मंडी की साइबर क्राइम पुलिस ने 56 लाख रुपये की ठगी से जुड़े तीन मामलों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारियां चंडीगढ़, गाजियाबाद और बिहार से की गई हैं। आरोपियों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने 24 एटीएम कार्ड, 21 चेकबुक, 14 सिम कार्ड, 5 आधार कार्ड और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन सबूतों से ठगी के नेटवर्क से जुड़े और भी महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना है।
तीन अलग-अलग मामलों में हुई गिरफ्तारियां
🔹 पहला मामला:
गाजियाबाद से गिरफ्तार अंकिता सिंह उर्फ गुड़िया कुमारी ने लोन दिलाने के नाम पर 5.48 लाख रुपये की ठगी की। इस मामले में 8 अप्रैल 2024 को साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी में केस दर्ज किया गया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
🔹 दूसरा मामला:
कुल्लू के एक व्यक्ति से डिजिटल अरेस्ट कर 36.50 लाख रुपये की ठगी की गई थी। इस मामले में पुलिस ने मनीष चावला को चंडीगढ़ के खरड़ से गिरफ्तार किया। अभी तक इस केस में 2 लाख रुपये की रिकवरी हो चुकी है।
🔹 तीसरा मामला:
बिहार से गिरफ्तार आसिफ इकबाल ने कनाडा में रिश्तेदार को पैसे भेजने के बहाने 14.45 लाख रुपये की ठगी की। 8 दिसंबर 2022 को दर्ज इस मामले में पुलिस अब तक 1 लाख रुपये की रिकवरी कर चुकी है।
साइबर पुलिस की अपील: सतर्क रहें, लालच में न आएं
साइबर क्राइम पुलिस थाना मंडी के एएसपी मनमोहन सिंह ने आम जनता से सावधान रहने और ठगी से बचने की अपील की है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
- फर्जी कॉल्स और डिजिटल गिरफ्तारी के मैसेज पर विश्वास न करें।
- सिर्फ अधिकृत ट्रेडिंग ऐप्स और प्लेटफॉर्म का उपयोग करें।
- अगर ठगी का शिकार हों, तो तुरंत साइबर पुलिस से संपर्क करें।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





