Loading...

36 वर्षीय प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

By PARUL Published: 11 Jun 2024, 4:23 PM | Updated: 11 Jun 2024, 4:26 PM 1 min read

HNN/कांगड़ा

जिला कांगड़ा में 36 वर्षीय प्रवासी मजदूर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान कौशल कुमार कैवती पुत्र पनवडी कैवत निवासी स्कूल पारा कटारी तहसील व जिला जांजगीर चांपा, छतीसगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कौशल कुमार लगभग पिछले साल 20-22 साल से कांगड़ा में रह रहा था और मिस्त्री का काम करता था। उसकी पांच बेटियां थी। कौशल कुमार ने एक मकान के पिछली तरफ लैंटर के सरियों से चुन्नी बांध कर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टपार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज टांडा भिजवाया। साथ ही मामला दर्ज कर जाँच शुरू की। आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला और न ही उसके पास सुसाइड नोट मिला है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि की है।