लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विमल नेगी मौत मामला / सरकार को 15 दिन का अल्टीमेटम, भाई सुरेंद्र बोले- कुछ नहीं किया तो अगला कदम उठाएंगे

हिमाचलनाउ डेस्क | 22 मार्च 2025 at 8:10 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Vimal Negi Death Case: एचपीसीएल के प्रमुख अभियंता विमल नेगी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में बड़े भाई सुरेंद्र नेगी ने शुक्रवार को कहा कि परिवार ने सरकार को आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पंद्रह दिन का अल्टीमेटम दिया है।

एचपीसीएल के प्रमुख अभियंता विमल नेगी की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में परिजन लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। विमल के बड़े भाई सुरेंद्र नेगी ने शुक्रवार को कहा कि परिवार ने सरकार को आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के लिए पंद्रह दिन का अल्टीमेटम दिया है। अगर इस दौरान पुलिस आरोपी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं करती है तो फिर हम अगला कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारा परिवार बड़े दुख से गुजर रहा है। इसलिए वह अभी ज्यादा कुछ भी कहने की स्थिति में नहीं हैं।

अब तक क्या हुआ
10 मार्च से लापता चीफ इंजीनियर विमल नेगी का शव 18 मार्च को बिलासपुर स्थित गोबिंदसागर झील में मिला था। नेगी के लापता होने के बाद उनकी पत्नी ने सीएम को पत्र लिखकर पावर कॉरपोरेशन के एमडी हरिकेश मीणा, निदेशक देशराज समेत अन्य उच्च अधिकारियों पर उनके पति को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे। बुधवार को आक्रोशित परिजनों के साथ कर्मचारी भी सड़क पर उतर आए थे। परिजनों की शिकायत पर देर शाम एचपीपीसीएल के एमडी हरिकेश मीणा और निदेशक देशराज पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सरकार ने इन दोनों को पदों से हटाकर पूरे मामले की जांच अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) ओंकार शर्मा को साैंप दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

स्टाफ से पूछताछ करने के बाद आरोपी अधिकारियों को तलब करेगी पुलिस
पावर कॉरपोरेशन के चीफ इंजीनियर विमल नेगी को आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस की दूसरे दिन भी कर्मचारियों और अधिकारियों से पूछताछ जारी रही। शुक्रवार को न्यू शिमला पुलिस की टीम सुबह 11:30 बजे के करीब कॉरपोरेशन के कार्यालय में पहुंची। सूत्रों के मुताबिक स्टाफ से पूछताछ के बाद आरोपों के घेरे में आए अफसरों को भी पूछताछ के लिए तलब किया जा सकता है।

इस दौरान निगम के इलेक्ट्रिक विंग के स्टाफ से विमल नेगी की पिछले दिनों की कार्यप्रणाली और उच्च अधिकारियों द्वारा दबाव बनाने को लेकर भी सवाल पूछे गए हैं। साथ ही सभी के बयान दर्ज भी किए जा रहे हैं। पुलिस की यह पूछताछ शाम 5:00 बजे तक जारी रही। इससे पहले वीरवार को भी पुलिस ने पावर कॉरपोरेशन के बीसीएस कार्यालय में करीब नौ घंटे तक कर्मचारियों और अधिकारियों से सवाल किए।

पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि विमल नेगी को उच्च अधिकारी कितने समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। किरण नेगी ने बुधवार को कॉरपोरेशन कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान आरोप लगाया था कि उनके पति को देर रात तक कार्यालय में काम के लिए बैठाया जाता था। बीमार होने के बावजूद भी उच्च अधिकारियों की ओर से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने मामले में तत्कालीन एमडी समेत तीन अधिकारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]