Category: SANGHRAH

  • HRTC बस में मिला अचेत व्यक्ति , अस्पताल में मृत घोषित

    HRTC बस में मिला अचेत व्यक्ति , अस्पताल में मृत घोषित

    संगड़ाह

    संगड़ाह से चंडीगढ़ जा रही बस में रातभर पड़ा रहा व्यक्ति, मौत के कारणों की जांच जारी

    जिला सिरमौर के संगड़ाह उपमंडल में एक व्यक्ति को HRTC बस में अचेत अवस्था में पाया गया, जो बाद में मृत घोषित कर दिया गया। यह घटना तब सामने आई जब बुधवार सुबह बस ददाहू की ओर लौट रही थी। मृतक की पहचान रमेश चंद (44), निवासी डाडा खलोर, रेडली, संगड़ाह के रूप में हुई है।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रमेश चंद 7 जनवरी की देर शाम ददाहू से अपने गांव जाने के लिए बस में सवार हुए थे। हालांकि, वह अपने गंतव्य पर नहीं उतरे और बस में अंधेरी तक चले गए। यहां बस चालक और परिचालक बस को खड़ा कर अपने घर चले गए, जबकि रमेश चंद पूरी रात बस में ही पड़े रहे।

    सुबह जब बस ददाहू लौट रही थी, तब चालक और परिचालक ने रमेश को अचेत पाया। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    डीएसपी संगड़ाह मुकेश डढवाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बस का परिचालक नशे की हालत में पाया गया, जिसका मेडिकल परीक्षण करवाया गया है। पुलिस इस मामले की सभी संभावित पहलुओं से जांच कर रही है।

    पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना ने HRTC की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और पुलिस इस मामले को गंभीरता से जांच रही है।

  • राजगढ़ और संगड़ाह में नई उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

    राजगढ़ और संगड़ाह में नई उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन आमंत्रित

    27 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करें, न्यूनतम योग्यता मैट्रिक आवश्यक

    नाहन : जिला सिरमौर के राजगढ़ और संगड़ाह विकासखंडों में नई उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने ग्राम पंचायत नईनेटी (वार्ड नंबर-3), ग्राम पंचायत भानत (वार्ड नंबर-1), ग्राम पंचायत खूड द्राबिल और ग्राम पंचायत शिवपुर (ग्राम अरट) में नई उचित मूल्य की दुकानें खोलने का प्रस्ताव दिया है। इच्छुक व्यक्ति या संस्थाएं 27 जनवरी 2025 तक emerginghimachal.hp.gov.in वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

    आवेदन के लिए पात्रता:
    जिला नियंत्रक नरेंद्र कुमार धीमान ने बताया कि आवेदनकर्ताओं की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए और न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता मैट्रिक निर्धारित है। साथ ही, निम्नलिखित दस्तावेज आवेदन के साथ अपलोड करना अनिवार्य है:

    • मैट्रिक और उच्च शिक्षा प्रमाण पत्र (यदि हो)।
    • वित्तीय स्थिति का प्रमाण।
    • भूतपूर्व सैनिक, विधवा, एकल नारी, या अपंगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
    • शिक्षित बेरोजगार प्रमाण पत्र।
    • बीपीएल/एससी/ओबीसी/एसटी प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)।
    • दुकान की उपलब्धता और भंडारण क्षमता का प्रमाण।
    • संबंधित स्थान का निवासी होने का पंचायत प्रमाण पत्र।
    • परिवार के किसी सदस्य के सांसद, विधायक, या स्थानीय निकाय पद पर न होने का शपथ पत्र।

    महत्वपूर्ण निर्देश:
    आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे। किसी भी ऑफलाइन या हस्तचालित आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।

    अधिक जानकारी के लिए:
    इच्छुक व्यक्ति कार्यालय के दूरभाष नंबर 01702-222558 पर संपर्क कर सकते हैं या किसी भी कार्य दिवस में संबंधित कार्यालय में आ सकते हैं।

    यह पहल स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने और सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • रेणुका विधानसभा क्षेत्र के संगडाह में खुलेगा डे बोर्डिंग स्कूल

    रेणुका विधानसभा क्षेत्र के संगडाह में खुलेगा डे बोर्डिंग स्कूल

    संगडाह

    शिक्षा और खेल के साथ क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा

    रेणुका विधानसभा क्षेत्र के संगडाह में डे बोर्डिंग स्कूल खोलने की घोषणा की गई है। इस अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने संगडाह के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। उन्होंने कहा कि यह पहल क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए की जा रही है।

    विनय कुमार ने कहा कि हिमाचल में छह डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण शुरू हो चुका है, और संगडाह में भी एक स्कूल खोला जाएगा। उन्होंने जोर दिया कि ऐसे कदमों से न केवल शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय युवाओं को खेलों और अन्य क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिलेगा। साथ ही, उन्होंने छात्रों को खेलों और शैक्षणिक उपलब्धियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

    स्कूल की मांगों पर स्वीकृति:
    कार्यक्रम में स्कूल प्राचार्य द्वारा चारदीवारी, मिड-डे मील की सुविधा, और शौचालय निर्माण जैसी मांगों को रखा गया। विनय कुमार ने इन सभी मांगों को अपनी स्वीकृति दी और कहा कि कार्यालय के ऊपर एक परीक्षा हॉल का निर्माण भी जल्द ही करवाया जाएगा।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह:
    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि ने स्कूल के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और “अखंड शिक्षा ज्योति, मेरे स्कूल से निकलें मोती” योजना के तहत विशेष योगदान देने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित किया।

    अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति:
    समारोह में विभिन्न विभागों के अधिकारी और क्षेत्र के प्रमुख व्यक्ति उपस्थित रहे। इस मौके पर स्थानीय विकास योजनाओं और स्कूल की आगामी परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई। डे बोर्डिंग स्कूल के साथ अन्य विकास कार्यों से क्षेत्र के शैक्षणिक और सामाजिक परिवेश में नई ऊर्जा का संचार होगा।

  • पुरानी पेंशन बहाली में स्व० चंद्रमणि वर्मा के योगदान को कभी नहीं बुलाया जा सकता – सुरेंद्र पुंडीर

    पुरानी पेंशन बहाली में स्व० चंद्रमणि वर्मा के योगदान को कभी नहीं बुलाया जा सकता – सुरेंद्र पुंडीर

    संगडाह

    सोमवार को पुरानी पेंशन बहाली में अपनी बेहतरीन भूमिका निभाने वाले कर्मचारी नेता एवम NPSEA ब्लॉक संगडाह अध्यक्ष स्व० श्री चंद्रमणि वर्मा को उनकी पहली पुण्यतिथि पर कर्मचारियों द्वारा जगह जगह पर श्रद्धांजलि व्यक्त की गई।नई पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर के नेतृत्व में जिले के अलग-अलग स्थान में स्वर्ग श्री चंद्रमणि वर्मा को कर्मचारियों द्वारा उनके संघर्ष को याद किया गया।

    सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर तथा उनके सहयोगी कर्मचारीयो साथी खंड अध्यक्ष नोहरा धार जितेंद्र चौहान,उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह , तपेंद्र चौहान ,जितेंद्र सिंह एवं प्रेम लता जल शक्ति विभाग, सुरेश चौहान एवं रोहित चौहान शिक्षा विभाग , हजारी सिंह राजस्व विभाग, अशोक कुमार वन विभाग ,जीतू कुमार लोक निर्माण विभाग आदि ने रेस्ट हाउस नोहराधार में स्वर्गीय चंद्रमणि वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली में जो उनका योगदान एवं संघर्ष रहा है उसको याद किया गया।

    तत्पश्चात उनके पैतृक कस्बे एवम अंतिम कार्यस्थल हरिपुरधार में नई पेंशन स्कीम कर्मचारी संघ के राज्य प्रतिनिधि देवराज कन्याल की अगुवाई में संघ के सदस्य कमल चौहान, जयप्रकाश पेज़टा,यशपाल डबराल शिक्षा विभाग से अभिषेक वर्मा , संत लाल ,राकेश, वेद , लोक निर्माण विभाग से,राजेंदर चौहान जल शक्ति से, सोनू ,मलिक संदेश आदि कर्मचारियों द्वारा रेस्ट हाउस हरिपुरधार में ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रमणि वर्मा को श्रद्धांजलि देकर उनको उनकी पुण्यतिथि पर याद किया गया।

    जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर ने बताया कि ब्लॉक शिलाई द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश सिंगटा की अगुवाई में शिलाई ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर स्वास्थ्य विभाग से, कार्यकारिणी सदस्य गोपाल पोजटा, दिनेश पोजटा शिक्षा विभाग से, डी ० आर पोजटा लोक निर्माण विभाग से,बिजली विभाग से अनूप छींटा, पालन विभाग से रामलाल पराशर, की अगुवाई में एनपीएसईए संगडाह ब्लॉक के पूर्व अध्यक्ष स्व० चंद्रमणि वर्मा को रेस्ट हाउस पनोग में कर्मचारियों द्वारा पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए उन्हें याद किया तथा परमपिता परमात्मा से उनकी पुण्यात्मा की शांति हेतु प्रार्थना की ।

    इसके साथ साथ कल सोशल मीडिया में भी समस्त कर्मचारी वर्ग तथा उनके संबंधियों द्वारा स्वर्गीय चंद्रमणि वर्मा को उनकी पहली पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। पुंडीर ने बताया कि स्वर्गीय चंद्रमणि एक बेहद मिलनसार एवं मेहनती युवा थे जिन्हे पुरानी पेंशन बहाली के संघर्ष के लिए उन्हे सदेव याद किया जाएगा।

  • खराब सड़क बनी जानलेवा : संगडाह के दुकानदार की खाई में गिरकर मौत

    खराब सड़क बनी जानलेवा : संगडाह के दुकानदार की खाई में गिरकर मौत

    संगडाह

    सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगडाह में शुक्रवार रात एक दुखद घटना में 41 वर्षीय दुकानदार संजीव शर्मा उर्फ संजू की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, संजीव अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे जब खराब रास्ते के चलते फिसलकर गहरी खाई में गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उनकी मदद की और उन्हें संगडाह के अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    संजीव शर्मा की मौत की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। संजीव संगडाह में डेली नीड की दुकान चलाते थे और स्थानीय लोगों के बीच लोकप्रिय थे। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। व्यापार मंडल संगड़ाह ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और बाजार को दोपहर तक बंद रखा।

    स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि डाहर गांव के खराब या निर्माणाधीन सड़क की हालत लंबे समय से खराब है, जिससे पहले भी दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत को लेकर प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त करने की मांग की है।

    डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि संजीव शर्मा रात करीब 10 बजे घर जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • बांग्लादेश मे हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ संगड़ाह में प्रदर्शन

    बांग्लादेश मे हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ संगड़ाह में प्रदर्शन

    संगड़ाह

    गिरिपार हिंदू रक्षा मंच ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा ।

    बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद से हिंदुओं पर लगातार हो रहे अत्याचार के खिलाफ गिरिपार हिंदू रक्षा मंच द्वारा उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह द्वारा मंगलवार को संगड़ाह में विरोध प्रदर्शन किया गया।

    मंच के आह्वान पर करी 30 गांव की महिलाएं इस प्रदर्शन में शामिल हुई। प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में केंद्र सरकार व संयुक्त राष्ट्र संघ से भी कठोर कार्यवाही की मांग की।

    उन्होंने कहा कि, यदि संभव हो तो सरकार को बॉर्डर खोलकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं को बांग्लादेश जाकर प्रदर्शन की अनुमति देनी चाहिए।

  • भाजपा संगड़ाह मंडल के चुनाव में रूष्ट खेमे ने की नारेबाजी

    भाजपा संगड़ाह मंडल के चुनाव में रूष्ट खेमे ने की नारेबाजी

    संगड़ाह

    भाजपा के नवगठित संगड़ाह मंडल के चुनाव को लेकर मंगलवार को विश्राम गृह संगड़ाह दोबारा आयोजित की गई बैठक में बलबीर सिंह ठाकुर को अध्यक्ष चुने जाने से रूष्ट रणजीत चौहान समर्थकों ने जमकर पार्टी नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान रूष्ठ खेमे ने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नारायण सिंह, सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल व पार्टी पर्यवेक्षक पुरूषोत्तम गुलेरिया के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

    बताया जा रहा है कि, गत 12 दिसंबर को संगड़ाह में ही हुई पहली बैठक में रणजीत चौहान को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने जाने का फैसला लिया गया था, मगर उस दिन मौजूद करीब 66 लोगों में से मंडल अध्यक्ष पद के दूसरे दावेदार से बलवीर सहित 3 लोगों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए थे। प्रदेश के अन्य हल्कों की तरह रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र को हाल ही में 3 मंडल में बांटा गया है और संगड़ाह मंडल के पहले ही चुनाव में भाजपा की स्थानीय इकाई दो-फाड़ होती नजर आई।

  • संगड़ाह में दो बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त , पाले के कारण सड़क पर फिसले वाहन

    संगड़ाह में दो बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त , पाले के कारण सड़क पर फिसले वाहन

    संगड़ाह

    उपमंडल संगड़ाह में अलग-अलग स्थानों पर दो बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इन वाहनों में कुल 9 लोग सवार थे। हादसे सड़क पर जमे पाले के कारण वाहन स्किड होने से हुए।

    पहला हादसा रविवार सुबह हरिपुरधार-नाहन मार्ग पर कोली के बाग के पास हुआ। पंचकुला से घूमने आए पर्यटकों की गाड़ी सड़क से 200 मीटर नीचे लुढ़क गई। वाहन में एक ही परिवार के 7 लोग, जिनमें एक बच्चा भी शामिल था, सवार थे। सभी घायल व्यक्तियों को संगड़ाह अस्पताल लाया गया, जहां 2 को मामूली चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    दूसरा हादसा हरिपुरधार-राजगढ़ रोड पर सुबह करीब 5 बजे साजखिल के पास हुआ। राजगढ़ क्षेत्र से हरिपुरधार की ओर जा रही बोलेरो कैंपर पाले के कारण स्किड होकर सड़क से बाहर चली गई। इस वाहन में 2 लोग सवार थे, जो हादसे में पूरी तरह सुरक्षित रहे।

    गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में संगड़ाह क्षेत्र में पाले के कारण 7 सड़क हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में अब तक 1 व्यक्ति की मौत हो चुकी है और 12-13 लोग घायल हुए हैं। इसके बावजूद लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़कों पर पाला हटाने या इसे रोकने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

    संगड़ाह पुलिस थाना के एसएचओ मनसा राम ने बताया कि इन दोनों हादसों में वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की है कि बर्फबारी और पाले के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें और सड़क की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वाहन चलाएं।

  • बिजट देवता मंदिर के पास पिकअप वाहन हादसा

    बिजट देवता मंदिर के पास पिकअप वाहन हादसा

    संगड़ाह

    संगड़ाह उपमंडल के बिजट देवता मंदिर के समीप शनिवार को एक पिकअप वाहन (HP-71 8905) दुर्घटनाग्रस्त होकर स्थानीय किसान जितेंद्र की गौशाला पर जा गिरा। इस हादसे में एक गाय घायल हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन काफी समय से वहीं खड़ा था और संभवतः हैंड ब्रेक न लगाने या पहियों के नीचे सुरक्षा के लिए पत्थर न रखने के कारण यह ढलान पर खुद-ब-खुद चल पड़ा और सड़क से नीचे गिर गया।

    गौशाला और पशुशाला को नुकसान

    गिरते हुए वाहन ने पास की कच्ची पशुशाला को भी नुकसान पहुंचाया, जिसमें एक गाय दब गई। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। कच्ची पशुशाला पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे काफी नुकसान हुआ।

    ग्रामीणों ने बचाई गाय की जान

    हादसे के बाद आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मिलकर मलबा हटाया और दबे हुए मवेशी को सुरक्षित बाहर निकाला। उनकी तत्परता के कारण गाय की जान बच गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से किसान जितेंद्र को हुए नुकसान के लिए मुआवजे और मदद की अपील की है, ताकि वह अपनी पशुशाला को फिर से बना सके और इस कठिनाई से उबर सके।

  • भाजपा संगड़ाह मंडल ने सर्वसम्मति से चुना नया अध्यक्ष

    भाजपा संगड़ाह मंडल ने सर्वसम्मति से चुना नया अध्यक्ष

    संगड़ाह

    रणजीत चौहान बने भाजपा संगड़ाह मंडल के नए अध्यक्ष

    भाजपा संगड़ाह मंडल इकाई ने सर्वसम्मति से रणजीत चौहान को मंडल अध्यक्ष के रूप में चुना है। यह निर्णय विश्राम गृह परिसर संगड़ाह में आयोजित चुनाव संबंधी बैठक के दौरान लिया गया, जिसमें पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर ने बतौर पर्यवेक्षक भाग लिया। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य प्रताप तोमर व बलवीर ठाकुर भी शामिल हुए।

    बीडीसी संगड़ाह के पूर्व अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने बताया कि मंडल द्वारा चुने गए सभी अध्यक्षों की औपचारिक घोषणा प्रदेश नेतृत्व द्वारा 16 दिसंबर को की जाएगी। हाल ही में रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र को तीन मंडलों में विभाजित किया गया है।

    रणजीत चौहान, जो पहले अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य और व्यापार मंडल संगड़ाह के अध्यक्ष रह चुके हैं, ने संगठन को मजबूत करने और जनता से जुड़े मुद्दों पर काम करने की प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार के जनविरोधी फैसलों, जैसे विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय और हरिपुरधार व गत्ताधार में डीनोटिफाई किए गए संस्थानों को फिर से शुरू करवाने के लिए मंडल इकाई प्रदेश सरकार पर दबाव बनाएगी।

    इसके अलावा, उनकी प्राथमिकता आगामी विधानसभा चुनावों में रेणुकाजी से भाजपा प्रत्याशी को जिताने और संगठन को और सशक्त बनाने की रहेगी।