कार्यकारी समिति व शाखा प्रबंधकों की बैठक में संजय चौहान ने एन पी ए घटाने का लक्ष्य किया निर्धारित
HNN/शिमला
वर्तमान वित्तीय सत्र में 31 मार्च 2025 तक एन पी ए का लक्ष्य घटकर 25% तक लाने का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा बोले संजय सिंह चौहान आज हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी एवं ग्रामीण विकास बैंक की कार्यकारिणी समिति तथा शाखा प्रबंधन को की बैठक में! इस बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन संजय सिंह चौहान ने की इस बैठक में विशेष रूप से बैंक के कार्यकलापों की समीक्षा की गई जिसमें बैंक के अध्यक्ष ने सभी पहलुओं पर बहुत ही नजदीकी से देखते हुए कार्यकारिणी तथा कर्मचारियों की प्रशंसा की जिसमें विशेष रूप से आपदा के होने के बावजूद भी ऋण वितरित किए।
अन्य बैंकों के सभी कार्य अच्छी तरह से करने को कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा बताया निदेशक मंडल के सहयोग से एन पी ए वित्तीय सत्र 2024-25 में 32 . 58% लाया गया जो की गत 2021- 22 में 42.57% था इस दौरान एन पी ए में 10% की कमी लाना कर्मचारियों तथा निदेशक मंडल की सहयोग का धन्यवाद किया अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने कार्यकारिणी की बैठक के दौरान मौजूद सभी निदेशक मंडल के सदस्यों ने माननीय मुख्यमंत्री जी का आभार किया।
जिन्होंने उनके बैंक को 400 करोड़ की गारंटी प्रदान की यही नहीं निदेशक मंडल की बैठक में यह भी बताया गया कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी के कुशल नेतृत्व और दिशा निर्देश में लाई गई ओ टी एस की विभिन्न स्कीमों में 11.63 करोड रुपए की वसूली की गई वहीं किसानों और ऋण धारकों को 4 • 31 लाख का किया है दी दी गई संजय सिंह चौहान ने कहा कि आने वाले समय में बैंक की कार्य प्रणाली में और सुधार किया जाएगा तथा पात्र व्यक्तियों को ऋण वितरित किए जा रहे हैं।
संजय सिंह चौहान ने इस बैठक में लोन की रिकवरी प्रणाली में और सुधार तथा क्वालिटी के ऊपर काम करने पर जोर दिया उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कर्मचारियों तथा निदेशक मंडल के सहयोग से बैंक तरक्की करेगा तथा किसानों तथा गरीबों को रन की व्यवस्था मुहैया कराएगा