Category: KULLU

  • मवेशियों को बचाते हुए अनियंत्रित हुई बाइक, दो युवकों की मौत

    मवेशियों को बचाते हुए अनियंत्रित हुई बाइक, दो युवकों की मौत

    HNN / कुल्लू

    जिला कुल्लू के शमशी में बाइक के दुर्घटनाग्रस्त होने से दो युवकों की मौत हो गई है। मृतकों की शिनाख्‍त ट्विंकल ठाकुर उर्फ सन्‍नी पुत्र नारायण चंद्र शास्त्री नगर कुल्लू व अमन कुमार पुत्र स्वर्गीय नील कुमार निवासी लंका बेकर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बाइक एचपी 34 डी 8062 शमशी के पास अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाइक पर दो युवक सवार थे। बताया जा रहा है बेसहारा पशुओं को बचाते हुए यह हादसा हुआ है।

    हादसा होने के बाद आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। स्‍थानीय लोगों व पुलिस ने दोनों युवकों को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया , जहां पर चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, आसपास के लोगों ने बताया कि बेसहारा पशुओं को बचाने के कारण यह हादसा हुआ है।

  • हिमाचल की ईशानी ने फतह किया माउंट चो ओयू पीक, बनी पहली महिला

    हिमाचल की ईशानी ने फतह किया माउंट चो ओयू पीक, बनी पहली महिला

    HNN / कुल्लू

    जिला कुल्लू के पाहनाला की रहने बाली ईशानी ने लेह-लद्दाख की पीक कुन पर भी फतह हासिल की है। ईशानी सिंह जंबाल पहली भारतीय महिला बन गई हैं जिन्होंने माउंट चो ओयू पीक को फतह किया है। यह चोटी नेपाल और चीन के मध्य स्थित है।

    दक्षिण की ओर से दुनिया की छठी सबसे ऊंची व कठिन चोटी पर 7200 मीटर की ऊंचाई तक ईशानी पहुंची। माउंट चो ओयू के अत्यंत चुनौतीपूर्ण दक्षिण की ओर की अधिकतम ऊंचाई तक पहुंचने के लिए वह दुनिया भर के पर्वतारोहियों में एकमात्र महिला बन गई हैं।

  • नामांकन से चंद घंटे पहले बदला कुल्लू का प्रत्याशी, अध्यापक की नौकरी छोड़….

    नामांकन से चंद घंटे पहले बदला कुल्लू का प्रत्याशी, अध्यापक की नौकरी छोड़….

    HNN / कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन भाजपा ने कुल्‍लू में अपना प्रत्‍याशी बदल दिया है। जी हां, पहले कुल्लू सदर से भाजपा की ओर से महेश्वर सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया गया था। लेकिन अब महेश्वर सिंह का टिकट कट गया है। उनकी जगह अब नरोतम ठाकुर को प्रत्‍याशी बनाया गया है।

    बता दे कि नरोतम ठाकुर हाल ही में अध्यापक की नौकरी छोड़ कर टिकट की दौड़ में शामिल हुए थे। लेकिन भाजपा हाईकमान की ओर से अब उन्हें टिकट दे दिया गया है। नरोतम ठाकुर ने नामांकन भी दाखिल कर दिया है। बात महेश्‍वर सिंह ठाकुर की करे तो वह हिमाचल सरकार में मंत्री भी रहे हैं।

    इसके अलावा मंडी सीट से सांसद भी निर्वाचित हुए हैं। बताया जा रहा है पार्टी ने महेश्‍वर सिंह का टिकट बागी हुए बेटे को लेकर काटा गया है। महेश्‍वर के पुत्र बंजार से आजाद चुनाव लड़ने की जिद पर अड़े थे, इसके बाद पार्टी ने यह फैसला लिया है।

  • पुलिस ने बुजुर्ग से पकड़ी आधा किलो चरस, आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस ने बुजुर्ग से पकड़ी आधा किलो चरस, आरोपी गिरफ्तार

    HNN/ कुल्लू

    प्रदेश के जिला कुल्लू में नशा तस्करी के मामले दिन-ब-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। युवा पीढ़ी ही नहीं बल्कि बुजुर्ग भी नशे की तस्करी करने से पीछे नहीं हट रहे हैं। अब एक बार फिर पुलिस ने एक और नशा तस्करों को चरस की खेप सहित धर दबोचा है। इस दौरान आरोपी के कब्जे से आधा किलो से भी अधिक चरस बरामद की गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनाली पुलिस की टीम ने क्षेत्र में नाका लगा रखा था। इसी दौरान विनोद कुमार (65) निवासी बलसारी डाकघर छियाल तहसील मनाली जिला कुल्लू को जांच के लिए रुकवाया गया। इस दौरान जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 511 ग्राम चरस बरामद हुई।

    एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि चरस की खेप सहित एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी चरस की खेप कहां से लेकर आया था और इसकी सप्लाई कहां करने जा रहा था पुलिस इसकी हर पहलू से जांच पड़ताल कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपी से कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

  • नशे की खेप सहित बस में सवार तस्कर काबू

    नशे की खेप सहित बस में सवार तस्कर काबू

    HNN/ कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पुलिस ने बस में सवार एक तस्कर से नशे की खेप पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी चमन लाल पुत्र सेस राम निवासी गांव मझाच डाकघर बाहंग तहसील मनाली जिला कुल्लू के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।

    जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम बजौरा, हाट फोरलेन सड़क पेट्रोल पम्प के पास मौजूद थी। इस दौरान एक बस को जांच के लिए रुकवाया गया तो उसमें सवार उक्त व्यक्ति टीम को देखकर घबरा गया। इस दौरान जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 27 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

  • वोल्वो बस में सवार तस्कर से पकड़ा 26 ग्राम चिट्टा

    वोल्वो बस में सवार तस्कर से पकड़ा 26 ग्राम चिट्टा

    HNN/ कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पुलिस ने नशा तस्करों पर एक बार फिर से बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने चिट्टे की बड़ी खेप सहित एक तस्कर को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना भुन्तर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

    जानकारी अनुसार, पुलिस की टीम ने बजौरा, हाट फोरलेन सड़क पेट्रोल पम्प के पास नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान एक निजी वोल्वो बस को जांच के लिए रुकवाया गया। इस दौरान पुलिस की नजर बस में बैठे (35) चरणजीत पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी मकान नम्बर 153 आजादपुर न्यु दिल्ली पर पड़ी जिसकी तलाशी ली गई। इस दौरान उसके कब्जे से 26 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

  • पवन देव को घर की छत के लिए टीन की 30 चादर देकर दिया दिवाली का तोहफा

    पवन देव को घर की छत के लिए टीन की 30 चादर देकर दिया दिवाली का तोहफा

    HNN/ कुल्लू

    कार सेवादल संस्था द्वारा जिला कुल्लू के शिरढ गांव निवासी पवन देव को घर बनाने के लिए सामग्री व छत के लिए 30 लोहे की चद्दर देकर उसे दिवाली का तोहफा दिया गया। बता दें, जिला कुल्लू के शिरढ गांव निवासी पवन देव के परिवार में पिछले कई वर्षों से दुखों की जिंदगी जीने के लिए मजबूर है। पहले इसकी एक बेटी कैंसर की बीमारी से संघर्ष करती हुई भगवान को प्यारी हो गई तथा जितनी भी जमा पूंजी जोड़ कर रखी थी सब इलाज में खर्च हो गई।

    जिला कुल्लू वासियों से भी काफी सहयोग मिला तथा बेटी के इलाज करवाते समय अपनी रिहाइश वाले मकान की और ध्यान ना दिया। इस कारण घर की छत पूरी तरह खराब हो चुकी है। पिछले दिनों बारिशों के दिनों में कमरे में रखा सारा सामान, बच्चों की पढ़ाई की किताबें व अन्य सामग्री पानी से खराब हो गई थी। पवन देव को बेटी के इलाज के दौरान भी कार सेवा दल संस्था द्वारा आर्थिक सहायता दी गई थी।

    घर की छत की समस्या को देखते हुए संस्था के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात मदद करने का वायदा किया और अब सर्दियों का मौसम शुरू हो गया। वहीँ, अब घर भी गिर जाने की स्थिति में है। ऐसे में कार सेवादल संस्था द्वारा घर बनाने के लिए सामग्री व छत के लिए 30 लोहे की चद्दर दी गई।

  • स्टार ऑफ देवभूमि 2022 सहित तीन खिताब रहे जिला के नाम

    स्टार ऑफ देवभूमि 2022 सहित तीन खिताब रहे जिला के नाम

    HNN/ कुल्लू

    देवभूमि हिम कला मंच शिमला द्वारा ऐतिहासिक गेयटी थिएटर शिमला में हुनरबाज़ हिमाचल 2022 का आयोजन किया गया। इसमें कुल्लू की युवा कवयित्री व रामायण वायरल टीचर वैशाली बिष्ट तथा शिक्षक अमित महंत को स्टार ऑफ देवभूमि सम्मान से नवाजा गया।

    इसके साथ ही अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए करवाए गए ट्रेडिशनल मॉडलिंग प्रतियोगिता में वैशाली बिष्ट ने पूरे हिमाचल के प्रतिभागियों को पछाड़ ताज़-ए-देवभूमि का खिताब कुल्लू के नाम किया।

    इस आयोजन में शिक्षक अमित महंत को बतौर विशेष अतिथि बुलाया गया था तथा साथ ही इनके कार्यों के लिए इन्हें स्टार ऑफ देवभूमि खिताब से सम्मानित किया गया। देवभूमि हिम कला मंच अपनी संस्कृति तथा हिमाचल के उभरते कलाकारों को एक मंच देने का बेहतरीन कार्य करते हैं।

  • राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगलौर में समावेशी कार्यशाला आयोजित

    राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगलौर में समावेशी कार्यशाला आयोजित

    HNN/ कुल्लू

    एडीएचपीएल मनाली द्वारा प्रायोजित साम्फ़िया फ़ाउंडेशन के आश बाल विकास केंद्र द्वारा समावेशी कार्यशाला का आयोजन वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंगलौर में किया गया। इस दौरान वहाँ के अध्यापकों व छात्र-छात्रों को साम्फ़िया फ़ाउंडेशन द्वारा दिव्यांगता के क्षेत्र में दी जाने वाली सेवाओं के बारे में जानकारी दी।

    बीजू, कार्यक्रम प्रबंधक ने सभी को साम्फ़िया फ़ाउंडेशन द्वारा चलाई जा रही सभी गतिविधियों पर प्रकाश डाला और साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि साम्फ़िया फ़ाउंडेशन दिव्यांगता के क्षेत्र में जागरूकता लाने के लिए एक विशेष कार्यक्रम चला रहा है जिसके तहत ज़िला के सभी शिक्षण संस्थानों, सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं त्योहारों आदि में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने प्रस्तावित हैं।

    वहीँ साम्फ़िया फाउंडेशन के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ.सोनू ठाकुर ने सभी को विभिन्न तरह की थेरेपी सेवाओं जैसे फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी, स्पीच थेरेपी एवं स्पेशल एजुकेशन के विषय में जानकारी दी और साथ में दिव्यांगता के प्रकारों के बारे भी जानकारी प्रदान की। दूसरे सत्र में आश बाल विकास केंद्र की धनेश्वरी ठाकुर ने अलग-अलग दिव्यांगता पर आधारित गतिविधियां कराई गई।

  • नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, 710 ग्राम चरस सहित व्यक्ति दबोचा

    नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही, 710 ग्राम चरस सहित व्यक्ति दबोचा

    HNN/ कुल्लू

    हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। हैरानी की बात तो यह है कि जिला में आए दिन पुलिस द्वारा की जा रही इस कार्यवाही के बावजूद भी नशा तस्कर नशे की तस्करी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अब एक बार फिर पुलिस ने चरस की बड़ी खेप सहित एक तस्कर को धर दबोचा है।

    आरोपी रोशन लाल पुत्र मेहर चंद निवासी वार्ड नंबर 6 जिला क़ुल्लू के खिलाफ पुलिस ने पतलीकुहल थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार, ज़िला क़ुल्लू की पतलीकुहल पुलिस ने रोशन लाल को जाँच के लिए रुकवाया। जब उसकी तलाशी ली गई तो आरोपी के कब्जे से 710 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी क़ुल्लू गुरदेव शर्मा ने पुष्टि की है।