और बारिश का क्रम शुरू हो गया। इस दौरान प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में झमाझम बादल बरसे जिससे तापमान में भी गिरावट आई है। वही आगामी दिनों के दौरान भी बारिश का यह दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग केंद्र शिमला की मानें तो प्रदेश में आज भी झमाझम मेघ बरसेंगे। इसको लेकर भारी बारिश और अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम का यह मिजाज आगामी तीन से चार दिनों तक ऐसा ही बना रहेगा। यानी कि आगामी तीन से चार दिनों तक प्रदेश में बारिश का क्रम जारी रहेगा। बता दें कि आज सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है तथा प्रदेश के कई भागों में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। अगले एक हफ्ते मौसम खराब रहने और 20 जून को प्रदेश में मानसून के पहुंचने का पूर्वानुमान है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





