Nepal Interim Government / नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री होंगी सुशीला कार्की
नेपाल में जेन-ज़ेड आंदोलन के बाद सुशीला कार्की होंगी अंतरिम प्रधानमंत्री
नेपाल में हिंसक विरोध प्रदर्शनों और सियासी संकट के बाद अब अंतरिम प्रधानमंत्री के नाम पर मुहर लग गई है। केपी शर्मा ओली समेत कई मंत्रियों के इस्तीफे के बाद हालात लगातार बदलते नजर आ रहे हैं। सभी प्रमुख राजनीतिक दलों और प्रदर्शनकारी समूह के प्रतिनिधियों के बीच सहमति बनने के बाद सुशीला कार्की देश की नई अंतरिम प्रधानमंत्री होंगी।
काठमांडू
प्रतिनिधि सभा भंग करने पर सहमति
जेन-ज़ेड समूह के प्रतिनिधियों, सेना प्रमुख और राष्ट्रपति के साथ हुई बातचीत में कार्की के नाम पर मुहर लगी। चर्चा के बाद प्रतिनिधि सभा को भंग करने और अंतरिम सरकार के गठन पर सहमति बनी।
नेपाल की पहली महिला पीएम
शपथ लेने के बाद सुशीला कार्की नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री होंगी। उनका मुख्य कार्य नए सिरे से चुनाव कराना और आंदोलनकारियों की मांगों को लागू करना होगा।
ओली का इस्तीफा और पृष्ठभूमि
भ्रष्टाचार और सोशल मीडिया बैन के खिलाफ 8-9 सितंबर को हुए प्रदर्शनों के बाद केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद नेपाल में सोशल मीडिया से प्रतिबंध हटा लिया गया।
मंत्रिमंडल का गठन
कार्की के नेतृत्व में एक छोटे मंत्रिमंडल की घोषणा की जाएगी। मंत्रिमंडल की पहली बैठक में प्रतिनिधि सभा को भंग करने की सिफारिश की जाएगी और आगे के फैसले लिए जाएंगे।