Category: Kinnaur

  • किन्नौर में एनएच-5 पर हुआ भूस्खलन, पांच घंटे बाद बहाल हुआ मार्ग

    किन्नौर में एनएच-5 पर हुआ भूस्खलन, पांच घंटे बाद बहाल हुआ मार्ग

    HNN/ किन्नौर

    जिला किन्नौर में एनएच-5 पर आज बुधवार सुबह करीब पांच बजे जिला के प्रवेश द्वार चौरा के समीप भूस्खलन हुआ। मार्ग के अवरुद्ध होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मार्ग बंद होने से दोनों तरफ करीब 2 किलोमीटर तक लंबा जाम लगा रहा।

    हालाँकि पहाड़ी से चट्टानें गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। जिससे मार्ग को बहाल करने के काफी समय लगा। हालांकि मार्ग अवरुद्ध की सूचना मिलते ही एनएच प्राधिकरण ने मार्ग बहाली के लिए मशीन भेज दी। कनिष्ठ अभियंता सतीश जोशी ने कहा कि सुबह करीब पांच बजे चौरा के पास भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था, जिसे पांच घंटे बाद बहाल किया गया है।

  • सरकार पर कर्मचारियों और रिटायरीस की 15000 करोड़ की देनदारी- जगत नेगी

    सरकार पर कर्मचारियों और रिटायरीस की 15000 करोड़ की देनदारी- जगत नेगी

    नेगी बोले कभी भी भड़क सकते हैं पेंशनर और कर्मचारी मगर……

    HNN/ किन्नौर

    80 हजार से अधिक के कर्ज की गर्त में धंस्ती जा रही प्रदेश की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के सामने अब कर्मचारियों और रिटायरीस की देनदारियों बड़ी चुनौती बन गई है। 2016 से मार्च 2021 तक प्रदेश में सेवानिवृत्त हुए करीब 46,000 कर्मचारियों को उनका हक् का पैसा नहीं मिल पाया है।

    यह जानकारी देते हुए पेंशनर्स महासंघ के अतिरिक्त प्रदेश महासचिव जगत सिंह नेगी ने बताया कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सरकार पर करीब 6,000 करोड रुपए की देनदारी बकाया है। जिसमें रिवाइज्ड ग्रेजुएटी कंप्यूटेशन का पैसा लीव एनकैशमेंट तथा एरियर का बकाया है।

    वहीं यदि बात की जाए रेगुलर कर्मचारियों की तो उन्हें अभी तक सैलरी का एरियर भी नहीं मिल पाया है। जगत सिंह ने बताया कि इस प्रकार प्रदेश सरकार के आगे सेवानिवृत्त कर्मचारियों और रेगुलर कर्मचारियों का करीब 15,000 करोड़ रुपए का बकाया बनता है।

    अब सवाल यह उठता है कि जो कर्मचारी है उसको तो तनख्वाह मिल रही है मगर उस पेंशनर का क्या होगा जिसको अब सैलरी नहीं मिल रही है। जगत सिंह का कहना है कि 46,000 की संख्या कर्मचारियों का 15 से 50 लाख तक रिवाइज्ड पेंशन का पेंडिंग है। जिनमें सेवानिवृत्त हो चुके डॉक्टर, इंजीनियर आदि भी शामिल हैं।

    अब सवाल यह उठता है कि सरकार यह बकाया धनराशि का भुगतान करेगी तो कैसे। जबकि ना तो अभी तक कोई नए रिसोर्स जनरेट हो पाए हैं और ना ही सरकार कोई टैक्स लगा सकती है। सरकार के पास लोन ही एक ऑप्शन बचती है। और यदि अब लोन की बात की जाए तो सरकार 80 हजार करोड़ से अधिक के कर्ज में पहले ही पहुंच चुकी है।

    जगत सिंह का कहना है कि ऐसे में सरकार को चाहिए कि नए रिसोर्ट जनरेट करने की तरफ पूरा ध्यान लगाए। सरकार को और अधिक अपने खर्चों में कटौतीयां करनी होंगी। उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पहले ही सीपीएस एडवाइजर ओएसडी यानी रेवडियो की बांट को बंद कर रिसोर्स को बढ़ाना होगा।

    उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने पेंशनर्स की रिवाइज पेंशन का पैसाऔर कर्मचारियों के पैसे का समय पर भुगतान नहीं किया तो यह एक बड़ी समस्या भी बन जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि पेंशनर्स और कर्मचारी भड़क गए तो निश्चित ही सरकार को अपने हाथ ही खड़े करने पड़ जाएंगे।

    बरहाल जब पोपीय से लेकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों और कर्मचारियों के बहुत से भुगतान अभी बाकी है। और यह भुगतान भी अरबों में हो तो प्रदेश के विकास आम आदमी के हितों को लेकर सरकार किस प्रकार से वक्त निकाल पाएगी और कैसे उनको आर्थिक रूप से सक्षम बना पाएगी। सरकार के सामने 118 जैसी धारा बड़ी चुनौती है।

    लीगल ब्यूरो बनाने के बाद भी इन्वेस्टर प्रदेश में आना नहीं चाह रहा है। जीत कर आए जनता के प्रतिनिधि जनता के बीच जाने में कतरा रहे हैं। पर्यटन को लेकर कोई भी योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही है। सरकार के अलग-अलग विभागों में सैकड़ों की तादात में पद खाली पड़े हैं। ऐसे में जहां प्रदेश का कर्मचारी और पेंशनर्स फिलहाल सब्र का दामन थाम में बैठा है मगर जिस दिन यह सब्र का बांध टूट गया तो क्या होगा।

    ऐसा नहीं है कि सरकार के पास आमदनी के स्त्रोत पैदा करने के लिए जरिया नहीं है। प्रदेश में खनिज और लवणों की भी भरमार है। सड़कों के अलावा वाटर ट्रांसपोर्टेशन, पवन ऊर्जा जैसे संसाधनों का भी दोहन नहीं हो पाया है। ऐसे बहुत से जरिए हैं साधन है संसाधन हैं मगर इच्छाशक्ति की बड़ी भारी कमी आज भी नजर आ रही है।

  • कुल देव नारायण जी के प्राचीन व भव्य मंदिर में हुआ भीषण अग्निकांड, करोड़ो का नुक्सान

    कुल देव नारायण जी के प्राचीन व भव्य मंदिर में हुआ भीषण अग्निकांड, करोड़ो का नुक्सान

    HNN/ किन्नौर

    जिला किन्नौर के रूपी गांव में कुल देव नारायण जी के प्राचीन व भव्य मंदिर में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस अग्निकांड में करोड़ो रुपए का नुक्सान हुआ है और साथ ही कुछ लोगों के आग में झुलस जाने की भी सूचना मिली है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

    जानकारी के मुताबिक, रूपी पंचायत के नालिंग-2 गांव में बने कुलदेव नारायण के मंदिर में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पुरे मंदिर को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की बहुत कोशिश की परन्तु तब तक पूरा मंदिर राख के ढेर में तब्दील हो चुका था।

    बता दें इस अग्निकांड में मंदिर में 4 अष्ट मूर्तियों को काफी नुक्सान पहुंचा है और साथ ही 12 मूर्तियों सहित अन्य चांदी और सोने का सामान जल गया है। उधर, किन्नौर के उपायुक्त ने हादसे पर दुःख प्रकट किया है।

  • चलते ट्रक पर पहाड़ी से गिरी चट्टानें, बाल-बाल बची चालक की जान

    चलते ट्रक पर पहाड़ी से गिरी चट्टानें, बाल-बाल बची चालक की जान

    HNN/ किन्नौर

    जिला किन्नौर में भावनगर थाने के तहत वांगतु के पास एनएच 5 से गुजर रहे एक चलते ट्रक पर अचानक की पहाड़ी से चट्टाने आ गिरी। इस घटना में ट्रक चालक सुरेंद्र करसोग (मंडी) बाल-बाल बच गया, लेकिन ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

    जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक टापरी से भावानगर की ओर जा रहा था। इस दौरान जब ट्रक नेशनल हाईवे-5 पर वांगतू पुल से करीब 100 मीटर आगे पहुंचा तो पहाड़ी से अचानक चट्टानें दरक गई, जिसकी चपेट में ट्रक आ गया।

    हालाँकि गनीमत रही कि चट्टानें ट्रक के पिछले हिस्से में गिरी। हादसे के वक्त ट्रक में केवल चालक ही सवार था, जो बाल-बाल बचा। पहाड़ी से चट्टानें गिरने के कारण हाईवे पर करीब आधा घंटा वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप रही।

    घटना के बाद इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने चट्टानों को हटाया और हाईवे बहाल कराया। मामले की पुष्टि डीएसपी भावानगर नरेश कुमार शर्मा ने की है।

  • पिकअप की चपेट में आया राहगीर, मौके पर गई जान

    पिकअप की चपेट में आया राहगीर, मौके पर गई जान

    HNN/ किन्नौर

    जिला किन्नौर के रल्ली नामक स्थान पर एक पिकअप की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान अनोध नेगी निवासी मेबर रल्ली तहसील कल्पा जिला किन्नौर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। हादसे में पिकअप चालक को भी चोटें आई है, जिसे अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस ने पिकअप चालक गुरदीप सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकरी के मुताबिक, अनोध ड्यूटी से घर लौट रहा था। इस दौरान राष्ट्रीय उच्च मार्ग-5 पर रल्ली के पास एक पिकअप अनियंत्रित हो गई, जिससे सड़क किनारे चल रहा अनोध पिकअप की चपेट में आ गया। घटना के बाद उसे स्थानीय लोगों द्वारा रिकांगपिओ अस्पताल भिजवाया गया, जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    हादसे में पिकअप चालक को भी चोटें आई है, जिसे अस्पताल भिजवाया गया है। मामले की पुष्टि एसपी किन्नौर विवेक चहल ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

  • सतलुज नदी से बरामद हुआ युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    सतलुज नदी से बरामद हुआ युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

    HNN/ किन्नौर

    जिला किन्नौर के भावनगर के घरशू झूले के पास सतलुज नदी में एक युवक का शव पड़ा हुआ मिला है। मृतक की पहचान जोगिंदर पुत्र भगत सिंह निवासी घरशू तहसील निचार के रूप में हुई है। हालांकि युवक की मौत किन कारणों से हुई है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, जोगिंद्र का शव सतलुज नदी में पड़ा हुआ था। जब घरशू झूले कि चौकीदार ने उसका शव नदी में पड़ा हुआ देखा, तो उसने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर शव को नदी से बाहर निकाला। मामले की पुष्टि एसडीपीओ भावनगर नरेश शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

  • गश्त के दौरान पुलिस के हाथ लगी सफलता, चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया युवक

    गश्त के दौरान पुलिस के हाथ लगी सफलता, चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया युवक

    HNN / किन्नौर

    जिला किन्नौर के रिकांगपिओ थाना के तहत पुलिस ने एक युवक को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार देर रात को पुलिस टीम पांगी-काशंग मार्ग पर गश्त कर रही थी।

    इस दौरान विशेष अन्वेषण इकाई प्रभारी कुलदीप कुमार और उनकी टीम ने शक के आधार पर एक युवक को जाँच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान युवक से 2.66 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ । पुलिस ने युवक के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एसपी किन्नौर विवेक चहल ने की है।

  • शातिरों ने एचआरटीसी बस से उड़ाया 25 लीटर डीजल , मामला दर्ज

    शातिरों ने एचआरटीसी बस से उड़ाया 25 लीटर डीजल , मामला दर्ज

    HNN/ किन्नौर

    जिला किन्नौर के बड़ा कंबा में चोरी की वारदात पेश आई है। यहां अज्ञात चोरों ने एचआरटीसी की बस से डीजल चोरी कर लिया है। बस के चालक ने इस बाबत पुलिस थाना भावानगर में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को दी गई शिकायत में चालक ने बताया कि एचआरटीसी की बस (एचपी 25ए 1293) रिकांगपिओ से कंबा रूट पर गई हुई थी। चालक ने बस रात को बड़ा कंबा में सड़क किनारे खड़ी कर दी।

    परंतु जब चालक अगली सुबह बस के पास आया तो उसने देखा कि टैंक का ताला टूटा हुआ था और टैंक में डीजल भी नहीं था। जिसके बाद चालक ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सुचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पाया कि एचआरटीसी बस का 25 लीटर डीजल चोरी हुआ है।

    उधर, मामले की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी भावानगर जगदीश ने कहा कि चालक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

  • Coronavirus/ तीन खंडों में कल यहाँ शुरू होगा टीकाकरण अभियान

    Coronavirus/ तीन खंडों में कल यहाँ शुरू होगा टीकाकरण अभियान

    HNN / किन्नौर

    कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए किन्नौर में 500 कोविशील्ड की बूस्टर डोज पहुंच गई हैं। जिले के तीनों खंडों में यह बूस्टर डोज पात्र लोगों को लगाई जाएगी। बता दे कि 31 दिसंबर से किन्नौर में कोरोना की रोकथाम के लिए टीकाकरण नहीं हो रहा था, जिसके चलते लोगो में काफी रोष था।

    लेकिन अब जिला में 500 कोविशील्ड की डोज पहुंच चुकी है। जिला में कल से टीकाकरण अभियान शुरू हो जायेगा। इसमें सांगला ब्लॉक के सात केंद्रों, निचार ब्लॉक में आठ और पूह ब्लॉक में पांच केंद्रों में 23 जनवरी से नौ फरवरी तक टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।

    इन 12 दिनों में 20 केंद्रों के 44 सेक्शन में कोविड की रोकथाम के लिए टीकाकरण होगा। 23 जनवरी को किन्नौर के विभिन्न अस्पतालों में बूस्टर डोज लगाई जाएगी।

  • दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल

    दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो घायल

    HNN / किन्नौर

    जिला किन्नौर में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 2 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए रामपुर अस्पताल ले जाया गया है। मृतकों की पहचान 47 वर्षीय अमर सिंह पुत्र राम कृष्ण और 58 वर्षीय महबीर पुत्र सोहन लाल गांव रोकचरंग के रूप में हुई है। जबकि घायलों की पहचान 50 वर्षीय जगदेव पुत्र गयाराम और 50 वर्षीय चंदर भगत पुत्र बिहारी लाल के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार ऑल्टो (एचपी 26 बी 4000) में सवार होकर चार लोग कहीं जा रहे थे। जैसे ही गाड़ी निचार के पास पहुंची, चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सीधा खाई में जा गिरी। गाड़ी को खाई में गिरता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, उन्होंने गाड़ी सवार चारों लोगों को खाई से बाहर निकाला और पुलिस को इसकी सूचना दी।

    इस दौरान एक व्यक्ति ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि अन्य 3 लोगों को उपचार के लिए निचार अस्पताल ले जाया गया। यहां एक और व्यक्ति ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जबकि अन्य दो की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें खनेरी अस्पताल रामपुर रैफर कर दिया।

    पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। उधर, एसडीएम भावानगर विमला वर्मा ने मृतक के परिजनों को 25 -25 हजार रुपये की फौरी राहत जबकि घायलों को पांच-पाच हजार रुपये की फौरी राहत दी है।