Category: KANGRA

  • बनखंडी में श्रद्धालुओं से भरा ट्राला पेड़ से टकराया, एक की मौत और 13 घायल

    बनखंडी में श्रद्धालुओं से भरा ट्राला पेड़ से टकराया, एक की मौत और 13 घायल

    कांगड़ा जिले के बनखंडी में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरा ट्राला पेड़ से जा टकराया। हादसे में 70 वर्षीय महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

    कांगड़ा

    मां ब्रजेश्वरी मंदिर जा रहे थे श्रद्धालु
    जानकारी के अनुसार यूपी नंबर का ट्राला बुलंदशहर से श्रद्धालुओं को लेकर मां ब्रजेश्वरी मंदिर कांगड़ा जा रहा था। बनखंडी के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया, जिससे ट्राला सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राले का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और पीछे बैठी सवारियां गाड़ी में फंस गईं।

    स्थानीय लोगों ने बचाई जान
    हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को ट्राले से निकालकर सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया। हादसे में मृतका की पहचान माया देवी पत्नी महेंद्र सिंह निवासी गजरेला, तहसील सियाना, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

    ड्राइवर फरार, पुलिस जांच में जुटी
    हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना के दौरान चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

    डीएसपी देहरा ने दी जानकारी
    डीएसपी देहरा शुमायला चौधरी ने बताया कि हादसे में एक महिला की मौत हुई है, जबकि 13 श्रद्धालु घायल हैं। सभी घायलों का उपचार सिविल अस्पताल देहरा में चल रहा है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • कांगड़ा में सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोर की मौत, पानी की समस्या के कारण गया कुएं तक

    कांगड़ा में सर्पदंश से 16 वर्षीय किशोर की मौत, पानी की समस्या के कारण गया कुएं तक

    कांगड़ा जिले के कोटला क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां 16 वर्षीय किशोर को पानी भरने जाते समय सांप ने डस लिया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

    कांगड़ा

    पानी की किल्लत बनी मौत की वजह
    ग्राम पंचायत पधर के सरहंडी गांव में 16 वर्षीय आगम शर्मा पुत्र अजय कुमार पीने का पानी लाने के लिए लगभग 500 मीटर दूर स्थित कुएं पर गया था। इस दौरान रास्ते में उसे सांप ने डस लिया। परिजन तुरंत उसे सिविल अस्पताल शाहपुर लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसने दम तोड़ दिया था।

    गांव में विभाग के प्रति रोष
    स्थानीय लोगों ने बताया कि गांव में पीने के पानी की भारी समस्या है और विभाग की लापरवाही के कारण ग्रामीण कुओं और बावड़ियों से पानी लाने को मजबूर हैं। इस घटना से लोगों में जल शक्ति विभाग के खिलाफ गुस्सा है।

    सरकारी सहायता और न्यायिक जांच की मांग
    समाजसेवी रणजीत शर्मा ने सरकार से मांग की है कि मृतक के परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए और इस मामले में न्यायिक जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों को चिन्हित किया जाए। पंचायत प्रधान तिलक राज ने भी गरीब परिवार को आर्थिक मदद देने की अपील की है।

    ग्रामीणों में शोक और आक्रोश
    घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। मृतक आगम शर्मा के परिजन सदमे में हैं और गांव के लोगों ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए स्थायी जल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग उठाई है।

  • ज्वाली में दो दिन में तीन चेन स्नैचिंग की वारदातें, ग्रामीणों ने पौंग बांध के पास पकड़े आरोपी

    ज्वाली में दो दिन में तीन चेन स्नैचिंग की वारदातें, ग्रामीणों ने पौंग बांध के पास पकड़े आरोपी

    कांगड़ा जिले के ज्वाली क्षेत्र में लगातार हो रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं से फैले डर के बीच ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दोनों आरोपियों को पौंग बांध के पास पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से सोने के गहने बरामद किए हैं।

    कांगड़ा

    दो दिन में तीन वारदातों से फैला डर
    पिछले दो दिनों से पुलिस जिला नूरपुर के ज्वाली और फतेहपुर क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आ रही थीं। रविवार को ज्वाली में महिला की कान की बाली छीनी गई, सोमवार को भरमाड़ में महिला की गले की चेन और फिर बटाहड़ी में महिला की बालियां झपट ली गईं। इन घटनाओं से क्षेत्र में भय का माहौल बन गया था।

    ग्रामीणों ने दिखाई हिम्मत, आरोपियों को पकड़ा
    सोमवार को पेश आई घटनाओं के बाद ग्रामीणों ने तुरंत नाकाबंदी की और सूझबूझ दिखाते हुए पौंग बांध के पास दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पकड़े गए दोनों की पहचान जोनी (23) और गौरव (20) निवासी तरन तारन, पंजाब के रूप में हुई है। इनके पास से दो सोने की बालियां, एक चेन और बिना नंबर प्लेट की अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

    पुलिस ने किया गिरफ्तार, जांच जारी
    एएसआई इंद्र सिंह ने बताया कि फतेहपुर के बटाहड़ी में महिला की कान की बाली झपटने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों से चोरी किए गए गहने बरामद कर लिए गए हैं और आगे की जांच जारी है।

  • कांगड़ा में सास-बहू नशा तस्करी में गिरफ्तार / पुलिस ने बरामद की चरस, चिट्टा और नकदी

    कांगड़ा में सास-बहू नशा तस्करी में गिरफ्तार / पुलिस ने बरामद की चरस, चिट्टा और नकदी

    कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सास-बहू की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाओं के पास से चरस, चिट्टा और नकदी बरामद की गई है।

    कांगड़ा।

    सकोट में छापेमारी के दौरान मिली सफलता
    कांगड़ा पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सकोट क्षेत्र में छापेमारी की। इस दौरान 70 वर्षीय आशा देवी और 40 वर्षीय सुमन को नशे की तस्करी में पकड़ा गया। पुलिस ने मौके से 50.42 ग्राम चरस, 15.84 ग्राम चिट्टा और ₹78,000 की नकदी बरामद की।

    पुलिस का सख्त संदेश – नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस
    पुलिस अधीक्षक कांगड़ा ने बताया कि यह कार्रवाई जिला पुलिस की निरंतर एंटी-नारकोटिक्स मुहिम का हिस्सा है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस को दें, ताकि नशे के जाल को पूरी तरह समाप्त किया जा सके।

    “नशा मुक्त समाज, नशा मुक्त कांगड़ा” का संदेश
    कांगड़ा पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से एक बार फिर स्पष्ट किया है कि जिला में नशे के खिलाफ अभियान पूरी सख्ती से जारी रहेगा। आमजन को भी इसमें सहयोग देने की अपील की गई है।

  • नूरपुर में नागनी माता मंदिर के पास 8 दुकानें जलकर राख, एक गिरफ्तार

    नूरपुर में नागनी माता मंदिर के पास 8 दुकानें जलकर राख, एक गिरफ्तार

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ कांगड़ा :

    नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के भड़वार के पास प्रसिद्ध नागनी माता मंदिर के सामने देर रात हुई भीषण आगजनी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। रात के समय अचानक लगी आग ने आठ दुकानों को पूरी तरह से जलाकर राख कर दिया।

    स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।डीएसपी नूरपुर चंद्र पॉल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि गिरधारी लाल की शिकायत पर पुलिस थाना नूरपुर में एफआईआर संख्या 218/25 दर्ज की गई है।

    यह मामला नई BNS की धारा 326G के तहत पंजीकृत किया गया है।पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मनोज कुमार नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

    डीएसपी चंद्र पॉल सिंह ने बताया कि फॉरेन्सिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया, जहाँ से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

  • सड़क हादसा / बैल से टकराने के बाद घायल स्कूटी चालक की मौत

    सड़क हादसा / बैल से टकराने के बाद घायल स्कूटी चालक की मौत

    परौर पुल के पास देर रात एक दर्दनाक हादसे में धरोट निवासी स्कूटी चालक अनुराग की मौत हो गई। स्कूटी पर घर लौटते समय बेसहारा बैल से टक्कर होने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।

    कांगड़ा

    बैल के सिंग से जख्मी हुआ था युवक
    जानकारी के अनुसार हादसा 22 अक्तूबर की रात परौर पुल के पास हुआ, जब अनुराग अपनी स्कूटी पर घर की ओर जा रहा था। अचानक सामने आए बेसहारा बैल से टकराने के बाद बैल के सिंग से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया
    पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और लोगों ने प्रशासन से बेसहारा पशुओं के प्रबंधन को लेकर सख्त कदम उठाने की मांग की है।

  • कांगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: पति-पत्नी की मौत, दो मासूम बच्चे बाल-बाल बचे

    कांगड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: पति-पत्नी की मौत, दो मासूम बच्चे बाल-बाल बचे

    हिमाचल नाऊ न्यूज़ कांगड़ा :

    कांगड़ा बाईपास के नजदीक आज एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनके दो छोटे बच्चे इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए।हादसा उस समय हुआ जब मारुति वैन (नंबर एचपी 01-डी-5741) सड़क किनारे बने पत्थर के डंगे से टकरा गई।

    इस हादसे में वैन सवार कुलदीप (30) और उनकी पत्नी तमन्ना (26) निवासी स्कोट-भट्टी की मौत हो गई।कांगड़ा के डीएसपी अंकित शर्मा ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पति-पत्नी की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी। उन्हें उपचार के लिए डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मारुति वैन टांडा की ओर जा रही थी, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों मृतकों को वैन से बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

    हादसे में दोनों के दो छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए, जो वैन में पीछे बैठे हुए थे। इस दुर्घटना से दोनों बच्चों का भविष्य धूमिल हो गया है।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अभी यह पता नहीं लगा पाई है कि मृतक दंपति भाई दूज के त्योहार पर कहीं जा रहे थे या किसी निजी काम से। पुलिस हादसे के कारणों की गहनता से जांच में जुटी हुई है।

    हादसे की खबर सुनकर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लोगों ने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

  • फर्जी बीएड डिग्रियां बेचकर युवाओं से ठगी करने वाला दोषी तीन साल की सजा और 50 हजार जुर्माने से दंडित

    फर्जी बीएड डिग्रियां बेचकर युवाओं से ठगी करने वाला दोषी तीन साल की सजा और 50 हजार जुर्माने से दंडित

    बीएड की फर्जी डिग्रियां बेचकर युवाओं को धोखा देने के आरोप में न्यायालय ने आरोपी को दोषी करार देते हुए तीन वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

    कांगड़ा।

    मामला वर्ष 2001 से 2004 के बीच का है, जब आरोपी बोध राज, निवासी कैल (तहसील डलहौजी, जिला चंबा) ने युवाओं को लखनऊ विश्वविद्यालय के नाम पर बीएड की फर्जी डिग्रियां बेचकर लाखों रुपये की ठगी की थी। वह धर्मशाला में रहकर युवाओं को झांसे में लेता था और एडमिशन दिलाने का भरोसा दिलाकर नकली मार्कशीट्स व प्रमाणपत्र जारी करता था।

    आठ मामलों में दोष सिद्ध, तीन साल की सजा सुनाई गई
    अतिरिक्त मुख्य न्यायाधीश हकीकत ढांडा की अदालत ने बोध राज को दोष सिद्ध होने पर तीन साल की सजा सुनाई। अदालत ने कहा कि आरोपी ने आठ अलग-अलग मामलों में धोखाधड़ी और जालसाजी कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया।

    बारह लाख से अधिक की ठगी, पांगी क्षेत्र के 50 से ज्यादा युवा प्रभावित
    आरोपी ने विभिन्न राज्यों के अभ्यर्थियों से कुल 12.83 लाख रुपये की ठगी की थी, जिनमें से 50 से अधिक युवा चंबा जिले के पांगी क्षेत्र से थे। अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त जिला न्यायवादी गौरव कुमार ने साक्ष्य और गवाहों के आधार पर मजबूत पैरवी की, जिसके बाद अदालत ने यह सजा सुनाई।

  • लम्बागांव में घरेलू झगड़े के दौरान महिला की मौत, पुलिस ने बेटे को किया गिरफ्तार

    लम्बागांव में घरेलू झगड़े के दौरान महिला की मौत, पुलिस ने बेटे को किया गिरफ्तार

    लम्बागांव थाना क्षेत्र के कर्णघट्ट गांव में पारिवारिक झगड़े के दौरान घायल हुई 55 वर्षीय महिला अंजना देवी की मौत के मामले ने हत्या का रूप ले लिया है। पुलिस ने मृतका के बेटे दीप राज को गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

    कांगड़ा / लम्बागांव

    घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप
    यह घटना 1 अक्तूबर को उस समय हुई जब हरनाम सिंह के परिवार में आपसी विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। परिवार के सदस्यों के बीच हुई बहस के दौरान हरनाम सिंह की बेटी, जो शादी के बाद भी मायके में रह रही थी, अपनी भाभी से उलझ गई। झगड़े में पूरा परिवार शामिल हो गया और बीच-बचाव करने आई अंजना देवी को बेटे दीप राज द्वारा मारपीट में गंभीर चोटें लगीं।

    इलाज के दौरान हुई मौत
    परिजनों के अनुसार अंजना देवी पहले से बीमार थीं और उन्हें अपेंडिक्स की शिकायत भी थी। झगड़े के अगले दिन हरनाम सिंह ने अपने बेटे दीप राज के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। अंजना देवी को पहले जयसिंहपुर अस्पताल ले जाया गया और बाद में टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां 8 अक्तूबर को उनकी मौत हो गई।

  • कांगड़ा / संसारपुर टैरस में पुलिस ने 44 ग्राम चरस सहित व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    कांगड़ा / संसारपुर टैरस में पुलिस ने 44 ग्राम चरस सहित व्यक्ति को किया गिरफ्तार

    कांगड़ा / संसारपुर टैरस

    रात्रि गश्त के दौरान बरामद हुई चरस
    थाना संसारपुर टैरस के अंतर्गत देर रात पुलिस ने एक व्यक्ति से 44 ग्राम चरस बरामद की है। थाना संसारपुर टैरस पुलिस टीम कोटला क्षेत्र में रात्रि गश्त और यातायात चैकिंग के दौरान तैनात थी। इसी दौरान एक संदिग्ध गाड़ी (नंबर एचपी 67 ए 5786) को रोककर तलाशी ली गई।

    आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
    तलाशी के दौरान वाहन में सवार हरजीत सिंह (53) निवासी शावा, जिला गुरदासपुर (पंजाब) से 44 ग्राम चरस बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहरा मयंक चौधरी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि उपरोक्त अभियोग में आगे की जांच जारी है।