HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 के मामले एक बार फिर से बढ़ने लग गए हैं। पहले जहां एक्टिव केस डेढ़ सौ के नीचे थे अब वही इसकी संख्या में पहले के मुकाबले इजाफा देखने को मिला है। आपको बता दें कि बुधवार को कोरोना महामारी से राज्य में एक मृत्यु हुई है। प्रदेश में काफी समय से मृत्यु के आंकड़ों पर ब्रेक लगी हुई थी परंतु बीते रोज एक मौत होने से मौतों का आंकड़ा भी बढ़ गया है। कोविड-19 से जान गवाने वाला 85 वर्षीय बुजुर्ग चंबा जिला का निवासी है।
बता दें, बुधवार को प्रदेश में 40 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों का आंकड़ा 172 पहुंच गया है। जिला कांगड़ा में सबसे ज्यादा 65 कोरोना एक्टिव हैं। जिला शिमला में 31 हमीरपुर 22, सोलन 20, मंडी में 12 बिलासपुर छह, सिरमौर पांच, लाहौल-स्पीति और चंबा में तीन-तीन, किन्नौर और ऊना में दो-दो और जिला कुल्लू में एक एक्टिव मरीज है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





