Category: Baddi

  • पीओ सेल बद्दी ने पकड़ा मारपीट मामले का उद्घोषित आरोपी

    पीओ सेल बद्दी ने पकड़ा मारपीट मामले का उद्घोषित आरोपी

    HNN/ बद्दी

    पुलिस जिला बद्दी के पीओ सेल ने चोरी व मारपीट के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान इकबाल मोहम्मद पुत्र स्व. नसीब दीन निवासी मियांपुर हदुर पंजाब के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना नालागढ़ में धारा 341, 323, 382, 506 के तहत मामला दर्ज है।

    मामले में अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत द्वारा उ‌द्घोषित अपराधी इकबाल को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। डीएसपी नालागढ़ फिरोज खान ने मामले की पुष्टि की है।

  • यूथ इंटक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 102 लोगों ने किया रक्तदान

    यूथ इंटक द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 102 लोगों ने किया रक्तदान

    विशेषतौर पर उपस्थित रहे दून विधायक राम कुमार चौधरी ने बढ़ाया युवाओं का हौसला

    HNN/ बद्दी

    प्रदेश यूथ इंटक द्वारा शहीदी दिवस के मौके पर बद्दी के सिक्का होटल के समीप बाला जी काम्प्लेक्स में आयोजित रक्तदान शिविर में 102 स्वयंसेवकों ने स्वेच्छिक रक्तदान किया। शिविर में कुल 127 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया, जिसमें से 25 युवा रक्तदान करने की स्थिति में नहीं थे।

    पीजीआई की टीम ने डॉक्टर मनप्रीत कटारिया व डॉक्टर वर्षनिवि की अगुवाई में सुभाष चंद, विलियम, सपना, रमन, रशविन्दर सिंह, कुलवीर सिंह, रवि व सुरेश ने रक्त एकत्रित किया। शिविर का शुभारंभ यूथ इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान ने किया, जबकि विशेषतौर पर उपस्थित रहे दून विधायक राम कुमार चौधरी ने रक्तदान करने वाले युवाओं का हौसला बढ़ाया।

    विधायक राम कुमार चौधरी ने युवाओं से नशे से दूर रहकर समाज व देश के लिए ऐसे पुनीत कार्यों में बढ़चढ़ हिस्सा लेने की अपील की। जानकारी देते हुए इंटक के प्रदेश मीडिया प्रभारी व प्रवक्ता ओम शर्मा ने बताया के शिविर में कुल 127 स्वयंसेवकों ने रजिस्ट्रेशन करवाया। जबकि 102 स्वयंसेवक रक्तदान के लिए स्वस्थ पाए गए।

    यूथ इंटक के प्रदेशाध्यक्ष जसविंदर चौहान ने बताया के इंटक द्वारा शहीदी दिवस के मौके पर चौथा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें 102 युवाओं ने स्वेच्छिक रक्तदान किया। चौहान ने कहा के इंटक मजदूरों के साथ साथ समाज व देश सेवा में हमेशा अग्रणी रहती है और भविष्य में भी समाजहित में इंटक के ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

  • बरोटीवाला के उद्योग में कटिंग मशीन की चपेट में आया कामगार, दर्दनाक मौत

    बरोटीवाला के उद्योग में कटिंग मशीन की चपेट में आया कामगार, दर्दनाक मौत

    HNN/ बद्दी

    हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में एक दुखद घटना सामने आई है, यहां हरिपुर पेपर मील उद्योग में एक कामगार कटिंग मशीन की चपेट में आ गया, जिस कारण उसकी दर्दनाक मौत हो गई है।

    मृतक की पहचान महेश कुमार निवासी उत्तर प्रदेश से हुई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने कंपनी प्रबंधन के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, ब्रॉक पलपर मशीन पर तीन वर्कर काम कर रहे थे। इस दौरान महेश कटिंग वेस्ट पेपर मशीन में डाल रहा था। जब कुछ देर बाद देखा तो महेश मशीन के पास नहीं था और पेपर भी मशीन में नही जा रहा था।

    इसके बाद जब मशीन रोककर देखा तो महेश कटिंग मशीन के अंदर गिर चुका था और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्ठि की है।

  • महिला ने दिया 3 बच्चों को जन्म, तीनों बच्चे स्वस्थ

    महिला ने दिया 3 बच्चों को जन्म, तीनों बच्चे स्वस्थ

    बद्दी निवासी रिंकू के घर गूंजी 2 बेटियों ओर 1 बेटे की किलकारियां, परिवार में खुशी की लहर

    HNN/ बद्दी

    भगवान के रंग भी निराले हैं, कई माता पिता उम्र भर बच्चों के लिए तरसते हैं, और किसी परिवार को 1 साथ 3-3 बच्चों की खुशी मिलती है। इन दिनों बद्दी के बिलांबाली लुबाना निवासी रिंकू के घर 3 बच्चों की किलकारियां गूंज रही हैं।

    भगवान ने 2 बेटियां ओर 1 बेटा रिंकू और उसकी पत्नी अनमोल की झोली में डाला है और पूरा परिवार बच्चों के जन्म की खुशियां मना रहा है। रिंकू की पत्नी अनमोल ने नालागढ़ के त्रिहान अस्पताल में 3 बच्चों को जन्म दिया। अस्पताल में 5 दिन डॉक्टर वीरेंद्र त्रिहान की निगरानी में रहने वाले 3 नवजात शिशु पूरी तरह स्वस्थ हैं।

    रिंकू की पत्नी की यह दूसरी डिलवरी है जिस दौरान उसने 3 बच्चों को जन्म दिया। रिंकू के पास पहले डेढ़ वर्ष का बेटा है और अब उसके घर 2 बेटियों और 1 बेटे ने जन्म लिया। बिलांबाली लुबाना निवासी रिंकू ने बताया के नालागढ़ के त्रिहान अस्पताल में उसकी पत्नी अनमोल ने 3 बच्चों को जन्म दिया।

    तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ और हृष्टपुष्ट हैं। 3 बच्चों के आने से पूरे परिवार में खुशी की लहर है और उनके आंगन में बच्चों की किलकारियां गूंज रही हैं। रिंकू ने बताया उनका एक डेढ़ वर्ष का बेटा है और अब उनके घर 2 बेटियों और 1 बेटे ने जन्म लिया है।

    रिंकू ने बताया के 3 बच्चों के आने से पूरे परिवार में खुशी की लहर है। रिंकू ओर अनमोल ने नायब तोहफे के लिए भगवान का धन्यवाद प्रकट किया और कहा के भगवान के आशीर्वाद से तीनों बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ है।

  • फार्मा उद्योग में गैस लीक होने से कर्मचारी की गई जान

    फार्मा उद्योग में गैस लीक होने से कर्मचारी की गई जान

    HNN/ बद्दी

    औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के समीप मंधाला स्थित मैरिन मैडिकेयर उद्योग में गैस लीक होने से एक कर्मचारी की मौत हो गई है। मृतक की पहचान कमलेश यादव (33) पुत्र राम यादव निवासी गांव भुज्जैनी, जिला बलियां उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक, तीसरी मंजिल में उद्योग में दवा उत्पादन का काम चल रहा था। इस दौरान अचानक ही उद्योग के अंदर से कुछ कर्मचारी बाहर की तरफ भागने लगे। हादसे के बाद जब कर्मचारियों के अंदर जहरीली गैस गई तो वे बाहर की तरफ भागे।

    इस बीच उद्योग मालिक का चालक जोकि बाहर खड़ा था, आग पर काबू पाने के लिए परिसर के अंदर गया। उसने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन उसके शरीर में जहरीली गैस ने प्रवेश कर लिया।

    वह भाग कर बाहर की तरफ आया और गाड़ी में बैठ गया। उसकी हालत को देखते हुए उसे कर्मचारियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया लेकिन अस्पताल में पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

  • पुलिस ने दड़ा-सट्टा लगाते हुए दबोचा आरोपी, मामला दर्ज

    पुलिस ने दड़ा-सट्टा लगाते हुए दबोचा आरोपी, मामला दर्ज

    HNN/ बद्दी

    पुलिस थाना बद्दी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक स‌ट्टेबाज को सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों धर दबोचा है। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि बद्दी ट्रक यूनियन के पास एक व्यक्ति लोगों को सट्टा लगाने के लिए उकसा रहा है। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए रविंद्र निवासी संगरूर पंजाब को धर दबोचा।

    पुलिस ने आरोपी के हवाले से दडा सट्टा पर्ची व 2710 रुपये नकद बरामद किए हैं। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है।

  • पुलिस ने दड़ा-सट्टा लगाते हुए दबोचा आरोपी, मामला दर्ज

    पुलिस ने दड़ा-सट्टा लगाते हुए दबोचा आरोपी, मामला दर्ज

    HNN/ बद्दी

    जिला सोलन के पुलिस थाना बद्दी के तहत गुप्त सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक स‌ट्टेबाज को दड़ा-सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि ट्रक यूनियन बट्टी के पास विनोद कुमार नामक व्यक्ति दडा-सट्टा का अवैध धंधा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने दबिश दी।

    इस दौरान उक्त स‌ट्टेबाज लोगों को 1 रुपये के बदले 90 रुपये का लालच देकर पैसे ऐंठ रहा था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दडा सट्टा की पर्चियां व 1230 रुपये नकद बरामद किए हैं। एएसपी बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

  • हिमाचल को मिलेगी 40 करोड़ की ड्रग टेस्टिंग लैब की सौगात

    हिमाचल को मिलेगी 40 करोड़ की ड्रग टेस्टिंग लैब की सौगात

    सीएम सुक्खू आज वर्चुअली करेंगे शुभारंभ, बाहरी राज्यों की प्रयोगशालाओं के काटने नहीं पड़ेंगे चक्कर

    HNN/ बद्दी

    हिमाचल के दवा उद्योगों को अब दवाओं की जांच के लिए बाहरी राज्यों की प्रयोगशालाओं के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। दवा उद्योगों की सहूलियत के लिए बद्दी में करीब 40 करोड़ लागत की तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ड्रग टेस्टिंग लैब स्थापित कर दी गई है।

    मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू रविवार को वर्चुअल इस लैब का शुभारंभ करेंगे। इस प्रयोगशाला की स्थापना से जहां राज्य दवा नियंत्रण प्राधिकरण को दवा नमूनों की जांच में मदद मिलेगी, वहीं हिमाचल की दवा कंपनियों को भी अब दवाओं की जांच के लिए निजी प्रयोगशालाओं के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

    इस ड्रग टेस्टिंब लैब को चलाने के लिए पंचकुला की एक एजेंसी को हायर किया गया है। उल्लेखनीय है की केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने औषधि विनियामक ढांचे के सुदृढ़ीकरण के लिए 12वीं पंचवर्षीय योजना के तहत राज्य स्वास्थ्य विभाग को 30 करोड़ रुपए प्रदान किए थे, जबकि बाकी खर्च राज्य सरकार ने वहन किया।

    इस अत्याधुनिक प्रयोगशाला की स्थापना हिमुडा कांप्लेक्स में की गई है। इस ड्रग टेस्टिंग लैब में सालाना 8000 से 10000 दवाओं के नमूनों का परीक्षण किया जा सकेगा। इस लैब से ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन के गुणवत्ता नियंत्रण तंत्र को भी मजबूती मिलेगी, वहीं प्रदेश भर के दवा निर्माताओं को भी अपनी दवा के नमूनों का परीक्षण करने की सुविधा मिलेगी।

    दरअसल क्षेत्र में एक मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला के अभाव में निर्माताओं को अपनी दवा के नमूनों का परीक्षण प्रदेश से बाहर करवाना पड़ता है, जबकि दवा नियंत्रक प्राधिकरण अब तक दवाओं के परीक्षण के लिए कंडाघाट में कंपोजिट टेस्टिंग लैब (सीटीएल) पर निर्भर था।

    एशिया के फार्मा हब के तौर पर उभरे बीबीएन क्षेत्र में अरसे से आधुनिक सुविधाओं से लैस दवा परीक्षण प्रयोगशाला की दरकार थी, हालांकि बद्दी के झाड़माजरी में भी कंपोजिट टेस्टिंग लैब स्थापित करने की कवायद चल रही है, जिसका संचालन एचडीएमए नाईपर के सहयोग से करेगा।

    ऐसे में बद्दी में ही एक और हाईटेक लैब की स्थापना दवा उद्योगों में गुणवत्ता पूर्ण दवा निर्माता को और प्रभावी ढंग से लागू करने में खासी मददगार साबित होगी। बता दें कि बीबीएन में डा. रेड्डी लैब, कैडिला, सिप्ला, टॉरेंट सरीखी 220 निर्यात उन्मुख इकाइयों सहित 500 से ज्यादा दवा निर्माण इकाइयां सालाना 35 हजार करोड़ से ज्यादा की कीमत की दवाओं का उत्पादन कर रही है।

    इनमें से सालाना 15 हजार करोड़ की दवाएं निर्यात की जा रही हैं। बरहाल गुणवतापूर्ण दवा निर्माण को बढ़ावा देने और दवाओं के जांच तंत्र को मजबूत करने की दिशा में यह प्रयोगशाला अहम कड़ी साबित होगी। हिमाचल ड्रग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय शर्मा ने कहा कि बद्दी में दवा परीक्षण प्रयोगशाला की खासी जरूरत रही है।

    उन्होंने कहा कि इससे जहां विनियामक ढांचा सशक्त होगा, वहीं दवा विनिर्माण कंपनियों में गुणवत्ता को लागू करने में मदद मिलेगी। राज्य दवा नियंत्रक मनीष कपूर ने बताया कि सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू आज रविवार को वर्चुअल 40 करोड़ लागत की ड्रग टेस्टिंग लैब का उद्घाटन करेंगे।

  • पुलिस ने दुकान में दबिश देकर पकड़ी दस बोतल अवैध देसी शराब, मामला दर्ज

    पुलिस ने दुकान में दबिश देकर पकड़ी दस बोतल अवैध देसी शराब, मामला दर्ज

    HNN/ बद्दी

    जिला सोलन के पुलिस थाना बद्दी के अंतर्गत पुलिस की टीम ने एक दुकान में दबिश देकर दस बोतल देसी शराब पकड़ी है। पुलिस ने यह कार्यवाही गुप्त सूचना के आधार पर की है। आरोपी की पहचान मनोज गोड मूल निवासी गांव झरकटहा डाकघर रेवती तह. व जिला बलिया के रूप में हुई है।

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूत्रों के आधार पर सूचना मिली कि मनोज गोड अपनी दुकान पर अवैध शराब का धंधा करता है।

    गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने उसकी दुकान में दबिश दी और उसे शराब बिक्री करते हुए पकड़ा। पुलिस ने उसके हवाले से दस बोतल शराब की बरामद की है। डीएसपी बद्दी खजाना राम ने मामले की पुष्टि की है।

  • फार्मा उद्योग में कच्चे माल की सप्लाई के नाम पर ठगे करीब 7 लाख रुपए, मामला दर्ज

    फार्मा उद्योग में कच्चे माल की सप्लाई के नाम पर ठगे करीब 7 लाख रुपए, मामला दर्ज

    HNN/ बद्दी

    औद्योगिक कस्बे बरोटीवाला के तहत झाइमाजरी स्थित फार्मा उद्योग में कच्चे माल की सप्लाई के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। उद्योग प्रबंधन ने करीब 7 लाख की इस धोखाधड़ी को लेकर पुलिस थाना बरोटीवाला में मुकदमा दर्ज करवाया है।

    जानकारी के मुताबिक, रेस्कयोरज लाइफ साइंसेज के मनुज अग्रवाल ने 6 लाख 90 हजार की धोखाधड़ी को लेकर केस दर्ज करवाया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने महाराष्ट्र के प्रतिष्टा फार्मा गोदाम एजिथ्रोमाइसिन आईपी का ऑर्डर किया था, लेकिन उक्त कंपनी द्वारा एजिथ्रोमाइसिन आईपी की जगह पर अन्य सामग्री भेजी गई।

    यही नहीं महाराष्ट्र की कंपनी ने गलत भेजी सामग्री को वापस लेने से भी मना कर दिया। एएसपी बदी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।