लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

Vimal Negi Death Case: एसीएस स्तर के अधिकारी करेंगे जांच, कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

हिमाचलनाउ डेस्क | 19 मार्च 2025 at 4:28 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPPCL) के मुख्य अभियंता विमल नेगी का शव मंगलवार को गाह घोड़ी के पास गोबिंदसागर झील में बरामद हुआ। 10 मार्च से लापता किन्नौर निवासी नेगी का बुधवार को एम्स बिलासपुर में पोस्टमार्टम किया गया, जिसके दौरान कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया

कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, उच्च स्तरीय जांच की मांग

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने “हरिकेश मीणा मुर्दाबाद” और “विमल नेगी अमर रहें” के नारे लगाए। प्रदर्शन में किन्नौर से आए लोग भी शामिल हुए। कर्मचारियों ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की और मामले की सीबीआई जांच कराने की अपील की

सरकार ने दिए जांच के आदेश

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विधानसभा में वक्तव्य देते हुए विमल नेगी की मौत पर शोक व्यक्त किया और एसीएस स्तर के अधिकारी से जांच कराने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने नेगी की तलाश के लिए एसआईटी का गठन किया था और पूरे प्रयास किए। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों के साथ मिलकर उनकी तलाश की, लेकिन मंगलवार सुबह मछुआरों को झील में उनका शव मिला

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हत्या या आत्महत्या? परिजनों और विपक्ष ने उठाए सवाल

विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने कहा कि HPPCL की कार्यप्रणाली पर पहले से ही सवाल उठ रहे थे और नेगी की मौत गंभीर मामला है। परिवार वालों का कहना है कि नेगी पर काफी दबाव था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान थे। इस मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

पत्नी ने अधिकारियों पर प्रताड़ना के लगाए आरोप

विमल नेगी की पत्नी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अधिकारियों पर उनके पति को प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि नेगी को काम का अत्यधिक दबाव था, जिससे वह मानसिक तनाव में थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

बिलासपुर के डीएसपी मदन धीमान ने कहा कि मौत के असली कारणों का पता फोरेंसिक रिपोर्ट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। फिलहाल, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

कर्मचारियों का सरकार को पत्र, निष्पक्ष जांच की अपील

पावर कॉरपोरेशन के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और डीजीपी को पत्र लिखकर उच्च स्तरीय जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि बीते दो साल से कई कर्मचारी दबाव में काम कर रहे हैं और यह जरूरी है कि नेगी की पत्नी के आरोपों की निष्पक्ष जांच हो।

सरकार ने जांच का भरोसा दिया है, लेकिन कर्मचारी और विपक्ष इस मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]