Category: SHRI RENUKA JI

  • राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरूकुल पब्लिक स्कूल में जोशीला समारोह आयोजित

    राष्ट्रीय खेल दिवस पर गुरूकुल पब्लिक स्कूल में जोशीला समारोह आयोजित

    वेदांश ने झटका पहला और शिव ने लिया दूसरा स्थान, विजेताओं को मुख्य अतिथि ने किया पुरस्कृत

    HNN/श्री रेणुका

    गुरूकुल पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल चाडना में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक जोशीला समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

    विद्यालय के डी पी ई सोमदत्त ठाकुर ने मेजर ध्यानचंद की जयंती पर उपस्थित सभी बच्चों एवं शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष्य में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    नर्सरी कक्षा की बास्केटबॉल प्रतियोगिता में वेदांश ने प्रथम और शिव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम कक्षा में 100 मीटर दौड़ में शिवांश ने प्रथम और दिव्य यम ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दूसरी कक्षा में हार्दिक ने प्रथम और यूवी सूर्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरी कक्षा में ओजस ने प्रथम और आस्तिक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

    चौथी से पांचवी कक्षाओं में कनक ने प्रथम स्थान तथा अंकित ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नौवीं से बारहवीं कक्षाओं में साहिल सूर्या ने प्रथम तथा अक्षित सूर्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में नील गिरी सदन ने प्रथम और शिवालिक सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता में अरावली सदन ने प्रथम तथा नील गिरी सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

    इस मौके पर स्थानीय स्कूल की कार्यवाहक प्रधानाचार्या अनुराधा के साथ कविता राज चौहान, मनीषा, रेखा रॉय, शीला, निकिता, बबीता, और सपना आदि मौजूद रहे। प्रवक्ता शारीरिक शिक्षक सोमदत्त ठाकुर ने सभी उपस्थित छात्र छात्राओं को फल वितरित भी किए।

  • ददाहू के स्कूल में शिक्षकों की कमी, बच्चों का भविष्य खतरे में/स्कूल प्रबंधन

    ददाहू के स्कूल में शिक्षकों की कमी, बच्चों का भविष्य खतरे में/स्कूल प्रबंधन

    कांग्रेसी नेताओं ने कहा यदि मांग नहीं हुई पूरी तो दे देंगे पद से इस्तीफा

    HNN/श्री रेणुका जी ।

    सिरमौर जिले के ददाहू में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नहर सवार शिक्षा खंड में शिक्षकों की कमी से बच्चों का भविष्य खतरे में पड़ गया है। स्कूल में प्रधानाचार्य सहित सभी प्रवक्ता पद खाली होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

    स्कूल प्रबंधक समिति की बैठक में इस समस्या पर चर्चा हुई और सरकार से हाथ जोड़कर विनती की गई कि स्कूल के लिए शिक्षकों के पद भरे जाएं। स्कूल के विद्यार्थियों की संख्या 98 है, जिनमें कक्षा 6 से 10 तक 78 और +1 और +2 में 20 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

    स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और मुख्य संगठक श्री रेणुका जी कोंग्रेस सेवादल ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार द्वारा इसी प्रकार विद्यार्थियों की उपेक्षा की गई तो वे अपने पद से इस्तीफा देने से भी गुरेज नहीं करेंगे।

  • श्री रेणुका जी में मिला व्यक्ति का शव, नहीं हुई शिनाख्त

    श्री रेणुका जी में मिला व्यक्ति का शव, नहीं हुई शिनाख्त

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी में स्नान घाट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। हालांकि अभी तक व्यक्ति के शव की पहचान नहीं हो पाई है। शिनाख्त न होने के कारण शव को तीन दिन तक डेड हाउस में रखा गया है।

    जानकारी के मुताबिक, आज सुबह धार्मिक झील श्री रेणुका जी के समीप शांति घाट के पास एक व्यक्ति का शव देखा गया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस थाना श्री रेणुका जी में दी गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।

    बताया जा रहा है कि व्यक्ति की दाहिनी बाजू पर एकेबीके लिखा हुआ है और हाथ के ऊपर ॐ का निशान भी बना हुआ है। डीएसपी मुकेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि श्री रेणुका झील के समीप किसी अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • श्री रेणुकाजी बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने नाहन में किया प्रदर्शन

    श्री रेणुकाजी बांध विस्थापित संघर्ष समिति ने नाहन में किया प्रदर्शन

    समिति के सदस्यों ने डीसी सिरमौर को सौंपा मांगों का ज्ञापन

    HNN/ नाहन

    जिला सिरमौर की श्री रेणुकाजी बांध विस्थापित संघर्ष समिति सदस्यों ने सोमवार को नाहन में अपनी मांगों को लेकर डीसी ऑफिस परिसर में प्रदर्शन किया। उसके बाद डीसी सिरमौर को सौंपे ज्ञापन में विस्थापितों ने प्रशासन से हाउस लेस और लैंड लेस लोगों की सूची जल्द जारी करने की मांग की।

    श्री रेणुकाजी बांध विस्थापित संघर्ष समिति के विस्थापितों में समिति अध्यक्ष विजय ठाकुर, उपप्रधान कमल, कोषाध्यक्ष सुखचैन, संयोजक विनोद, प्रेस सचिव योगेश ठाकुर, लेखराम, सुनील और पूर्ण चंद ने डीसी को बताया कि विस्थापित होने के चलते ग्रामीणों के रिहायशी मकानों को बरसात से खतरा बना हुआ है। वह मकान की मरम्मत भी नहीं करवा पा रहे हैं।

    विस्थापितों ने श्री रेणुकाजी बांध परियोजना कार्यालय, एसडीएम व डीसी ऑफिस के चक्कर काटने को मजबूर हो गए हैं। मगर उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है। डीसी को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया की मकानों की मरम्मत न होने के अभाव में कई मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। विदित रहे कि श्री रेणुकाजी बांध परियोजना बनने से जिला सिरमौर की 21 पंचायतों के 1142 परिवार प्रभावित हो रहे है।

    जिनकी भूमि और घर बांध परियोजना की जद में आ रही है। इसमें से करीब 700 से अधिक परिवार पूरी तरह से विस्थापित हो रहे है। श्री रेणुकाजी बांध परियोजना की लागत 7000 करोड़ रुपए है। बांध परियोजना के बनने से दिल्ली को 23 लाख क्यूसेक प्रति सेकंड पानी और हिमाचल को 40 मेगावॉट बिजली मिलनी है। विस्थापितों ने एमपीए कार्ड बनाए जाने की भी मांग की है।

  • श्री रेणुकाजी मिनी जू में अब वन्य प्राणियों को ले सकते है गोद

    श्री रेणुकाजी मिनी जू में अब वन्य प्राणियों को ले सकते है गोद

    वन्य प्राणी के बाड़े के बाहर लगाया जाएगा गोद लेने वाले का चित्र

    HNN/ श्री रेणुका जी

    हिमाचल की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील श्री रेणुकाजी के परिक्रमा मार्ग में स्थित मिनी जू में अब कोई भी व्यक्ति वन्य प्राणियों को गोद ले सकता है। प्रदेश सरकार के वन्य प्राणी विभाग ने श्री रेणुका जी मिनी जू में इस योजना की शुरुआत की है। मिनी जू में इन वन्य प्राणियों के निवास, खानपान, टीकाकरण और दवाओं आदि पर सरकार का बहुत खर्च भी आता है।

    इसी को ध्यान में रखते हुए वाइल्ड लाइफ ने मिनी जू को आत्म निर्भर बनने के उद्देश्य व आमजन को वन्य प्राणियों से जोड़ने के लक्ष्य के साथ वन्य प्राणी क्षेत्र में टिकट विंडो स्थापित करने का निर्णय लिया है। ताकि जू की आय बढ़ाई जा सके। गोद लेने वाले लोगों को उस वन्य प्राणी का सारा खर्च वहन करना होगा व गोद लेने वाले का चित्र भी वन्य प्राणी के बाड़े के बाहर लगाया जाएगा।

    शिमला डिविजन वाइल्ड लाइफ के एसीएफ विनोद रांटा ने बताया कि वन्य प्राणी विहार को सशक्त व आत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से श्री रेणुकाजी में कार्य किया जा रहा है। ताकि वन्य प्राणी विहार में लोगों व पर्यटकों को अधिक सुविधा मिल सके। इसी के चलते वन्य प्राणी विहार में टिकटिंग विंडो स्थापित की जा रही हैं। ताकि जू की आय बढ़ाई जा सके।

    इसके इलावा एक नया प्रयास भी किया जा रहा है।इसके तहत कोई भी व्यक्ति वन्य प्राणी विहार में किसी भी वन्य प्राणी को गोद ले सकेगा। साथ ही उसे उक्त प्राणी का सारा खर्चा उठाना पड़ेगा। गोद लेने वाले व्यक्ति की फोटो भी विवरण सहित बाड़े पर लगाई जाएगी।

    उल्लेखनीय है कि श्री रेणुकाजी सिरमौर जिला का एक प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटक स्थल है, जहां पर लाखों लोग प्रति वर्ष पड़ोसी राज्यों से आते हैं। अब यहां वन्य प्राणी अडॉप्शन योजना शुरू की जा रही है, जिससे जहां वन्य प्राणी प्रेमी इनको गोद ले सकेंगे। वहीं मिनी जू में अधिक सुविधाए भी मिल सकेंगी।

  • श्री रेणुका जी बांध विस्थापित संघर्ष समिति की बैठक आयोजित

    श्री रेणुका जी बांध विस्थापित संघर्ष समिति की बैठक आयोजित

    बैठक में बांध विस्थापित लोगों ने रखी यह मांगे…..

    HNN/ श्री रेणुका जी

    श्री रेणुका जी बांध विस्थापित संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय ठाकुर के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक खेरी जॉन के अनू कोटी में की गई।

    इस बैठक में दर्जनों लोगों ने भाग लिया। इसके अलावा बैठक में विस्थापित लोगों की मांगों को सुना गया। लोगों की समस्या सुनने के बाद श्री रेणुका जी बांध संघर्ष समिति के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने आश्वासन दिया कि बहुत जल्दी ही विस्थापितों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

    इस बैठक में सभी विस्थापित हुए लोगों ने मिलकर यह फैसला लिया कि जो लोग हाउस लेस में आ रहे हैं जिन लोगों को साढ़े 28 लाख रुपए मकान का मिलना है उसमें सभी विस्थापित लोगों ने यह बताया कि हमें हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के द्वारा दी जाने वाली कॉलोनी में नहीं रहना है।

    लोगों का कहना है कि हमें घर के लिए जो पैसा मिलना है वह हमें पैसा एकमुश्त में मिलना चाहिए और कुछ लोगों की मांग यह भी रही कि हिमाचल प्रदेश पर कॉरपोरेशन के कुछ अधिकारी हमारे क्षेत्र का दौरा करें।

    इस बैठक में श्री रेणुका जी बांध संघर्ष समिति के कोषाध्यक्ष सुखचैन ठाकुर, महासचिव शुभम, मंत्री प्रेस सचिव योगेश ठाकुर, संयोजक विनोद ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन सिंह ठाकुर, रणविजय, सुरेश, लक्ष्मी सिंह, भीम सिंह, सोमनाथ शर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।

  • श्री रेणुकाजी तीर्थ में वन्य प्राणी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

    श्री रेणुकाजी तीर्थ में वन्य प्राणी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन, जमकर नारेबाजी

    झील की सफाई को लेकर रेणुकाजी सेवा समिति और वन्य प्राणी विभाग आमने-सामने

    HNN/श्री रेणुका जी

    श्री रेणुकाजी झील की सफाई को लेकर मां रेणुका सेवा समिति व वन्य प्राणी विभाग आमने-सामने आ गए हैं। शनिवार को मां रेणुका सेवा समिति से जुड़े दर्जनों लोगों ने वन्य प्राणी विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया और इसके बाद सरकार को नायब तहसीलदार ददाहू के माध्यम से एक ज्ञापन भी भेजा।

    मां रेणुकाजी सेवा समिति से जुड़े लोगों का कहना है कि लोगों की धार्मिक आस्थाओं से जुड़ी रेणुकाजी झील की सफाई को लेकर वन्य प्राणी विभाग गंभीर नहीं है। समिति के प्रमुख कुलदीप ठाकुर ने कहा कि मौजूदा स्थिति में झील में गाद बढ़ती जा रही है और इस झील का अस्तित्व खतरे में है।

    उन्होंने कहा कि वन्य प्राणी विभाग ने गर्मियों में झील की सफाई का आश्वासन दिया था, लेकिन सफाई का कोई कार्य शुरू नहीं हुआ। इस वजह से लोगों ने श्रमदान कर सफाई का कार्य शुरू किया था, जिसे बाद में रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि झील की अनदेखी श्रद्धालुओं की आस्था पर भारी पड़ रही है।

    समिति के हरिंद्र हरि और दुर्गाराम आदि ने बताया कि श्री रेणुकाजी झील के अंतिम छोर को वनस्पतियों ने पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया है। इससे झील सूख रही है। ऐसे में इस प्राकृतिक झील का अस्तित्व खतरे में पड़ रहा है। झील के अंदर बहुत से पेड़ गिर चुके हैं, जिससे दुर्गंध आसपास भारी दुर्गंध का आलम बना हुआ है। 

    वन्य प्राणी विभाग के एसीएफ विनोद रांटा ने बताया कि झील की सफाई को लेकर वन्य प्राणी विभाग गंभीर है और अब झील की सफाई का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि श्री रेणुकाजी तीर्थ संरक्षित क्षेत्र में स्थित है, जहां नियमों के साथ-साथ वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत ही गतिविधियों को अंजाम दिया जा सकता है।

  • रेणुका क्षेत्र के लानाचेता में विधानसभा उपाध्यक्ष ने सुनी जनसमस्याएं

    रेणुका क्षेत्र के लानाचेता में विधानसभा उपाध्यक्ष ने सुनी जनसमस्याएं

    प्रतिनिधिमंडलों ने विनय कुमार के समक्ष गुसान रोड तथा लानाचेता के लिए पेयजल योजना की रखी मांग

    HNN/ श्री रेणुका जी

    विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने सिरमौर जिला के प्रवास कार्यक्रम के दौरान रेणुका विधान सभा क्षेत्र की लानाचेता पंचायत में जन समस्याएं सुनी।लानाचेता में प्रतिनिधिमंडलों ने उपाध्यक्ष विधानसभा के समक्ष विशेष तौर पर गुसान रोड तथा लानाचेता के लिए पेयजल योजना की मांग रखी।

    जिसके लिए विनय कुमार ने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत जल्द से जल्द गुसान रोड तथा लानाचेता पंचायत के लिए पेयजल योजना का निर्माण किया जाएगा ताकि इन योजनाओं के क्रियान्वयन के उपरांत क्षेत्र के लोग इनका लाभ प्राप्त कर सकें।

    उन्होंने क्षेत्र के लोगों को कहा कि वह रेणुका विधानसभा क्षेत्र में सड़क,स्वास्थ्य तथा शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए सदैव तत्पर हैं उनका हमेशा प्रयास रहता है कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र के लोगों को हर मूलभूत सुविधा घर द्वार पर प्राप्त हो।

    उन्होंने कहा कि वह समय समय पर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मिलते हैं तथा जो भी समस्या उनके संज्ञान में लाई जाती है वह तत्परता के साथ उनका समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करते हैं। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने उपाध्यक्ष विधानसभा के समक्ष सामूहिक तथा व्यक्तिगत समस्याएं भी रखी।

    विनय कुमार ने प्राप्त अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया तथा कुछ समस्याओं को सम्बंधित विभागों को तुरंत निराकरण के लिये दिया। इससे पूर्व लानाचेता पंचायत में पहुंचने पर पंचायत के लोगों ने उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार का भव्य स्वागत किया।

  • उपाध्यक्ष विधानसभा ने रेणुका विधानसभा क्षेत्र के द्राबिल में सुनी जनसमस्याएं

    उपाध्यक्ष विधानसभा ने रेणुका विधानसभा क्षेत्र के द्राबिल में सुनी जनसमस्याएं

    HNN/श्री रेणुका जी

    उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार ने सिरमौर जिला के प्रवास के दौरान रेणुका विधान सभा क्षेत्र के द्राबिल में जन समस्याएं सुनी।
    इस दौरान क्षेत्र लोगों ने उपाध्यक्ष विधानसभा के समक्ष सामूहिक तथा व्यक्तिगत समस्याएं रखी।

    द्राविल क्षेत्र के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपाध्यक्ष विधानसभा के समक्ष द्राबिल से कैल तथा घाटों से कैल रोड की माँग रखी जिसके लिए विनय कुमार ने क्षेत्र के लोगों को आश्वासन दिया की सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के उपरांत जल्द से जल्द इन का कार्य आरम्भ किया जाएगा ताकि क्षेत्र के लोग इससे लाभान्वित हो सकें।

    उन्होंने क्षेत्र के लोगों को कहा कि वह इस क्षेत्र के प्रतिनिधि है इसलिये क्षेत्र में किसी भी प्रकार के विकास कार्य को प्राथमिकता देना उनका नैतिक कर्तव्य है। इसके अतिरिक्त विनय कुमार ने प्राप्त अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर किया तथा कुछ समस्याओं को सम्बंधित विभागों को तुरंत निराकरण के लिये दिया।

    उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता की ओर से प्राप्त होने वाली समस्याओं का समय पर निराकरण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा रखी गई सभी मांगो को वह प्रदेश सरकार के समक्ष गम्भीरता से उठाएंगे। इससे पूर्व द्राबिल पहुंचने पर क्षेत्र लोगों ने उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार का भव्य स्वागत किया।

  • श्री रेणुकाजी झील में डूबे युवक की हुई पहचान, संगडाह क्षेत्र का था मृतक

    श्री रेणुकाजी झील में डूबे युवक की हुई पहचान, संगडाह क्षेत्र का था मृतक

    HNN/श्री रेणुका जी

    श्री रेणुका जी झील में डूबे युवक की शिनाख्त हो गई है।उसकी पहचान देर रात उसके भाई और जीजा ने की। मृतक श्यामचंद (30) पुत्र गीताराम गांव ऊंचा टिक्कर, संगड़ाह का रहने वाला था, जो जिला सोलन में अपने भाई के साथ राजमिस्त्री का काम करता था।

    फिलहाल यह पता नहीं चला है कि युवक नहाने के दौरान डूबा या जानबूझकर झील में छलांग लगाई। बता दें कि शनिवार सुबह श्यामचंद श्री रेणुकाजी झील में डूब गया था।

    पुलिस को झील में किसी व्यक्ति के डूबने की सूचना मिलते ही सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन कामयाबी हाथ न लगने के बाद सेना के गोताखोरों की मदद ली गई।

    देर शाम सेना के जवानों ने आधे घंटे बाद शव को झील से निकाल लिया। इसके बाद पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए रखा था। पहचान के बाद शव पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।