Category: ACCIDENT

दुर्घटना

  • पांवटा में दर्दनाक हादसा: गाय को बचाने के चक्कर में कार हुई हादसे का शिकार, युवक की मौत

    पांवटा में दर्दनाक हादसा: गाय को बचाने के चक्कर में कार हुई हादसे का शिकार, युवक की मौत

    HNN/ पांवटा

    जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई है। इस दौरान एक स्विफ्ट कार सड़क के किनारे खड़ी हाइड्रा से टकरा गई जिस कारण गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि उसे उपचार के लिए पांवटा सिविल अस्पताल से देहरादून भी रेफर किया गया परंतु यहां पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

    केशव चौहान पुत्र पूर्ण चन्द चौहान निवासी गाँव मकान न 113 शुभखेड़ा पावंटा साहिब जिला सिरमौर ने पुलिस में इस बाबत बयान दर्ज करवाया है। उसने बताया कि देर रात करीब 11 बजे जब वह अपने दोस्त नितिन पुण्डीर के साथ गाडी मे बातापुल से पांवटा की तरफ आ रहा था तो एक गाड़ी (HP85-5656) भूपपुर के पास पहुंची।

    इस दौरान गाड़ी के आगे अचानक गाय आ गई जिस कारण चालक ने गाडी को रोड से बाहर की तरफ काट दिया और गाड़ी रोड से बाहर खडी हाइड्रा के टायर से टकरा गई। टायर में टकराने के बाद गाड़ी घुमकर उल्टी दिशा में हो गई तथा गाड़ी चालक खिडकी से बाहर गिर गया।

    जिसके बाद दोनों ने गाड़ी के चालक कमल निवासी भटनोल को पावँटा अस्पताल लाया। यहां से चिकित्सकों ने उसे गंभीर अवस्था में देहरादून रेफर कर दिया परंतु युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

  • स्कूल के निर्माण कार्य में जुटे मजदूर भूस्खलन की चपेट में आए, तीन की मौत

    स्कूल के निर्माण कार्य में जुटे मजदूर भूस्खलन की चपेट में आए, तीन की मौत

    HNN/ सोलन

    हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक बड़ा हादसा पेश आया है जहां स्कूल के निर्माण कार्य में जुटे मजदूर भूस्खलन की चपेट में आ गए। हालांकि प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच चुकी थी। जिसके बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया परंतु मजदूरों को नहीं बचाया जा सका और तीन की मौके पर ही मौत हो गई। वही तीनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

    हादसा बुधवार शाम सोलन जिले के धर्मपुर के साथ लगते गांव भेड़ें के खेच में पेश आया है। जानकारी के अनुसार गांव में चल रहे निजी स्कूल के कार्य में 3 मजदूर जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक ही पहाड़ी से मलबा गिरने का सिलसिला शुरू हो गया। देखते ही देखते भारी-भरकम मलबा वहां काम कर रहे तीनों मजदूरों पर गिर गया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया।

    सूचना मिलने के बाद विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और जेसीबी लगवाई गई। जेसीबी की सहायता से मलबे को हटाया गया। प्रशासन द्वारा 2 शवों को बरामद कर लिया गया जबकि तीसरा मजदूर मलबे में ही दबा रहा जिसे घंटों मशक्कत कर बाहर निकाला जा सका। वहीं मलबे में दबने से तीन मजदूरों की मौत के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

  • गहरी खाई में लुढ़की कार, पूर्व प्रधान की दर्दनाक मौत, हादसे में दो घायल…

    गहरी खाई में लुढ़की कार, पूर्व प्रधान की दर्दनाक मौत, हादसे में दो घायल…

    HNN/ शिलाई

    जिला सिरमौर में बुधवार सुबह पेश आए एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व प्रधान की मौत हो गई है। इसके अलावा हादसे में दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं जिन्हें रोनहाट अस्पताल से प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार (HP 71-6852) में सवार होकर 3 लोग कहीं जा रहे थे।

    इसी दौरान जैसे ही गाड़ी नागरिक उपमंडल शिलाई के रोनहाट में सैंज खड्ड सड़क मार्ग पर धाऊ की धार के समीप पहुँची तो चालक ने गाड़ी से नियंत्रण खो दिया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से तकरीबन 400 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया तथा तीनों को गाड़ी से बाहर निकालकर उपचार के लिए रोनहाट अस्पताल ले जाया गया।

    यहां पर जीत सिंह (45) पुत्र दौलत राम निवासी गांव व डाकघर बड़ोल उपतहसील हरिपुरधार की मौत हो गई। इसके अलावा विपिन शर्मा (35) पुत्र जगत राम निवासी गांव कांडों डाकघर बड़ोल उपतहसील हरिपुरधार व दलीप सिंह (37) पुत्र जसवा राम निवासी गांव गुआउ डाकघर बड़ोल उपतहसील हरिपुरधार घायल हुए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है। डीएसपी मनीष चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

  • मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या देखने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता

    मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या देखने गया युवक संदिग्ध परिस्थितियों में हुआ लापता

    HNN / शिमला

    जिला शिमला के रामपुर बुशहर में लवी मेले की आखरी सांस्कृतिक संध्या देखने गया एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है। युवक की पहचान पंकज के रूप में हुई है। जब परिजनों द्वारा युवक की काफी तलाश की गई, तो आखिर में उन्हें पुलिस थाने में बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवानी पड़ी।

    जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पंकज को आखरी सांस्कृतिक संध्या में झाड़ियों में गिरे हुए देखा था। लेकिन उस दौरान उसके साथ उसके दोस्त भी थे, जो उसे झाड़ियों से उठाकर वहां से ले गए। वहीं, परिजनों का कहना है कि उनका बेटा मेले की आखिरी सांस्कृतिक संध्या में जाने की जिद कर रहा था, जिसके चलते उन्होंने उसे उसके दोस्तों के साथ मेले में भेज दिया।

    लेकिन जब देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो उन्होंने उसकी काफी तलाश की, लेकिन पंकज का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। उधर, डीएसपी रामपुर चंद्रशेखर ने बताया कि युवक के लापता होने का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम उसकी तलाश कर रही है लेकिन अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा है।

  • ट्रैकिंग पर निकले विदेशी पर्यटक का बरामद हुआ शव

    ट्रैकिंग पर निकले विदेशी पर्यटक का बरामद हुआ शव

    HNN / काँगड़ा

    गुना माता ट्रैक पर ट्रैकिंग पर निकले विदेशी पर्यटक का आज गलू वाटरफॉल से शव बरामद हो गया है। मृतक पर्यटक की पहचान अमेरिका के मैक्समिलियन लोरेंज के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    दरअसल, विदेशी पर्यटक मैक्समिलियन लोरेंज करीब 10-12 दिन से नड्डी गांव के आरा कैंप में ठहरा हुआ था। यहाँ से वह 7 नवंबर को ट्रैकिंग पर निकला था। अगले ही दिन उसने संदेश भेजा कि वह रास्ता भटक गया है। इसके बाद आरा कैंप के प्रबंधक ने मैक्लोडगंज पुलिस को सूचित किया।

    इसके बाद कांगड़ा पुलिस और जिला प्रशासन हरकत में आया और एसडीआरएफ के साथ रेस्क्यू टीम को रवाना किया। आज एक हफ्ते बाद मंगलवार को पर्यटक का शव गलू वाटरफॉल के ऊपर मिल गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

  • घात लगाए बैठे तेंदुए ने विद्युत कर्मचारी पर बोला हमला, गांव में दहशत का माहौल

    घात लगाए बैठे तेंदुए ने विद्युत कर्मचारी पर बोला हमला, गांव में दहशत का माहौल

    HNN / हमीरपुर

    जिला हमीरपुर के उपमंडल भोरंज के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत बडैहर में तेंदुए ने एक विद्युत कर्मचारी पर हमला बोल दिया। जिससे कर्मचारी घायल हो गया। घायल की पहचान गांव बडैहर निवासी भूपेंद्र सिंह पुत्र हुक्मचंद के रूप में हुई है। दरअसल, भूपेंद्र बाइक पर सवार होकर अपने साथी शुभम को उसके घर छोड़ने जा रहा था।

    जैसे ही वह गांव कुड़ी के पास पहुंचे तो घात लगाए बैठे तेंदुए ने उन पर हमला बोल दिया। तेंदुए के हमले से दोनों ने चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों युवको को तेंदुए के चंगुल से छुड़वाया। इस दौरान तेंदुए के हमले से भूपेंद्र की टांगों पर मामूली चोटें आई हैं।

    इससे पूर्व भी तेंदुआ जोल गांव के एक व्यक्ति को घायल कर चुका है। ग्राम सुधार सभा के प्रधान गौरव कुमार ने बताया कि तेंदुए के कारण शाम और सुबह के समय घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए क्षेत्र में पिंजरे लगाने की मांग की है।

  • लकड़ी से बना 8 कमरों का मकान जलकर हुआ राख, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य

    लकड़ी से बना 8 कमरों का मकान जलकर हुआ राख, बाल-बाल बचे परिवार के सदस्य

    HNN / किन्नौर

    हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में आग लगने की घटना सामने आई है। यहाँ रिकांगपियो में 8 कमरों का एक बड़ा मकान जलकर राख हो गया है। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। गनीमत यह रही कि इस अग्निकांड में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है, लेकिन मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है।

    जानकारी के अनुसार यह घर नाथपा निवासी राम भगत का था। अचानक उनके घर में आग लग गई। घर में आग लगती देख परिवार में अफरा-तफरी मच गई और वह समय रहते घर से बाहर निकल आए। घर से आग की लपटें ऊंची-ऊंची उठती देख गांव के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।

    लेकिन लकडी का मकान होने के चलते आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिसके चलते पूरा घर राख के ढेर में तब्दील हो गया। ‌ उधर, तहसीलदार चंद्रमोहन ठाकुर ने कहा कि प्रशासन की ओर से आग से हुए नुक्सान का आकलन करने के लिए राजस्व विभाग की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। प्रभावित परिवार को राहत राशि दी जा रही है।

  • मतदान से 3 दिन बाद दुनिया को अलविदा कह गई 104 वर्षीय भेक्कडी देवी, घर पर डाला था वोट

    मतदान से 3 दिन बाद दुनिया को अलविदा कह गई 104 वर्षीय भेक्कडी देवी, घर पर डाला था वोट

    HNN / कांगड़ा

    जिला कांगड़ा की उप तहसील राजा का तालाब की डक पंचायत की 104 वर्षीय भेक्कड़ी देवी का रविवार को देहांत हो गया। वह उम्र के इस पड़ाव में भी स्वस्थ थीं। दरअसल, बुजुर्ग महिला भेक्कड़ी देवी ने 3 दिन पहले यानी 10 नवंबर को अपने घर से मतदान किया।

    निर्वाचन आयोग की टीम घर आई और उनसे मत डलवाया। लेकिन रविवार को अचानक राम-राम जपती रही भेक्कडी देवी दुनिया को अलविदा कह गई। आज उनका मोक्ष धाम चकवाड़ी में अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों द्वारा बताया गया कि उम्र का शतक पार करने के बावजूद भी भेक्कड़ी देवी की नजर बिल्कुल सही थी, वह अक्सर सुई में धागा खुद पिरोती थी।

  • बाइक को टक्कर मारकर मौके से फरार हुआ गाड़ी चालक, हादसे में युवक ने गंवाई जान

    बाइक को टक्कर मारकर मौके से फरार हुआ गाड़ी चालक, हादसे में युवक ने गंवाई जान

    HNN/ कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में बीती देर रात पेश आए एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस दौरान गाड़ी चालक ने गलत दिशा में आकर बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। गाड़ी की टक्कर से बाइक पर सवार दोनों युवक सड़क पर ही गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

    जिसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर एक युवक ने दम तोड़ दिया जबकि दूसरे की भी गंभीर हालत बनी हुई है जिसे नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वही पुलिस फरार चल रहे गाड़ी चालक को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवीण कुमार पुत्र इंद्र जीत सिंह निवासी डंढाल डाकघर समराहन तहसील कोटली जिला मंडी बाइक (एचपी 33एए-0119) पर सवार होकर राकेश कुमार के साथ मंडी से मनाली की ओर जा रहा था।

    इसी दौरान मौहल के पास पेट्रोप पंप पर पहुंचा तो कुल्लू से भुंतर की ओर जा रही कार (एचपी 01के-7476) ने बाइक तो टक्कर मार दी। हादसे में प्रवीण कुमार की क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मौत हो गई जबकि राकेश कुमार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

  • बारिश के बाद सड़क पर बढ़ी फिसलन- गाड़ी पलटी, लगा लंबा जाम…

    बारिश के बाद सड़क पर बढ़ी फिसलन- गाड़ी पलटी, लगा लंबा जाम…

    HNN/ काँगड़ा

    जिला में सुबह से ही मौसम खराब रहा और अचानक बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश होने से सड़कों पर फिसलन बढ़ गई जिस कारण एक गाड़ी सड़क पर ही पलट गई। हालांकि गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर 32 मील के पास फोरलेन कार्य चला हुआ है।

    सुबह अचानक ही मौसम के करवट बदलने के साथ ही बारिश का क्रम शुरू हो गया जिससे सड़क पर फिसलन बढ़ गई। इसी बीच एक गाड़ी सड़क पर फिसलन के कारण स्किड होकर सड़क पर ही पलट गई। गाड़ी के पलटने से मार्ग पर भी जाम लग गया। जिसके बाद चालक गाड़ी से बाहर निकला।

    हालांकि गनीमत यह रही कि उसे चोटे नहीं लगी। वहीं सड़क पर बढ़ी फिसलन और गाडी के पलटने के कारण लंबा जाम लग गया जिससे वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।