Category: SHRI RENUKA JI

  • गिरि नदी का बढ़ा जलस्तर, रात को खोलने पड़े फ्लड गेट, दो बार छोड़ा पानी

    गिरि नदी का बढ़ा जलस्तर, रात को खोलने पड़े फ्लड गेट, दो बार छोड़ा पानी

    जटोन बैराज पर तैनात कर्मियों ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को दी पानी छोड़ने की सूचना

    HNN/श्री रेणुका जी

    सूबे के ऊपरी इलाकों समेत जनपद सिरमौर में हुई भारी बारिश के चलते गिरि नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया। पानी बढ़ने और जटोन बैराज में सिल्ट के खतरे को देखते हुए बीती रात दो बार फ्लड गेट खोलने पड़े। रात 10:20 बजे जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को जटोन बैराज पर तैनात कर्मियों से सूचना मिली कि 10:25 बजे गेट नंबर 3 से 6 इंच पानी छोड़ा जाएगा।

    इसके साथ ही पानी छोड़े जाने की स्थिति में गिरि नदी के साथ मैदानी इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। ठीक पांच मिनट बाद बैराज से पानी छोड़ा गया। इसके बाद रात 1:20 बजे गेट नंबर 2 और 3 से 9 इंच पानी छोड़े जाने की सूचना फिर मिली। लिहाजा, पांच मिनट बाद 1:25 बजे पानी छोड़ा गया।

    बता दें कि जिला सिरमौर में पिछले कई घंटों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। रातभर जिले के ऊपरी और निचले क्षेत्रों में भारी गरज के साथ बारिश हुई। रात के वक्त आसमानी बिजली के कड़कड़ाने से लोग सहम उठे।

    बहरहाल, जिले में अच्छी बारिश होने से किसानों और बागवानों के चेहरों पर खुशी की चमक है, तो वहीं फसलों के लिए भी बारिश किसी संजीवनी से कम नहीं है। गेहूं समेत लहसुन, अदरक, सरसों के साथ-साथ बारिश सब्जियों के लिए भी काफी लाभकारी मानी जा रही है। इस बारिश और बर्फबारी से जिले में फिर भारी ठंड ने दस्तक दे दी है।

  • श्री रेणुका जी पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जीत सिंह की हार्ट अटैक से मौत

    श्री रेणुका जी पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जीत सिंह की हार्ट अटैक से मौत

    ऊना जिला के सनोली गांव में होगा राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

    HNN/श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी पुलिस थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जीत सिंह महल की शुक्रवार सुबह 5:30 बजे पांवटा साहिब में हार्टअटैक से मौत हो गई। सिरमौर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जीत सिंह धर्मशाला में कोर्ट एविडेंस के लिए शुक्रवार को निकलने थे। इसलिए वह वीरवार देर शाम को पांवटा साहिब में अपने एक रिश्तेदार के घर पहुंचे थे।

    सुबह जीत सिंह ने उनके साथ जाना था। शुक्रवार सुबह 5:30 बजे के आसपास जीत सिंह को साइलेंट अटैक पड़ा। फिर उन्हें सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरो ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिली है कि कुछ समय पहले ही जीत सिंह के हार्ट स्टंट डाले हुए थे। वह कुछ समय से बीमार भी चल रहे थे।

    मगर फिर भी वह अपनी ड्यूटी कर रहे थे। इंस्पेक्टर जीत सिंह का जन्म 16 अक्टूबर 1966 को ऊना जिला के सनौली गांव में हुआ था। जीत सिंह पुलिस विभाग में 22 दिसंबर 1986 को बतौर कांस्टेबल भर्ती हुए थे। जिला सिरमौर में इंस्पेक्टर जीत सिंह 15 फरवरी 2022 को नाहन में ज्वाइन किया था। उसके बाद कुछ महीनों के लिए वह पुलिस थाना पुरुवाला के प्रभारी भी रहे।

    नवंबर 2023 में श्री रेणुका जी पुलिस थाना प्रभारी के पद पर ट्रांसफर हुए थे। जहां पर वह अपनी सेवाएं दे रहे थे। जिला सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने बताया कि इंस्पेक्टर जीत सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। इस संदर्भ में ऊना पुलिस को जानकारी दे दी गई हैं। इंस्पेक्टर जीत सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है।

  • संत निरंकारी मिशन ददाहू ने मियां का नाला में चलाया सफाई अभियान

    संत निरंकारी मिशन ददाहू ने मियां का नाला में चलाया सफाई अभियान

    HNN/ श्री रेणुका जी

    संत निरंकारी मिशन ददाहू ने आज रविवार को मियां का नाला व उसके आसपास के एरिया की साफ-सफाई की। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत प्रोजेक्ट अमृत के रूप में स्वच्छ जल, स्वच्छ मन के ध्यय के साथ खजान सिंह मुखी शाखा ददाहू के साथ दर्जनों स्वयंसेवी ने साफ-सफाई की।

    इस मौके पर ईश्वर ग्राम पंचायत ददाहू के प्रधान पंकज गर्ग भी मौजूद थे। संत निरंकारी मिशन ददाहू की शाखा के कार्यकर्ताओं द्वारा शॉल पहनाकर पंकज गर्ग को सम्मानित भी किया गया। प्रधान पंकज गर्ग ने कार्यकर्ताओं के साथ सफाई अभियान में भाग लिया। इस दौरान मियां के नाले में कूड़ा कचरा हटाया गया।

    मियां के नाले के आसपास कई जगह प्लास्टिक में अन्य प्रकार का कचरा पड़ा हुआ था जिसे हटाकर पानी को शुद्ध किया गया। सुबह 8:00 बजे से ही संत निरंकारी ददाहू में मियां के नाले पर जुट गए थे। खजान सिंह द्वारा लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया।

    उन्होंने बताया कि प्रोजेक्ट अमृत के तहत देशभर में 1500 स्थान पर यह स्वस्थ अभियान चलाया गया है। उन्होंने देश भर में इस तरह का अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया है।

    उन्होंने लोगों से अपील की है कि अपने जल स्रोतों को साफ सुथरा रखें। स्वच्छ जल से कहीं जल जनित बीमारियों से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि यदि सभी नागरिक अपना दायित्व समझेंगे तो निश्चित तौर पर हमारे जल स्त्रोत गंदे नहीं होंगे तथा क्षेत्र को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति होगी।

  • बेला स्कूल के बच्चों ने प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थल श्री रेणुका जी का किया भ्रमण

    बेला स्कूल के बच्चों ने प्रसिद्ध धार्मिक व पर्यटन स्थल श्री रेणुका जी का किया भ्रमण

    रेणुका जी झील में बोटिंग का भी लिया आनंद, धार्मिक नगरी के इतिहास से भी हुए रूबरू

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल की राजकीय उच्च पाठशाला बेला के बच्चों ने जिले के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल श्री रेणुका जी का भ्रमण किया। इनमें अधिकांश बच्चे ऐसे थे, जो पहली बार रेणुकाजी तीर्थ स्थल पहुंचे। यहां झील की परिक्रमा करने के साथ साथ बच्चों ने मिनी जू में वन्य प्राणियों के दीदार भी किए।

    सबसे बड़ी बात ये है कि इस टुअर को नौवीं और दसवीं कक्षा के बच्चों के लिए आयोजित किया गया था, इसमें सरकार शैक्षणिक भ्रमण के लिए स्कूल को फंड जारी करती है, लेकिन शिक्षकों ने छठी से लेकर आठवीं कक्षा के बच्चों के लिए भी अपने खर्चे पर भ्रमण की व्यवस्था की। इसके लिए शिक्षकों ने मिलकर योगदान दिया।

    इसका नतीजा ये रहा कि बच्चों ने पहली बार श्री रेणुकाजी का दौरा कर न केवल लुत्फ उठाया, बल्कि बच्चे धार्मिक नगरी के इतिहास से भी रूबरू हुए, जिन्हें केवल उन्होंने किताबों में ही पढ़ा था। बच्चों ने यहां रेणुकाजी झील में बोटिंग का भी आनंद लिया।

    मिनी जू में भालू, हिरण, बरहसिंगा, तेंदुआ समेत अन्य जानवरों को भी नजदीक से देखा। यहां घूमने आए नौवीं कक्षा की कृतिका, छठी की जैसमीन, विषिता, आरव, अभय, विकल्प और तानवी ने बताया टुअर काफी अच्छा रहा। यहां बहुत कुछ देखने और सीखने को मिला।

    बेला स्कूल के टीजीटी सतपाल शर्मा, मोहन ठाकुर और जगदीश चौहान ने बताया कि बच्चों को प्रदेश की सबसे बड़ी प्राकृतिक झील और मां रेणुका जी के दर्शनों के लिए लाया गया था। जहां छठी से 10वीं कक्षा के 41 बच्चों को तीर्थ का भ्रमण करवाया गया। बच्चों को यहां कई तरह की जानकारी दी गई। वन्य प्राणी विहार के भी दर्शन करवाए गए।

  • मुनि महाराज ने श्रद्धालुओं को पीला वस्त्र ओढ़ाकर दिया बसंत पंचमी का आशीर्वाद

    मुनि महाराज ने श्रद्धालुओं को पीला वस्त्र ओढ़ाकर दिया बसंत पंचमी का आशीर्वाद

    HNN/श्री रेणुका जी

    विद्या दायनी मां सरस्वती व गुरु के प्रति वंदन का पावन अवसर बसन्त पंचमी पर जिला के प्रमुख तीर्थ स्थलों में बसन्त उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। जिला के तीर्थ श्री रेणुका जी , जिला के विद्यालयों के अलावा मां सरस्वती मंदिरों में श्रद्धालु बसन्त उत्सव के लिए जुटे।

    तीर्थ श्री रेणुका जी के आदि उदासीन बड़ा अखाड़ा में बसन्त पंचमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने महंत रणेन्द्र मुनि महाराज के सानिध्य में गुरु का आशीर्वाद प्राप्त कर अंधकार से प्रकाश के ज्ञान का आशीर्वाद ग्रहण किया।

    वहीं इस दौरान बसन्त पावन अवसर पर महंत रणेंद्र मुनि महाराज ने पीला अंग वस्त्र ओढ़ाकर सभी श्रद्धालुओं को बसन्त पंचमी का आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर यंहा अखंड रामायण पाठ, भजन, गुरु वंदना के साथ पीली वस्तुओं का विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।

  • ददाहू में सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

    ददाहू में सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के राजकीय महाविद्यालय श्री रेणुका जी स्थित ददाहू में सड़क सुरक्षा क्लब के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान महीना 15 जनवरी से 14 फरवरी तक चलाया गया।

    इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं में भाग लिया। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने मैं भारत पोर्टल में सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी में बढ़-चढ़कर भाग लिया और प्रमाण पत्र प्राप्त किए। इसके अतिरिक्त ददाहू बाजार, बस अडडा तथा बसों व वाहनों में बैठे लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

    बच्चों द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के पर्चे भी बांटे गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर पवन कुमार भी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉक्टर पवन कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा क्लब के इस जागरूकता अभियान की सराहना की गई।

  • ददाहू खदाल में 21 फरवरी को मनाया जाएगा ग्यारह मुखी हनुमान जी मूर्ति स्थापना दिवस

    ददाहू खदाल में 21 फरवरी को मनाया जाएगा ग्यारह मुखी हनुमान जी मूर्ति स्थापना दिवस

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के उपमंडल श्री रेणुका जी के ददाहू खदाल में ग्यारह मुखी हनुमान जी की मूर्ति स्थापना दिवस 21 फरवरी 2024 दिन बुधवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। हनुमान जी मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा मुख्य यजमान पुष्पा देवी विनीत अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र में एकमात्र यह ग्यारह मुखी हनुमान जी की मूर्ति लगी है।

    बताते हैं कि दूर-दूर तक ग्यारह मुखी हनुमान जी की मूर्ति कई भी स्थापित नहीं है। खदाल में गोसदन का भी पूर्व में निर्माण हो चुका है। मंदिर के पुजारी ने बताया कि ग्यारह मुखी हनुमान मंदिर की 108 परिक्रमा करने से मनोवांछित फल प्रदान होता है। इस दौरान 20 फरवरी दिन मंगलवार को यहां अखंड रामायण पाठ का आयोजन भी किया जाएगा।

    मूर्ति स्थापना दिवस मनाने के बाद हवन-यज्ञ तथा पूर्णाहुति व विशाल भंडारे का अयोजन किया जाएगा। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। बता दें भंडारा ठीक 12:30 बजे शुरू कर दिया जाएगा। मंदिर के पुजारी राकेश शर्मा ने सभी लोगों से आग्रह किया है कि अधिक संख्या में पहुंचकर भोजन ग्रहण करें। उन्होंने बताया कि यह मंदिर ददाहू के खदाल मे भक्तो के लिए अब दर्शनीय बन गया है।

  • राजकीय महाविद्यालय ददाहु में आपदाओं पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयजित

    राजकीय महाविद्यालय ददाहु में आपदाओं पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयजित

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम द्वारा वार्षिक फैमलराइजेशन कार्यक्रम (5 फरवरी से 17 फरवरी 2024) के अंतर्गत आज आठवें दिन नाहन उपमंडल के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय ददाहु में आपदाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

    राष्ट्रीय आपदा मोचन बल टीम के प्रभारी, निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम में महाविद्यालय, स्थानीय लोगों, दुकानदारों एवं आम जनता सहित राजकीय महाविद्यालय, ददाहु के समस्त छात्र-छात्राओं एवं शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक स्टाफ को आपदाओं के प्रकार एवं उनके प्रभाव के बारे में बताया गया।

    इसके अलावा एनडीआरएफ के कार्य एवं जिम्मेदारियां भूकंप से पूर्व, दौरान एवं बाद में किए जाने वाली क्रियाओं जैसे कि रुको-झुको एवं ढको, प्राथमिक बचाव एवं उपचार, क्षमता निर्माण, तीव्र रक्त को नियंत्रित करने वाली तकनीको तथा सीपीआर एवं अग्नि सुरक्षा एवं आधुनिक स्ट्रेचर बनाने की प्रक्रिया को विस्तृत रूप से आमजन को बताया गया।

    उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में 220 के लगभग लाभार्थियों ने भाग लिया जिसमें कि महाविद्यालय के शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक स्टाफ, विद्यार्थीयों, स्वयंसेवकों, स्थानीय जनता तथा अन्य स्टाफ शामिल था।

  • विनोद शर्मा कल्मयाण प्रदेश युवा भाजपा मोर्चा कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत

    विनोद शर्मा कल्मयाण प्रदेश युवा भाजपा मोर्चा कार्यकारिणी के सदस्य मनोनीत

    HNN/श्री रेणुका जी

    सिरमौर जिला के रेणुका चुनाव क्षेत्र के युवा भाजपा नेता विनोद शर्मा कल्मयाण को प्रदेश युवा भाजपा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है। गत दिवस प्रदेश भाजपा कार्यालय से भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज शर्मा द्वारा गठित राज्य युवा भाजपा कार्यकारिणी में रेणुका से विनोद शर्मा कल्मयाण के साथ सिरमौर जिला के 5 युवा नेताओं सहित पूरे प्रदेश से युवा मोर्चा की कार्यकारिणी में 48 जुझारू युवाओं को शामिल किया गया है।

    विनोद शर्मा कल्मयाण आरएसएस हरिपुरधार जिला में सहसंयोजक के साथ-साथ रेणुका मंडल संघ के कार्यवाह का दायित्व भी संभाल रहे हैं और इससे पूर्व एबवीपी के जिला संयोजक और डिग्री कॉलेज नाहन के एबवीपी कैंपस अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं।

    विनोद शर्मा बाल्यकाल से ही वर्ष 2009 से संघ के कार्यकलापों से जुड़े रहे हैं। अब युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत होने पर रेणुका चुनाव क्षेत्र में विनोद शर्मा कल्मयाण के युवा साथियों में खुशी का माहौल है।

    विनोद शर्मा कल्मयाण ने प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने के लिए राज्य भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा, प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, सिरमौर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, सिरमौर जिला युवा भाजपा अध्यक्ष रणवीर सिंह ठाकुर और रेणुका मंडल अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर का आभार जताया है और उन्होंने वरिष्ठ भाजपा नेताओं को आश्वासन दिया कि वह पहले की भांति ही इस महत्वपूर्ण दायित्व पर और अधिक ऊर्जा और तन्मयता से पार्टी को और मजबूत करने के लिए कार्य करते रहेंगे।

    उन्होंने कहा कि इस नए दायित्व पर रहते हुए वह युवा शक्ति को और अधिक संगठित करके भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे और वरिष्ठ नेताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की पूरी चेष्टा करेंगे।

    उल्लेखनीय है कि गत दिवस गठित प्रदेश कार्यकारिणी में विनोद कल्मयाण के अतिरिक्त सिरमौर जिला के पच्छाद चुनाव क्षेत्र से प्रशांत ठाकुर और अंशुल पुंडीर, शिलाई से नरेंद्र प्रताप सिंह और नाहन चुनाव क्षेत्र से शुभम नेगी को प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है।

  • श्री रेणुका जी में पुलिस ने 300 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किए 2 व्यक्ति

    श्री रेणुका जी में पुलिस ने 300 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किए 2 व्यक्ति

    HNN/ श्री रेणुका जी

    जिला सिरमौर के उपमंडल श्री रेणुका जी में पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान दनोई पुल की तरफ मोड़ से पैदल आ रहे दो व्यक्तियों को चरस सहित गिरफ्तार किया है।

    आरोपियों की पहचान राकेश कुमार निवासी अंधेरी संगडाह और कपिल देव निवासी अंधेरी संगडाह के रूप में हुई है। रेणुका पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

    जानकारी के मुताबिक, पुलिस थाना रेणुका जी की की टीम शाम करीब 5.30 बजे दनोई में गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस टीम ने दनोई पुल की तरफ मोड़ से पैदल आ रहे दो व्यक्तियों को जांच के लिए रुकवाया। पुलिस को देखकर वह दोनों घबरा गए।

    जब शक के आधार पर उनकी तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 300 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा न्यायालय द्वारा उक्त दोनों आरोपियों को 02 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेजा गया है।