HNN / शिमला
राजधानी शिमला में डिटेक्शन सेल की टीम ने एक युवक को नशे की खेप के साथ धर दबोचा है। आरोपी युवक की पहचान 25 वर्षीय शुभम चंदेल के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार डिटेक्शन सेल के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार के नेतृत्व में टीम ने सर्कुलर रोड पर नाकाबंदी की हुई थी।
इस दौरान उन्होंने एक वाहन को तलाशी के लिए रुकवाया और उसकी जांच की। तलाशी के दौरान गाड़ी से हेरोइन बरामद हुई। जब पुलिस ने उसे तोला तो वह 5 ग्राम पाई गई। इसके बाद पुलिस ने मौके पर आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





