Category: KULLU

  • कर्नाटक के युवक की हत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा, नशे की खरीद फरोख्त…

    कर्नाटक के युवक की हत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा, नशे की खरीद फरोख्त…

    HNN / कुल्लू

    पार्वती घाटी के कसोल में कर्नाटक के युवक की हत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। बंगलूरू के रहने वाले 27 वर्षीय सोनू कुमार की हत्या पैसे के लेन-देन को लेकर हुई थी। पांच दिन के पुलिस रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से हुई पूछताछ में इस बात का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि सोनू पार्वती घाटी में नशे की खरीद फरोख्त के लिए आया था।

    इसके लेन-देन को लेकर मंडी जिला के रहने वाले दोनों युवकों ने उसकी हत्या कर दी। मृतक युवक ने चरस की डिमांड की थी। जिसके बाद इसके लेन-देन को लेकर उनके बीच बहसबाजी हो गई और दोनों युवकों ने उसकी हत्या कर दी। दोनों युवको को कोर्ट ने अब 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    उधर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि युवक की हत्या पैसे के लेन-देन को लेकर की गई थी। पांच दिन के रिमांड के बाद अब दोनों को अदालत ने न्यायिक हिरासत पर रखा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • किसानों को झटका, ग्राहकों के लिए खुशखबरी, लोकल मंडियों में गिरे दाम

    किसानों को झटका, ग्राहकों के लिए खुशखबरी, लोकल मंडियों में गिरे दाम

    HNN / कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में जहां किसानों को बड़ा झटका लगा है, वही ग्राहकों को बड़ी राहत मिली है। दरअसल, स्थानीय मंडियों में मटर के दामों में भारी गिरावट आई है। स्थानीय मंडियों में अब हरा मटर 65-90 रुपये रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है, जबकि दो सप्ताह पहले मटर की कीमत 125 रुपए प्रति किलो थी।

    हालांकि अब मटर का सीजन आधे से भी कम रह गया है। लेकिन मंडियों में गिरे दामों से किसानों को झटका लगा है। भुंतर की सब्जी मंडी में मंगलवार को मटर 65 रुपये के हिसाब से बिका। बुधवार को शिमला की ढली और भुंतर की सब्जी मंडी में मटर की 90 रुपये की बोली लगी है। किसानों का कहना है कि शुरू-शुरू में उन्हें मटर के काफी अच्छे दाम मिल रहे थे।

    लेकिन अब धीरे-धीरे दामों में गिरावट देखी जा रही है जिसके चलते उन्हें काफी नुक्सान हो रहा है। जिले के बंजार, सैंज और बाह्य सराज की रघुपुर घाटी में मटर की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। जिला में मटर की क्षेत्रफल करीब 1,500 हेक्टेयर है। कृषि विभाग के विशेषज्ञ अनिल कुमार ने कहा कि नकदी फसल मटर की खेती सैकड़ों की आर्थिकी मजबूत हो रही है। साल दर साल मटर की खेती में वृद्धि दर्ज की जा रही है।

  • हिमाचल में 2 साल की मासूम से हैवानियत, नाले में बेहोशी की हालत में मिली…

    हिमाचल में 2 साल की मासूम से हैवानियत, नाले में बेहोशी की हालत में मिली…

    HNN/ कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश में एक 2 साल की मासूम बच्ची से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। मासूम बच्ची बेहोशी की हालत में नाले के पास पड़ी मिली। वही हालत बिगड़ने पर परिजन बच्ची को मनाली अस्पताल लेकर गए जहां से उसे कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं परिजनों ने इस बाबत पुलिस थाना में मामला भी दर्ज करवा दिया है।

    हालांकि, अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कुल्लू के पर्यटन नगरी मनाली का है। यहाँ बुधवार को बच्ची अचानक ही घर से कहीं लापता हो गई। जिसके बाद परिजनों ने मासूम की तलाश की। काफी ढूंढने के बाद बीती शाम को बच्ची बेसुध अवस्था में सियाल नाले में मिली।

    लिहाजा परिजन उसे उपचार के लिए मनाली अस्पताल लेकर गए जहां से उसे कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी मनाली हेम राज वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

  • बच्चों से भरी निजी स्कूल बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में एक घायल…

    बच्चों से भरी निजी स्कूल बस हुई दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में एक घायल…

    HNN / कुल्लू

    जिला कुल्लू में आज एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। जानकारी के अनुसार सैंज से करीब 5 किलोमीटर दूर सैंज रोपा नियुली सड़क पर दरमेढा गांव के पास एक निजी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह निजी स्कूल की बस (एच.पी. 66-2566) करटाह, नियुली गांवों से बच्चों को स्कूल लेकर आ रही थी।

    अचानक दरमेढा के पास बस में खराबी आ गई, इसके चलते बस अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर निकलकर एक पेड़ के सहारे जाकर रुक गई। गनीमत रही कि बस गहरी खाई में नही गिरी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 50 बच्चे सवार थे, जिनमें एक बच्चे को हल्की चोट आई है तथा बाकी सभी बच्चे सुरक्षित हैं।

  • राष्ट्र स्तरीय अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेगी हिमाचल की बेटी बबीता

    राष्ट्र स्तरीय अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेगी हिमाचल की बेटी बबीता

    HNN/ कुल्लू

    जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार के दूर-दराज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलवारी की छात्रा बबीता राष्ट्र स्तरीय अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेगी। बबीता का चयन बिलासपुर में आयोजित अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में हुआ। प्रधानाचार्य सोनम डोलमा ने बताया कि शनिवार को बिलासपुर में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें जिला कुल्लू के विभिन्न खंडों की छात्राओं ने भाग लिया था।

    जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलवारी की तीन खिलाड़ी छात्राओं बबीता, अदिति ठाकुर व बिपाशा ठाकुर ने भाग लिया। सभी स्कूलों की खिलाड़ियों छात्राओं ने प्रतियोगिता में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। जिसमें बबीता का चयन राष्ट्र स्तर के लिए हुआ है। अब बबीता शतरंज प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने बताया कि बबीता पहले भी अंडर-14 शतरंज प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व कर चुकी है।

    इस छात्रा का राष्ट्र स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में चयन होने पर पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। इस खुशी के अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार ने बबीता के वापिस विद्यालय लौटने पर जोरदार स्वागत किया। बबीता पुत्री तिलक राज कक्षा दसवीं की छात्रा है। इस मौके पर प्रधानाचार्य सोनम डोलम व स्कूल के समस्त विद्यालय परिवार ने बबीता व कोच डीपीई पदम सिंह ठाकुर को इस उपलब्धि के लिए बधाई व राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी है।

  • एबीवीपी ने बनाए पंचायती ब्रांड एम्बेसडर, मतदाता जागरूकता अभियान…

    एबीवीपी ने बनाए पंचायती ब्रांड एम्बेसडर, मतदाता जागरूकता अभियान…

    HNN/ कुल्लू

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सैंज इकाई ने आज सैंज महाविद्यालय मे बैठक का आयोजन किया जिसमे मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत योजना बनाई गई तथा विभिन्न पंचायतों में प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को उनकी पंचायत का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया।

    सैंज इकाई अध्यक्षा कृष्णा नेगी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हर चुनाव मे मतदाता जागरूकता अभियान चलाती है और इस वर्ष भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है जिसमे विभिन्न पंचायतों मे प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओं को अपनी पंचायत का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।

  • लहसुन की बिजाई का कार्य पूरा, इस बार किसानों को सस्ते दाम पर मिला…

    लहसुन की बिजाई का कार्य पूरा, इस बार किसानों को सस्ते दाम पर मिला…

    HNN/ कुल्लू

    हिमाचल का जिला कुल्लू प्रदेश में लहसुन उत्पादन में दूसरे स्थान पर है। यहां करीब 1500 हेक्टेयर भूमि पर वर्तमान में खेती हो रही है। जिला के कई किसान ऐसे हैं जो सिर्फ खेती-बाड़ी पर ही निर्भर हैं। कई किसान नकदी फसलें लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। हालांकि, कई बार किसानों को उनकी फसल के अच्छे दाम नहीं मिल पाते जिस कारण उनको आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ता है।

    जिला के किसानों के साथ इस साल भी ऐसा ही हुआ और उन्हें उम्मीद के मुताबिक दाम नहीं मिले। किसानों को पहले उम्मीद थी कि उनके लहसुन के दाम 100 रुपए प्रति किलो तक पहुंच जाएंगे पर ऐसा नहीं हुआ। इस साल किसानों को महज 50 से 60 रूपए प्रति किलो के हिसाब से ही अपने लहसुन को बेचना पड़ा। परंतु राहत की बात यह है कि इस बार किसानों को पहले के मुकाबले कम दाम पर लहसुन का बीज उपलब्ध हुआ है।

    बता दें, कुल्लू जिले के बाह्य सराज आनी और बंजार क्षेत्र में किसान अपने खेतों में अक्टूबर और नवंबर माह के दौरान लहसुन की बिजाई कर देते हैं। क्षेत्र के किसानों ने लहसुन की बिजाई का कार्य पूरा कर लिया है। बड़ी बात यह है कि किसानों को इस बार 150 से 200 रुपये नहीं बल्कि सस्ते रेट यानी 70 रुपये प्रति किलो लहसुन का बीज मिला है।

    ऐसा 10 साल में पहली बार हुआ है कि किसानों को लहसुन का बीज कम दामों पर उपलब्ध हुआ है। किसानों ने बताया, इस बार बीज सस्ता मिला है जिससे उनपर महंगाई का बोझ भी कम पड़ा है। बताया कि कई किसानों ने दो से तीन क्विंटल तक लहसुन की बिजाई की है।

  • बुजुर्ग और दिव्यांगों को आज से घर द्वार पर मिलेगी मतदान की सुविधा

    बुजुर्ग और दिव्यांगों को आज से घर द्वार पर मिलेगी मतदान की सुविधा

    विभिन्न क्षेत्रों में 8 मोबाइल टीमें पहुंचेगी घर द्वार

    HNN / कुल्लू

    बुजुर्गों और दिव्यांगों को आज से घर द्वार पर मतदान की सुविधा मिलेगी। चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार 80 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग एवं दिव्यांगों को यह विशेष सुविधा मिलने जा रही है। आनी विधानसभा क्षेत्र के तहत 8 मोबाइल टीमों को इसका जिम्मा सौंपा है। अलग-अलग क्षेत्रों में मोबाइल टीम दौरा करेगी। विभिन्न क्षेत्रों के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए अलग अलग तिथि और समय पर मतदान की सुविधा मिलेगी।

    इस संबंध में आरओ/एसडीएम आनी नरेश वर्मा ने सोमवार को मोबाइल टीमों के साथ बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने इस कार्य के लिए तैनात विभिन्न टीमों को उचित दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के दिशा निर्देशों के तहत इस कार्य को मोबाइल टीमें सम्पन्न करवाए। 1 से लेकर 11 नवम्बर तक इस कार्य को विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न समय पर पूरा किया जाएगा।

    नरेश वर्मा ने सभी दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं से अपील की है कि विधानसभा चुनावों के तहत हो रही मतदान प्रक्रिया में अवश्य भाग लें और मतदान के दौरान मोबाइल टीमों का भी सहयोग करें। इस बैठक के दौरान आरओ/एसडीएम आनी नरेश वर्मा के अलावा एआरओ/तहसीलदार आनी दिलीप शर्मा, नोडल अधिकारी पोस्टल बैलेट कुंदन शर्मा सहित मोबाइल पोस्टल बैलेट टीम के पोलिंग ऑफिसर और माइक्रो ऑब्जर्बर मौजूद रहे।

    चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारी भी पोस्टल बैलेट से करेंगे मतदान
    आरओ/एसडीएम आनी नरेश वर्मा का कहना है कि चुनावी ड्यूटी में तैनात कर्मचारी और अधिकारियों को 4 नवम्बर से पोस्टल बैलेट प्रदान किए जाएंगे। मतदाता कर्मियों के लिए मतदान हेतु 4 नवम्बर को विशेष तौर पर मेला मैदान आनी मे तथा 5 नवम्बर से प्रतिदिन सुबह 9 बजे से सांय 7 बजे तक एसडीएम कार्यालय आनी में पोस्टल बैलेट बॉक्स स्थापित किया गया है। इन कर्मचारियों को मतगणना से पूर्व निर्वाचन अधिकारी तक अपना पोस्टल बैलेट पेपर पहुंचाना आवश्यक होगा। इसी तरह आवश्यक सेवाओं के तहत तैनात 6 कर्मचारियों को 3 नवम्बर को एक दिन में पोस्टल बैलेट प्रदान किए जाएंगे।

  • आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 का आयोजन

    आजादी के अमृत महोत्सव के तहत फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 का आयोजन

    HNN/ कुल्लू

    युवा सेवा एवं खेल विभाग जिला कुल्लू के निर्देशानुसार ब्लॉक नगर के युवा मंडल ,जेएमके बॉयज शिरढ द्वारा फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 का आयोजन किया गया। युवा मंडल सदस्यों ने पॉलिथीन इकट्ठा किया साथ में छोटे बच्चों के द्वारा व्यायाम भी किया।

    खेल युवा स्वयंसेवी गणेश द्वारा युवा मंडल प्रतिभागियों को ” आजादी के 75 साल, फिटनेस रहे बेमिसाल ” थीम के बारे में जानकारी प्रदान कर सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष पर 2 अक्तूबर से 31 अक्तूबर 2022 तक फिट इंडिया फ्रीडम रन 3.0 का आयोजन किया गया।

  • कराटे संघ ने की कराटे कप की मेजबानी, 125 खिलाड़ियों ने लिया भाग

    कराटे संघ ने की कराटे कप की मेजबानी, 125 खिलाड़ियों ने लिया भाग

    HNN / कुल्लू

    कराटे संघ हि.प्र द्वारा आयोजित दो दिवसीय एसोसिएशन कराटे कप की मेजबानी कराटे संघ कुल्लू द्वारा सामुदायिक भवन ग्राम पंचायत बाशिंग में की गई। रविवार को समापन समारोह में कराटे संघ कुल्लू के महासचिव हरीश शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में चम्बा, बिलासपुर, कांगड़ा, शिमला, मंडी, कुल्लू व सोलन जिले के 125 कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया।

    प्रतियोगिता में फीमेल कुमिते के विभिन्न आयु व भार वर्गों में त्रिजल चन्देल बिलासपुर, सांची डेरटा शिमला, आरुषि चम्बा, भाविशा शिमला, अलैना कांगड़ा, दीक्षा कुल्लू, सुनेहा कुल्लू, मारिया चम्बा, आँचल, जानवी, कनुप्रिया बिलासपुर, तनिष्का चंबा, शानवी कौशल बिलासपुर ने स्वर्ण पदक जीते। वही , तनीषा बिलासपुर, ट्वींकल चम्बा, सिद्धि, श्रेया, रिया कांगड़ा ने रजत पदक जीते। वैष्णवी, सिमरन बिलासपुर, अयन्तिका शिमला, असकिनी, आनन्दी कांगड़ा ने कांस्य पदक जीते।

    मेल कुमिते में सोलन के उज्ज्वल, हिमांशु, बिलासपुर के ओजस, अपूर्व, अभिनव, आदर्श, उदय व कुल्लू के स्नेहिल, कनिष्क, लोकेंद्र, शिवा, मंडी के शुभम, चम्बा के आराध्य, नीलमणि, शिमला के आरुष, सम्पन, साहिल, कांगड़ा के जसदीप, सोहम,पीयूष, हर्षित ने स्वर्ण पदक और नकुल, महीन, आर्यान्श, आर्यन, बादल, व्योम, अंशुल, अर्घ्या, शाष्वत, आदित्य, कार्तिक ने रजत पदक और ओरियन, करन, दोरजे, सानिध्य, ईशान,कृष्णा राजपूत, शिवम, तेजल, आयन ने कांस्य पदक जीते।

    इस दौरान पंचायत उपप्रधान विजय कुमार, कराटे संघ हि.प्र. के डायरेक्टर हेंशी राज कुमार परमार, मेंटोर हेंशी जनक राज जम्वाल, प्रेजिडेंट पवन कुमार, वॉयस प्रेजिडेंट पीएस पंवर, महासचिव दामन जम्वाल, कोषाध्यक्ष हरीश शर्मा, टेक्निकल डायरेक्टर हंस राज, रेफरी कमीशन सेक्रेटरी मनोज पटियाल, दिनेश ठाकुर, कराटे संघ कुल्लू के प्रधान वेद प्रकाश, सह सचिव के एस पराशर, लीला बी कार्की, दीपेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे।